Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज

US Israel Iran War News Live: UNSC की बैठक में अमेरिका की एयरस्ट्राइक के समर्थन में ब्रिटेन-इजरायल ने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते. जबकि रूस, PAK और चीन ने इस एयरस्ट्राइक की निंदा की.

Continues below advertisement

LIVE

Background

Israel Iran War News Live Updates: ईरान पर एयरस्ट्राइक के बाद अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के कई देशों से अपने नागरिकों को निकलने के लिए कहा है. ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर बम गिराने के बाद जो हालात बने हैं, उसके बाद अमेरिका ने लेबनान, सीरिया, कतर, जॉर्डन समेत कई देशों में अपने दूतावासों के जरिए एडवाइजरी जारी की है. 

अमेरिका ने जारी किया राष्ट्रीय बुलेटिन

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग की ओर से एक राष्ट्रीय बुलेटिन जारी किया गया, जिसमें ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के बाद संभावित साइबर हमलों और हिंसा की आशंका जताई गई है. इसमें यहूदी विरोधी घृणा अपराध भी शामिल है. बुलेटिन में कहा गया है कि पूरे गर्मियों के दौरान पूरे अमेरिका में खतरे का माहौल बने रहने की उम्मीद है.

ट्रंप ने ईरान को लेकर किया चौंकाने वाला दावा 

डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट में बताया कि ईरान में तबाही मचाने के बाद B-2 बॉम्बर्स वापस अमेरिका लौट आए हैं. उन्होंने कहा कि महान B-2 पायलट अभी-अभी मिसौरी में सुरक्षित रूप से लैंड किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान ईरानी शासन ईरान को फिर से महान बनाने में असमर्थ है तो शासन परिवर्तन क्यों नहीं होगा. वहीं तीसरी पोस्ट में उन्होंने कहा कि ईरान में परमाणु स्थलों को हुए नुकसान को 'बहुत बड़ा' बताया जा रहा है. हमले बहुत ही सटीक और जोरदार थे. 

Continues below advertisement
13:26 PM (IST)  •  14 Jul 2025

14:08 PM (IST)  •  23 Jun 2025

Israel-Iran War LIVE: इजरायल का बड़ा दावा- ईरान के 15 फाइटर जेट तबाह किए

इजरायल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि उसने ईरान के छह मिलिट्री एयरपोर्ट्स पर हमला किया है, जिनमें 15 फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टर्स को तबाह कर दिया. IDF ने दावा किया है कि तबाह किए गए फाइटर जेट्स का इस्तेमाल इजरायल की सेना के खिलाफ किया गया था. 

14:08 PM (IST)  •  23 Jun 2025

Israel-Iran War LIVE: ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट नहीं कर पाया रडार- इजरायल

इजरायल ने स्वीकार किया है कि उसका रडार ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट नहीं कर पाया था. इजरायल ने कहा कि रविवार को हाइफा में हुआ हमला उसके अपने इंटरसेप्टर से मिसफायर नहीं था, बल्कि ये एक दुर्लभ मामला था. 

14:07 PM (IST)  •  23 Jun 2025

Israel-Iran War LIVE: यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज

अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़के ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ बमबारी की है. इजरायली मीडिया के मुताबिक, धमाकों की आवाज यरूशलम में भी सुनाई दी हैं. ईरान के आक्रामक रुख को देखते हुए साउथ इजरायल में लगातार सायरन बज रहा है. 

14:07 PM (IST)  •  23 Jun 2025

Israel-Iran War LIVE: ईरान ने दागीं 6-7 मिसाइलें- इजरायल

इजरायल ने बताया है कि ईरान ने बहुत ही कम समय में 6-7 मिसाइलें दागीं हैं. टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, करीब 40 मिनट में ईरान ने हमला किया है. हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. 

Sponsored Links by Taboola