Watch: MS Dhoni की बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने से बचे दीपक चाहर! मुंह पर लग जाता बल्ला
IPL 2023 MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी और दीपक चाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार शेयर किया गया. इसमें धोनी बैट को घुमाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Continues below advertisement
img
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2023 में अब तक अच्छा प्रदर्शन रहा है. टीम ने 5 में से 3 मैचों में जीत दर्ज की है. चेन्नई को दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई का पिछला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ था. इसे टीम ने 8 रनों से जीत लिया था. इस मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. कप्तान धोनी डग आउट में बल्ले को घुमा रहे थे. वहीं पास में ही दीपक चाहर बैठे थे. धोनी, चाहर से मजाक करते दिखे.
Continues below advertisement