×

एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 26 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सुबह से जारी एनकाउंटर में जवानों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया. इस दौरान एक जवान शहीद हो गया.

Narayanapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने सुबह के 11 बजे तक 26 नक्सलियों को ढेर किया है. एनकाउंटर के दौरान एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक घायल है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई.  नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के माड़ डिवीजन में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर और डीआरजी कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया. 

छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ''एक हमारा जवान घायल हुआ है, वह खतरे से बाहर है. जवानों ने करिश्मा कर दिखाया है. 26 से ज्यादा नक्सली मारे गये है. अंतिम सर्च ऑपरेशन चल रहा है.''

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ''बड़े नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है. नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर का इलाका है, वहां पर डीआरजी के जवानों ने साहस दिखाया है. ये बहुत बड़ी सफलता है. डेड बॉडी और हथियारों के बारे में जल्द बताया जाएगा.''

नक्सली हथियार छोड़ें- मंत्री

उन्होंने कहा, ''नक्सलियों से कहना है कि केंद्र और राज्य की सरकार एक गोली नहीं चलाना चाहती है. अमित शाह ने बस्तर प्रवास के दौरान कहा कि मैं नक्सलियों से निवेदन करता हूं कि मुख्य धारा में लौटें और चर्चा करें. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी यही अपील की है. हथियार से कोई फल नहीं होता है. उन्हें मुख्यधारा में जुड़कर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए.''

कर्रेगुट्टालू में 31 नक्सली ढेर

केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने के लिए डेडलाइन तय किया है. इसी के मद्देनजर नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हाल ही में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टालू के पहाड़ियों पर 21 दिनों तक नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया था. 

14 मई तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन से माओवादी संगठन को काफी नुकसान पहुंचा. अलग-अलग मुठभेड़ों में 31 नक्सलियों को मार गिराया गया.

साथ ही नक्सलियों के 150 से ज्यादा बंकरों को ध्वस्त किया गया. इसके अलावा देसी हथियार बनाने की फैक्ट्री को भी ध्वस्त किया गया. यहां से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया गया.

About the author ABP News Bureau

टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है. 10 दिसंबर से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है. इस बेहद लंबे दौरे में टीम इंडिया को सफलता दिलाने के लिए हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बल्लेबाजी को एक खास अप्रोच देने की कोशिश की है
Read More
View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget