Himanta Biswa Sarma On Opposition Meeting: विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ तैयार किए अपने 26 दलों वाले महागठबंधन को 'INDIA' नाम दिया है. इस नाम पर अब असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है. हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा,  "हमारा संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है. अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा. हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने की कोशिश करनी चाहिए. हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे."