×

एक्सप्लोरर

UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां शुरू हो गई हैं. हालांकि अभी झमाझम बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ हैं. मौसम विभाग ने आज 58 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है.

LIVE

up-rain-alert-issued-for-58-districts-noida-to-lucknow-relief-from-humid-heat-check-imd-update UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
testing

Background

उत्तर प्रदेश में मानसून धीमी गति से आगे बढ़ रहा हैं. रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली, जिससे लोगों को उमस भरी और चिपचिपी गर्मी से थोड़ी राहत मिली हैं. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 58 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी हैं. आने वाले दिनों में मानसून की रफ़्तार में और तेजी आएगी. 

यूपी में मानसून की एंट्री के बाद भी लोग झमाझम बारिश के लिए तरस रहे हैं. ज़्यादातर जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश ही हो रही हैं, जिससे लोगों को तीखी धूप और उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आज 6 जुलाई सोमवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. इस दौरान आगरा, लखनऊ से लेकर वाराणसी और प्रयागराज में भी गरज चमक के साथ बारिश होगी.

राजधानी लखनऊ में सुबह से आंशिक तौर पर बादल छाए हैं. दोपहर के बाद यहां कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है. अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज व आसपास के इलाकों में भी आज बारिश के आसार बन रहे हैं. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में आज मानसून की गतिविधियां बनी रहेगी, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. 7 और 8 जुलाई को मानसून में तेजी आएगी और 9 जुलाई से प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा.

यूपी में आज आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, ललितपुर, चित्रकूट, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होगी. वहीं पूर्वांचल में मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र में भी झमाझम बारिश के आसार है. 

नोएडागाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, औरैया, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर, जौनपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गाज़ीपुर और संत रविदास नगर में आज एक या दो जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है.

9 जुलाई से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी. जिसके बाद ज़्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया गया है. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन के बाद बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान 4-6 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.

 
Load More
Tags :
State News
New Update
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप स्टोरीज

OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
चैम्पियन को ट्रॉफी नहीं दिया जाना पहले कभी नहीं देखा, लेकिन मेरी असली ट्रॉफी मेरी टीम है : सूर्य
चैम्पियन को ट्रॉफी नहीं दिया जाना पहले कभी नहीं देखा, लेकिन मेरी असली ट्रॉफी मेरी टीम है : सूर्य
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
Advertisement

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Embed widget