चीन ने कोविड-19 के दो और टीकों के इस्तेमाल की दी मंजूरी

कैनसिनो ने कहा कि एक खुराक वाला उसका टीका खुराक दिए जाने के 28 दिन के बाद 65.28 फीसदी प्रभावी है. इस वैक्सीन को दो से लेकर आठ डिग्री के तापमान तक भंडारण किया जा सकता है.

Continues below advertisement

ताइपे: दुनिया में कोरोना वायरस का संकट अभी थमा नहीं है. दुनिया के कई देशों में कोरोना वैक्सीन दी जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इस बीच चीन ने कोविड-19 के दो और टीको को इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही चीन में टीकों की संख्या बढ़ गई है.

Continues below advertisement

नेशनल मेडिकल प्रोडक्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन ने कैनसिनो बायोलोजिक्स और सरकारी कंपनी सिनोफार्म के एक-एक टीके को सशर्त मंजूरी दी गई है. दोनों ही टीके आपात उपयोग मंजूरी के तहत पहले ही लोगों के चुनिंदा समूहों में लगाए जा रहे हैं. चीन के पास अब अपने लोगों का टीकाकरण करने के लिए चार टीके हैं.

वहीं कैनसिनो ने कहा कि एक खुराक वाला उसका टीका खुराक दिए जाने के 28 दिन के बाद 65.28 फीसदी प्रभावी है. इस वैक्सीन को दो से लेकर आठ डिग्री के तापमान तक भंडारण किया जा सकता है. किसी चीनी कंपनी का यह पहला कोविड-19 टीका है जिसकी एक खुराक की ही जरूरत होगी.

वहीं वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलोजिक्स की सहायक कंपनी सिनोफार्म ने कहा कि उसकी कोरोना वैक्सीन 72.51 फीसदी कारगर है.

यह भी पढ़ें: कोविड-19 की नई वैक्सीन दक्षिण अफ्रीकी वैरिएन्ट की टेस्टिंग के लिए तैयार, मॉडर्ना ने किया एलान

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola