Arjun Kapoor ने Malaika Arora के लिए रखा था रोमांटिक सरप्राइज, रिलैक्स करती दिखी एक्ट्रेस
कई बार अर्जुन कपूर मलाइका के बेटे अरहान के साथ लंच डेट और डिनर आउटिंग पर स्पॉट होते दिख चुके हैं. नए साल पर भी इस कपल ने एक साथ कई फोटोज को शेयरकिया था. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं.
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने दो साल पहले अपने रिश्ते को कबूला था. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने पोस्ट में अर्जुन के लिए लिखा था कि, ‘मेरा पागल, पागलपन और मेरा अर्जुन कपूर.’
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें मलाइका अरोड़ा रिलैक्स करती हुई दिखाई दे रही हैं. फोटोज में अर्जुन ने केवल डेकोरेशन दिखाया है जिसके साथ उन्होंने मलाइका अरोड़ा को भी टैग किया है.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों अक्सर साथ में फोटो फैंस के साथ शेयर करते हैं. हाल ही में दोनों ने रोमांटिक अंदाज में वैलेंटाइंस डे मनाया और इतना ही नहीं इस खास मौके पर अर्जुन और मलाइका डेट पर गए थे.
एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने साथ में वैलेंटाइंस डे मनाया. दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती भी दिखाई दी. बॉलीवुड के इस प्यारे कपल ने इस प्यारे दिन को काफी रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया. जिसकी फोटो अर्जुन कपूर ने अपने फैंस के साथ शेयर की है.