✕
  • होम
  • क्रिकेट
  • फ़ुटबॉल
  • आईपीएल

Ranveer-Deepika से लेकर Virat-Anushka तक, सेट पर ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे ये स्टार्स

एबीपी न्यूज़   |  13 Feb 2021 08:50 PM (IST)
1

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण: रणवीर और दीपिका का इश्क गोलियों की रासलीला: रामलीला के सेट पर शुरू हुआ था. अंग लगा दे गाने में एक किस इन्हें इतना करीब ले आया कि कट बोलने के बाद भी इन्होंने किस करना बंद नहीं किया था. बस फिर क्या था, इसके बाद इनकी डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ और नवंबर 2018 में दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली.

2

अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना: अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी के दौरान हुई थी. इसी की मेकिंग के दौरान दोनों डेटिंग में सीरियस हुए हालांकि कई सालों तक डेट करने के बाद जब अक्षय ने ट्विंकल को प्रपोज कर दिया तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया. फिर अक्षय ने एक शर्त रखी कि अगर ट्विंकल की फिल्म मेला फ्लॉप हो जाएगी तो उन्हें उनसे शादी करनी पड़ेगी और ऐसा ही हुआ. फिल्म फ्लॉप हुई और दोनों ने 2001 में शादी कर ली.

3

अजय देवगन-काजोल: अजय और काजोल की प्रेम कहानी भी काफी फ़िल्मी है. दोनों की नजदीकियां फिल्म हलचल की शटिंग के दौरान बढ़ी थीं फिर इन्होने चार साल की डेटिंग के बाद शादी कर ली थी.

4

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर: टेलीविजन एक्टर करण सिंह ग्रोवर से बिपाशा की नजदीकियां फिल्म अलोन के सेट पर बढ़ी थीं. दोनों ने फिल्म में काफी लवमेकिंग सीन्स भी दिए थे. कुछ सालों तक रिलेशन में रहने के बाद इन्होंने शादी कर ली थी.

5

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा: विराट और अनुष्का की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हैपनिंग जोड़ियों में से एक है. आपको बता दें कि ये दोनों एक शैम्पू एड की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे. यहीं से इनके मिलने-जुलने का दौर शुरू हुआ. दोनों ने खुलकर अपने रिश्तों को नहीं स्वीकारा था लेकिन फिर इनकी नजदीकियां सामने आने लगीं. काफी साल तक डेट करने के बाद इन्होंने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में शादी कर ली थी.

6

बॉलीवुड सितारे साथ काम करते हुए घंटों साथ गुजारते हैं. इस दौरान कब एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं, पता ही नहीं चलता. आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सेट पर ही एक-दूसरे से प्यार हो गया और फिर इन्होंने शादी कर अपना घर बसा लिया. वैलेंटाइन डे के मौके पर नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर...

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • Ranveer-Deepika से लेकर Virat-Anushka तक, सेट पर ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे ये स्टार्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.