Sanjay Dutt से लेकर Bipasha Basu तक, इन बॉलीवुड सितारों ने सच्चे प्यार के लिए कर लीं तीन-तीन शादियां
फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है. मोहब्बत करने वाला हर शख्स इस महीने का बेसब्री से इंतजार करता है ताकि अपने प्यार का इजहार कर सके. वैल वैलेनटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है. आम लोगों कि तरह बॉलीवुड स्टार्स में भी वैलेनटाइन डे को लेकर काफी एक्साइटमेंट रहता है. आज अपनी इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्हें लाइफ में एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार इश्क हुआ और उन्होंने तीन बार शादियां की
सिद्धार्थ रॉय कपूर बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर में से एक है सिद्धार्थ रॉय कपूर. सिद्धार्थ इन दिनों एक्ट्रेस विद्या बाल के साथ अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं लेकिन, विद्या से पहले सिद्धार्थ ने भी दो शादियां की थीं. पहली शादी उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से की लेकिन शादी के कुछ टाइम बाद ही दोनों अलग हो गए और सिद्धार्थ ने दूसरी शादी टीवी इंडस्ट्री की एक प्रोड्यूसर से की लेकिन, ये शादी भी जल्द ही टूट गई, जिसके बाद साल 2012 में सिद्धार्थ ने तीसरी शादी एक्ट्रेस विद्य़ा बालन के साथ की
करण सिंह ग्रोवर एक्टर करण सिंह ग्रोवर को उनकी एक्टिंग के साथ ही उनके दिल फेक अंदाज के लिए भी जाना जाता है. आज भले ही करण एक्ट्रेस बिपाशा बासु के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हो लेकिन बिपाशा से पहले वो दो फेमस एक्ट्रेस का दिल तोड़ चुके हैं. करण ने साल 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी लेकिन शादी के चंद महीनों के अंदर ही दोनों की राहें जुदा हो गई. इसके बाद करण का दिल एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के लिए धड़का. जेनी और करण ने साल 2012 में शादी तो कर ली ये रिश्ता भी तलाक पर ही खत्म हुआ. इसके बाद करण और ने बॉलीवुड की बिल्लोरानी यानि बिपाशा बसु को डेट किया. और दोनों ने शादी कर ली. आज दोनों ही एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और अपनी शादी शुदा लाइफ का मजा ले रहे हैं
नीलिमा अजीम अगर आपको टीवी सीरियल ‘फिर वही तलाश’ याद है तो आपको शहनाज नाम की चुलबुली लड़की भी जरूर याद होगी जिसका किरदार एक्ट्रेस नीलिमा अजीम ने निभाया था. नीलिमा को अपनी रीयल लाइफ में तीन बार मोहब्बत हुई. उनकी पहली शादी एक्टर पंकज कपूर से हुई लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के बीच तलाक हो गया. पंकज और नीलिमा का बेटा शाहिद कपूर है जो आज बॉलीवुड के हिट एक्टर्स में शुमार है. पंकज से अलग होने के बाद नीलिमा ने एक्टर राजेश खट्टर के साथ शादी रचाई लेकिन ये शादी भी असफल ही रही और दोनों अलग गए. इस जोड़ी का भी एक बेटा ईशान खट्टर है जो आज बॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक है. राजेश से तलाक लेने के बाद साल 2004 में नीलिमा ने एक तीसरी शादी उस्ताद रजा अली खान से की. और आज रजा के साथ नीलिमा अपनी खुशहाल जिंदगी बसर कर रहीं हैं.
कमल हासन एक्टर कमल हासन, जो साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा में भी काफी मशहूर है. फिल्मों के साथ ही कमल हासन की निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियो में रही. कमल ने साल 1978 में सिंगर वाणी गणपति के साथ घर तो बसाया लेकिन, महज 10 सालों में ही ये घर उजड़ गया. वाणी से अलग होने के बाद कमल ने एक्ट्रेस सारिका से शादी की लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों की राहें जुदा हो गई. इसके बाद कमल हासन का दिल गौतमी के लिए धड़कने लगा और दोनों एक साथ रहने लगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल ने गौतमी से शादी कर ली है लेकिन, दोनों ने ही शादी को लेकर कभी कोई बात नहीं की है.
साल 2008 में संजय दत्त(Sanjay Dutt) और मान्यता(Manyata) ने गोवा में शादी की थी और आज दोनों अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रहे हैं. संजय दत्त(Sanjay Dutt) ने अपने इंस्टाग्राम से दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए दिल की बात भी कही है. उन्होंने लिखा - कि वो तभी प्यार करते थे लेकिन अब ज्यादा प्यार करते हैं.