सोमवार की बड़ी गिरावट के अगले ही दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की है. निवेशकों की ओर की भारी खरीदारी के चलते मंगलवार का दिन बाजार के लिए बेहद मंगल साबित हुआ है. सेंसेक्स फिर से 59,000 के आंकड़े को पार करने में कामयाब रहा है. आज का कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1535 अंकों की तेजी के साथ 59,507 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 438 अंकों की तेजी के साथ 17,7457 अंकों पर बंद हुआ है.