eatwave Deaths: देशभर के कई इलाकों में भीषण गर्मी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लू की चपेट में आने से कई लोगों की मौत की खबरें सामने आई हैं और कई अस्पतालों में भर्ती हैं. इसी बीच दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इसे लेकर एक बैठक बुलाई. इस उच्च स्तरीय बैठक में सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की गई. स्वास्थ्य मंत्री मांडविया की बुलाई गई इस बैठक में तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे.