पटना: लैंड फॉर जॉब (Land For Job Case) मामले में सीबीआई (CBI) ने चार्जशीट दाखिल की है जिसमें तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का नाम आरोपी के तौर पर शामिल है. लगातार बीजेपी बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमलावर है. तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रही है. इसको लेकर मंगलवार (11 जुलाई) को मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सदन में जोरदार हंगामा हुआ. तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन से बीजेपी वॉकआउट कर गई.