पटना: बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी बीजेपी के निशाने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रहे. बुधवार (12 जुलाई) को सदन की कार्यवाही करीब 35 मिनट ही चली. तेजस्वी यादव को बर्खास्त करने, शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव को वापस लेने समेत कई मुद्दों को लेकर बीजेपी ने जोरदार हंगामा किया. प्रश्नकाल के दौरान तेजस्वी यादव का बीजेपी ने विरोध जताया.