Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) इस समय पूरी तरह से एक्शन में दिखाई दे रहे है. वे लगातार प्रदेश में दौरे भी कर रहे हैं और जनता से सीधे संवाद भी. इस दौरान सीएम जहां कहीं भी गड़बड़ी मिलती है वहीं एक्शन लेते हैं. अफसर पर गाज गिरा देते हैं. सीएम रोजना सुबह उठकर अफसरों के साथ मॉर्निंग मीटिंग भी करते हैं. इसी बीच आज बुधवार को श्योपुर (Sheopur) जिले के तमाम अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मॉर्निंग मीटिंग शुरुआत की ही थी कि सबसे पहले एक्शन लेते हुए राशन की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जिला खाद्य अधिकारी को सस्पेंड कर दिया. लगातार मिल रही राशन गड़बड़ी की शिकायत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने एक्शन लिया.