13:20 PM (IST) • 07 Jan 2021
13:19 PM (IST) • 07 Jan 2021
सिडनी टेस्ट का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल का अंत होने तक दो विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए. लाबुशेन 67 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि स्मिथ भी 31 रन बना चुके हैं. पुकोवस्की ने अपने डेब्यू मैच में 62 रन की पारी खेली. भारतीय गेंदबाज कोई कमाल नहीं दिखा पाए. सिराज और सैनी को एक-एक विकेट मिला. लेकिन सैनी ने अब तक 4.6 के इकोनॉमी रेट से रन खर्च किए हैं.
13:00 PM (IST) • 07 Jan 2021
12:55 PM (IST) • 07 Jan 2021
स्मिथ और लाबुशेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप पूरी हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया के लिए सिडनी टेस्ट का पहला दिन अच्छा जा रहा है. दिन का खेल खत्म होने में अभी सात ओवर का खेल बाकी है. ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए हैं. जडेजा को 48 ओवर के खेल के बाद पहली बार गेंदबाजी के लिए लाया गया है. स्मिथ 27 और लाबुशेन 64 रन बनाकर खेल रहे हैं.
12:41 PM (IST) • 07 Jan 2021
अश्विन के 12वें ओवर से चार रन आए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 के पार हो गया है. 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं. स्मिथ 32 गेंद में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं और वह 5 चौके लगा चुके हैं. लाबुशेन ने 58 रन बनाए हैं और उन्होंने सात चौके जड़े हैं.
12:31 PM (IST) • 07 Jan 2021
12:30 PM (IST) • 07 Jan 2021
लाबुशेन ने अपने करियर का नौवां अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस सीरीज में लाबुशेन को अच्छी शुरुआत मिली हैं, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे. लाबुशेन अब स्मिथ के साथ मिलकर तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 146 रन है. सिराज के ओवर से 12 रन आए.
12:25 PM (IST) • 07 Jan 2021
स्मिथ अश्विन को खुद पर हावी होने का कोई मौका नहीं दे रहे हैं. अश्विन आज काफी महंगे साबित हो रहे हैं और वह 11 ओवर में 42 रन खर्च कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अश्विन के खिलाफ खास रणनीति बनाकर मैदान पर उतरे हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 136 रन है.
12:22 PM (IST) • 07 Jan 2021
12:17 PM (IST) • 07 Jan 2021
पिछले दो मैचों के मुकाबले सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. लाबुशेन 43 रन बनाकर खेल रहे हैं और उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के गेंदबाजों को काफी अच्छे से खेला है. स्मिथ को पिछले दो मैचों में अश्विन के सामने काफी परेशान होते देखा गया है. इस मैच में अश्विन और स्मिथ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
12:05 PM (IST) • 07 Jan 2021
12:03 PM (IST) • 07 Jan 2021
स्मिथ आखिरकार इस सीरीज में अपना पहला चौका लगाने में कामयाब हो गए हैं. स्मिथ 9 गेंद में ही दो चौके लगा चुके हैं. सिडनी की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी आसान है. लाबुशेन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 117 रन है.
12:09 PM (IST) • 07 Jan 2021
11:58 AM (IST) • 07 Jan 2021
नवदीप सैनी ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई है. पुकोवस्की को सैनी ने 62 के स्कोर पर पवेलियन वापस भेजा. हालांकि आउट होने से पहले पुकोवस्की लाबुशेन के साथ मिलकर 100 रन की पार्टनरशिप करने में कामयाब रहे. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 35 ओवर के बाद दो विकेट नुकसान पर 108 रन है. लाबुशेन का साथ देने के लिए स्मिथ क्रीज पर आए हैं.
11:38 AM (IST) • 07 Jan 2021
टी सेशन के बाद दोबारा खेल शुरू हो गया है. भारत की तरफ से बुमराह गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं. पुकोवस्की ने 54 रन से आगे खेलना शुरू किया है. सिडनी की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है. लाबुशेन 34 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 94 रन है.
11:13 AM (IST) • 07 Jan 2021
पहले दिन का चायकाल हो गया है. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 93 रन है. पुकोवस्की 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. लाबुशेन ने 34 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने इस सेशन में एक विकेट भी नहीं गंवाए. इन दोनों खिलाड़ियों 87 रन की पार्टनरशिप कर चुके हैं. 31 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 93 रन है. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने निराश किया है.
11:11 AM (IST) • 07 Jan 2021
11:09 AM (IST) • 07 Jan 2021
पुकोवस्की अपने डेब्यू मैच में ही फिफ्टी जड़ने में कामयाब हो गए हैं. पुकोवस्की ने 97 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. पुकोवस्की की पारी में चार चौके शामिल हैं. लाबुशेन पुकोवस्की का अच्छा साथ दे रहे हैं और उन्होंने 34 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान 92 रन है.
10:54 AM (IST) • 07 Jan 2021
भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं दे रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया दो से थोड़ा ऊपर की रनगति से ही रन बना पा रहा है. 28 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान 68 रन है. लाबुशेन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि पुकोवस्क ने 35 रन बना लिए हैं.
10:44 AM (IST) • 07 Jan 2021
रिषभ पंत की गलती टीम इंडिया को भारी पड़ सकती है. रिषभ पंत पुकोवस्की को दो मौके दे चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के पार हो गया है. भारत के पास पुकोवस्की को 32 रन पर पवेलियन भेजने का बेहतरीन मौका था. लेकिन पंत ने इस मौके को गंवा दिया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 56 रन है और उसने वार्नर का विकेट गंवाया है.
10:24 AM (IST) • 07 Jan 2021
लाबुशेन अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 21 ओवर में 47 रन बना लिए हैं. लाबुशेन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि पुकोवस्की 24 रन बनाकर एक छोर पर मजबूती से डटे हुए हैं. बारिश के बाद भी पिच से गेंदबाजों को किसी तरह की मदद मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है. पिच बल्लेबाजी के लिए काफी आसान लग रही है.
10:15 AM (IST) • 07 Jan 2021
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 18 ओवर्स के बाद 46 रन बना लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन ने अपने पिछले ओवर में 2 रन दिए. पुकोवस्की 23 तो लाबुशेन 18 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं. वहीं टीम इंडिया चायकाल से पहले एक दो विकेट चटकाकर इस पार्टनरशिप को तोड़ना चाह रही है.
10:02 AM (IST) • 07 Jan 2021
14 ओवर हो चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया अब तक 37 रन बना चुकी हैं. गेंदबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन को बुला लिया गया है. अश्विन ने अपने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिया है. अश्विन को सिराज की जगह गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है. वहीं एक ओर जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं. टीम इंडिया को विकेट की तलाश है.
09:56 AM (IST) • 07 Jan 2021
13 ओवर्स के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 36 रन हो गया है. इस वक्त क्रीज पर पुकोवस्की और लाबुशेन मौजूद हैं. पुकोवस्की 21 तो लाबुशेन 10 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं. पिछले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने महज 2 रन दिए. सिराज और बुमराह ने इस वक्त गेंदबाजी की कमान संभाल रखी है.
09:34 AM (IST) • 07 Jan 2021
09:31 AM (IST) • 07 Jan 2021
खेल दोबारा शुरू हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से विल पुकोवस्की मैदान में हैं जो कि 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. लाबुशेन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी करना जारी रखा है. पुकोवस्की अब तक काफी अच्छे फॉर्म में नज़र आए हैं और उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स खेले हैं.
09:26 AM (IST) • 07 Jan 2021
9.30 बजे खेल दोबारा शुरू होने जा रहा है. बारिश की वजह से करीब चार घंटे का खेल खराब हो चुका है. बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि 9.30 बजे खेल दोबारा शुरू होगा और चायकाल 11 बजे लिया जाएगा. इसका मतलब है कि इस सेशन में करीब 20 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है. आखिरी सेशन में कितने ओवर का खेल होगा इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.
09:21 AM (IST) • 07 Jan 2021
08:55 AM (IST) • 07 Jan 2021
08:54 AM (IST) • 07 Jan 2021
फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. सिडनी बारिश रुक गई है. मैदान से कवर हटाए जा चुके हैं. अंपायर जल्द ही मैदान का मुआयना करेंगे. आज दोबारा खेल शुरू होने की संभावना काफी बढ़ गई है.
08:49 AM (IST) • 07 Jan 2021
08:41 AM (IST) • 07 Jan 2021
बारिश की वजह से पिछले तीन घंटे से खेल रुका हुआ है. अभी खेल के दोबारा शुरू होने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है. टॉस जीतने के बाद सिर्फ 7.1 ओवर का ही खेल हो पाया है. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन है. विल पुकोवस्की 14 रन बनाकर नाबाद हैं.
08:10 AM (IST) • 07 Jan 2021
अंपायर्स के मैदान का मुआयना करने के बाद सिडनी में दोबारा बारिश शुरू हो गई है. मैदान पर हेवी कवर लगाए गाए हैं. दोबारा खेल कब शुरू होगा इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है. एक बात तय है कि अब आज के खेल में ओवर्स की बड़ी कटौती देखने को मिलेगी. अंपायर्स जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.
08:09 AM (IST) • 07 Jan 2021
08:03 AM (IST) • 07 Jan 2021
फैंस के लिए अच्छी खबर है. मैदान से कवर हटा लिए गए हैं. आठ बजे अंपायर्स ने मैदान का मुआयना किया है. जल्द ही खेल दोबारा शुरू हो सकता है. बारिश की वजह से आज तय समय से आधे घंटे ज्यादा खेल होगा. बीसीसीआई की ओर से यह जानकारी मुहैया करवाई गई है.
07:47 AM (IST) • 07 Jan 2021
07:27 AM (IST) • 07 Jan 2021
सिडनी में काफी तेज बारिश हो रही है. अभी कम से कम एक घंटे तक खेल के दोबारा शुरू होने की कोई संभावना नहीं है. बारिश की वजह से आज कितने ओवर्स के खेल का नुकसान हुआ है यह बारिश के रुकने के बाद ही मालूम चलेगा. सिडनी में हो रही तेज बारिश की वजह से खेल दोबारा शुरू होने के बाद पिच से तेज गेंदबाजों को थोड़ी अतिरिक्त मदद मिल सकती है.
06:57 AM (IST) • 07 Jan 2021
अंपायर्स ने जल्दी लंच का फैसला लिया है. पहले सेशन में सिर्फ 7.1 ओवर का खेल हुआ और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 21 रन है. विल पुकोवस्की अपने डेब्यू मैच में 14 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम इंडिया पहले सेशन में डेविड वार्नर का विकेट लेने में कामयाब रही. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वार्नर की वापसी हुई, जबकि टीम इंडिया में रोहित शर्मा की. इसके अलावा विल पुकोवस्की को ऑस्ट्रेलिया की तरफ से और नवदीप सैनी को इंडिया ने डेब्यू का मौका दिया है.
06:50 AM (IST) • 07 Jan 2021
सिडनी में बारिश और तेज हो गई है. दोबारा खेल शुरू होने की अभी कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है. बारिश की वजह खेल रोके जाने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन था. अंपायर्स ने लंच को लेकर भी अब तक कोई फैसला नहीं लिया है. दोबारा खेल कब शुरू होगा इसके बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
06:40 AM (IST) • 07 Jan 2021
सिडनी में बारिश तेज हो गई है. खेल दोबारा शुरू होने की अभी कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है. अंपायर्स जल्द लंच ब्रेक ले सकते हैं. हालांकि अभी ऑफिशियल अपडेट का इंतजार करना होगा.
06:26 AM (IST) • 07 Jan 2021
06:14 AM (IST) • 07 Jan 2021
पिच को दोबारा से कवर किया जा रहा है. पहले मिली जानकारी के मुताबिक अब तक खेल दोबारा शुरू हो जाना चाहिए था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. खेल दोबारा शुरू कब होगा इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अगर कुछ और देर तक खेल बाधित रहता है तो अंपायर जल्दी लंच का फैसला ले सकते हैं. खेल रोके जाने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 21 रन था.
06:07 AM (IST) • 07 Jan 2021
अगर दोबारा बारिश नहीं होती है तो भारतीय समयानुसार खेल दोबारा 6 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा. इस सेशन में अभी तक किसी ओवर का नुकसान नहीं होगा और खेल को थोड़ा आगे बढ़ा दिया जाएगा. दोबारा बारिश होने पर हालांकि ओवर कम किए जा सकते हैं.
06:04 AM (IST) • 07 Jan 2021
06:00 AM (IST) • 07 Jan 2021
05:56 AM (IST) • 07 Jan 2021
मैदान पर कवर वापस आ गए हैं. सिडनी में अभी बारिश हो रही है. टीम इंडिया के खिलाड़ी पवेलियन में खड़े होकर दोबारा से मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. रोहित शर्मा और अंजिक्या रहाणे आगे की रणनीति के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. मैच दोबारा कब शुरू होगा इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. सिडनी में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. पिच क्यूरेटर ने हालांकि पांच दिन का खेल होने की उम्मीद जताई है.
05:49 AM (IST) • 07 Jan 2021
05:42 AM (IST) • 07 Jan 2021
बारिश की वजह से पहले दिन का खेल रुक गया है. 7.1 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 21 रन है. विल पुकोवस्की 29 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि लाबुशेन ने 6 गेंद में दो रन बनाए हैं. सिराज 3.1 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लेने में कामयाब रहे. बुमराह ने बेहद ही कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 7 रन खर्च किए हैं.
05:34 AM (IST) • 07 Jan 2021
टीम इंडिया की ओर से अभी तक गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सिडनी की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही है. ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉस जीतना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. पिच अभी तक बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो रही है. वैसे सिडनी की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है.
05:30 AM (IST) • 07 Jan 2021
विल पुकोवस्की के खिलाफ लगातार शॉर्ट पिच गेंदबाजी हो रही है. टीम इंडिया के गेंदबाज विल पुकोवस्की के खिलाफ खास प्लान बनाकर उतरे हैं. लेकिन पुकोवस्की ने भी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमक रणनीति अपनाने का फैसला किया है. पुकोवस्की 11 रन बनाकर खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 18 रन है.
05:24 AM (IST) • 07 Jan 2021
05:23 AM (IST) • 07 Jan 2021
05:20 AM (IST) • 07 Jan 2021
मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को बड़ी कामयाबी दिला दी है. डेविड वार्नर 5 रन बनाकर सिराज की गेंद पर स्लिप में खड़े सिराज को कैच थमाकर पवेलियन वापस जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 6 रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया है. वार्नर ने आउट होने से पहले 5 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को वार्नर से तेज शुरुआत मुहैया करवाने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है.
05:15 AM (IST) • 07 Jan 2021
05:12 AM (IST) • 07 Jan 2021
बुमराह के पहले ओवर से कोई रन नहीं आया था. लेकिन मोहम्मद सिराज के ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज चार रन बनाने में कामयाब रहे. विल पुकोवस्की और डेविड वार्नर दोनों ही खिलाड़ी अपना खाता खोलने में कामयाब रहे. बुमराह ने वार्नर के खिलाफ अपनी रणनीति में बदलाव किया है और वह अब राउंड द विकेट गेंदबाजी कर रहे हैं.
05:04 AM (IST) • 07 Jan 2021
ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर और विल पुकोवस्की मैदान पर उतर चुके हैं. टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी की कमान दी है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेब्यू कर रहे विल पुकोवस्की स्ट्राइक ले रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया 2015 के बाद से 15 अलग अलग ओपनिंग जोड़ी को अपना चुका है.
05:01 AM (IST) • 07 Jan 2021
04:59 AM (IST) • 07 Jan 2021
ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे टेस्ट में डेविड वार्नर और विल पुकोवस्की की ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान में उतरी है. ये दोनों खिलाड़ी अपनी अपनी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं. डेविड वार्नर वनडे सीरीज के दौरान ग्रोइन में इंजरी का शिकार हो गए थे, जबकि विल पुकोवस्की प्रैक्टिस के दौरान कनक्शन का शिकार हो गए थे. इसी वजह से डेविड वार्नर और विल पुकोवस्की पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाए.
04:53 AM (IST) • 07 Jan 2021
04:52 AM (IST) • 07 Jan 2021
टीम इंडिया की ओर से तीसरे टेस्ट में नवदीप सैनी को डेब्यू करने का मौका दिया गया है. नवदीप सैनी टीम में उमेश यादव की जगह लेंगे. उमेश यादव दूसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे और वह पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. सैनी ने अब तक 46 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं जिनमें 128 विकेट लिए हैं.
04:45 AM (IST) • 07 Jan 2021