17:00 PM (IST) • 18 Dec 2020
दूसरी पारी में भारतीय टीम को पहला झटका लगा है. पृथ्वी शॉ 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्हें पेट कमिन्स ने क्लीन बोल्ड कर दिया. फिलहाल भारतीय टीम ने दूसरी पारी में पांच ओवर में 9 रन बना लिए हैं.
16:39 PM (IST) • 18 Dec 2020
भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 192 रनों पर ढेर कर दिया. भारत ने अपनी पहली पारी में 244 बनाए थे. इस लिहाज से उसे आस्ट्रेलिया पर 53 रनों की अहम बढ़त मिली है. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान टिम पेन ने नाबाद 73 रन बनाए. उन्होंने 99 गेंदों का सामना कर 10 चौके मारे. मार्नस लाबुशैन ने 47 रनों का योगादान दिया। इन दोनों के अलावा कैमरून ग्रीन (11) और मिशेल स्टार्क (15) और नाथन लॉयन (10) ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके. स्टीव स्मिथ ने 29 गेंदों पर एक रन बनाया. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए. उमेश यादव ने तीन, जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए.
16:07 PM (IST) • 18 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट भी गिर गया है. उसका स्कोर 167 हुआ है. अभी भी वह भारत की पहली पारी के स्कोर से 76 रन पीछे है.
15:57 PM (IST) • 18 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया के आठ विकेट गिर गए हैं. अब भी वह भारत की पहली पारी से 80 रन पीछे है. टीम इंडिया की तरफ से सबसे शानदार गेंदबाजी आर अश्विन की रही है. उन्होंने चार बल्लेबाजों को आउट किया है.
15:01 PM (IST) • 18 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया को एक के बाद एक दो झटके लगे हैं. उमेश यादव ने लाबुशेन को आउट कर दिया है. उन्होंने 119 गेंद पर 47 रनों की पारी खेली है. इसके बाद पैट कमिंस को भी उन्होंने चलता किया.
15:36 PM (IST) • 18 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिर गया है. मिशेल स्टार्क रन आउट हो गए हैं. अब ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल होती दिख रही है. फिलाहल वह 101 रन पीछे है.
14:48 PM (IST) • 18 Dec 2020
पहले टेस्ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है. ऑस्ट्रेलिया 98 रन बनाकर अपने पांच महत्वपूर्ण विकेट खो चुका है. अभी भी ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की पहली इनिग्स के स्कोर से 142 रन पीछे है. भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए हैं जबकि उमेश यादव को दो विकेट मिले हैं.
14:41 PM (IST) • 18 Dec 2020
चायकाल के बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से लाबुशेन और पेन बल्लेबाजी करने आए हैं. ऑस्ट्रेलियाई अब भी टीम इंडिया से पहली पारी के आधार पर 152 रन पीछे है और उसने अपने पांच अहम विकेट गंवा दिए हैं. यहां से ऑस्ट्रेलियाई पारी कैसे आगे बढ़ती है यह काफी हद तक लाबुशेन पर निर्भर करेगा. चायकाल के बाद भारत के लिए बुमराह और उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे हैं.
14:20 PM (IST) • 18 Dec 2020
14:14 PM (IST) • 18 Dec 2020
चायकाल तक टीम इंडिया ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 92 रन है. लाबुशेन 103 गेंद में 46 रन बनाकर एक छोर पर डटे हुए हैं, जबकि पेन ने दो चौकों की मदद से 9 रन बनाए हैं. दूसरा सेशन पूरी तरह से अश्विन के नाम रहा जिन्होंने 11 ओवर की गेंदबाजी में स्मिथ समेत तीन अहम विकेट चटकाए. दिन के आखिरी सेशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भारी दबाव होगा.
14:02 PM (IST) • 18 Dec 2020
45 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन है. लाबुशेन 43 रन बनाकर एक छोर पर डटे हुए हैं, जबकि पेन ने एक बाउंड्री लगाई है. मोहम्मद शमी बेहद शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, पर उन्हें विकेट नहीं मिल पाया है. अश्विन अब तक 10 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए हैं.
13:44 PM (IST) • 18 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है. कैमरून ग्रीन 11 रन बनाकर अश्विन का तीसरा शिकार बन गए हैं. कोहली ने ग्रीन का बेहद ही शानदार कैच पकड़ा. महज 79 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन वापस लौट चुकी है. ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में टीम इंडिया के स्कोर से अभी 165 रन पीछे है. लाबुशेन के रूप में ऑस्ट्रेलिया की आखिरी उम्मीद कायम है और वह 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. पेन के ऊपर कप्तानी पारी खेलने का दबाव होगा.
13:33 PM (IST) • 18 Dec 2020
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट झटके हैं, बल्कि बल्लेबाजों को रन बनाने के ज्यादा मौके भी नहीं दिए. 38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 71 रन है. लाबुशेन 74 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ग्रीन ने 15 गेंद में पांच रन बनाए हैं. अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर बेहद दबाव बना रखा है. इस बात में कोई शक नहीं है कि टीम इंडिया दूसरे दिन का दूसरा सेशन अपने नाम करने में कामयाब रही है.
13:25 PM (IST) • 18 Dec 2020
13:18 PM (IST) • 18 Dec 2020
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया को एक और तगड़ा झटका दे दिया है. हेड 7 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर उन्हीं के हाथों में कैच थमाकर पवेलियन वापस लौट गए हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अब 4 विकेट के नुकसान पर 65 रन है. लाबुशेन ने 39 रन बनाकर एक छोर संभाला हुआ है. लाबुशेन का साथ देने के लिए डेब्यू कर रहे कैमरून ग्रीन क्रीज पर आए हैं.
13:05 PM (IST) • 18 Dec 2020
ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद मुश्किल में नज़र आ रही है. ऑस्ट्रेलिया इंडिया से 183 रन पीछे है और उसने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं. स्मिथ का आउट होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ा झटका है. लाबुशेन ने अब तक 37 रन बनाए जरूर हैं पर उन्हें दो जीवनदान मिल चुके हैं और वह उस तरह की लय में नहीं नज़र आ रहे हैं, जिसके लिए उन्हें पिछले साल एशेज के बाद से जाना जा रहा है. हेड भी अश्विन के खिलाफ मुश्किल में नज़र आ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 61 रन है.
12:57 PM (IST) • 18 Dec 2020
स्मिथ के टेस्ट करियर की पिछली 50 पारियों में पहला मौका है जब वह महज एक रन पर आउट हुए हैं. इससे पहले स्मिथ 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीरो पर आउट हुए थे. स्मिथ से ऑस्ट्रेलियाई टीम को काफी उम्मीदें थी, लेकिन अब कमाल करने से चूक गए. टीम इंडिया के पास पहले टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत करने का अच्छा मौका है.
12:50 PM (IST) • 18 Dec 2020
12:48 PM (IST) • 18 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया टीम बेहद मुश्किल फंस गई है. स्टीव स्मिथ को एक रन पर ही अश्विन ने आउट किया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 45 रन है. ऑस्ट्रेलियाई टीम स्मिथ के आउट होने के बाद बेहद मुश्किल में नज़र आ रही है. लाबुशेन का साथ देने के लिए अब हेड क्रीज पर आए हैं.
12:42 PM (IST) • 18 Dec 2020
बुमराह और शमी की जोड़ी ने स्मिथ और लाबुशेन पर बेहद दबाव बना रखा है. 26 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 42 रन है. लाबुशेन 23 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि स्मिथ ने अब तक सिर्फ एक रन बनाया है. अगर फील्डर्स का साथ गेंदबाजों को मिल जाता तो अब तक ऑस्ट्रेलियाई पारी बेहद मुश्किल में पड़ गई होती.
12:39 PM (IST) • 18 Dec 2020
12:31 PM (IST) • 18 Dec 2020
टीम इंडिया बेहद ही खराब फील्डिंग कर रही है. लाबुशेन को अब तक दो मौके दिए जा चुके हैं. पृथ्वी शॉ ने लाबुशेन का बेहद आसान कैच छोड़ दिया है. विराट कोहली के सामने भी स्मिथ का एक थोड़ा मुश्किल कैच लेने का मौका था, लेकिन वह चूक गए. बुमराह की गेंदों पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बेहद परेशानी हो रही है.
12:25 PM (IST) • 18 Dec 2020
डिनर ब्रेक के बाद स्मिथ और लाबुशेन ने संभलकर खेलना शुरू किया है. स्मिथ 16 गेंद पर सिर्फ एक रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि बुमराह को एक और चौका जड़ने के बाद लाबुशेन 21 रन पर पहुंच गए हैं. लाबुशेन अपनी पारी में अब तक पांच चौके लगा चुके हैं. 22 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 40 रन है. दूसरे सेशन में भारत की ओर से बुमराह और शमी गेंदबाजी की कमान संभाले हुए हैं.
12:13 PM (IST) • 18 Dec 2020
डिनर ब्रेक के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लाबुशेन और स्मिथ मैदान पर लौट आए हैं. भारत की ओर से मोहम्मद शमी दूसरे सेशन में गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया दो विकेट पर 35 रन से आगे खेलना शुरू करेगा. लाबुशेन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि स्मिथ ने अभी एक रन बनाया है.
11:54 AM (IST) • 18 Dec 2020
डिनर ब्रेक के दौरान ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और भी खराब हो सकती थी अगर बुमराह लाबुशेन का कैच पकड़ने में कामयाब हो जाते हैं. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. ऑस्ट्रेलिया को दूसरे सेशन में लाबुशेन और स्मिथ से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी. अगर दूसरे सेशन में टीम इंडिया इन दोनों खिलाड़ियों को आउट करने में कामयाब हो जाती है तो फिर मैच पर उसका पलड़ा भारी हो जाएगा. डिनर ब्रेक के बाद भारतीय गेंदबाजों और लाबुशेन-स्मिथ के बीच बेहद ही कड़ी टक्कर की उम्मीद है.
11:33 AM (IST) • 18 Dec 2020
दूसरे दिन का डिनर ब्रेक हो गया है. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 35 रन है. लाबुशेन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि स्मिथ ने अपना खाता खोला है. भारत की तरफ से बुमराह ने दोनों विकेट लिए हैं. इस सेशन में कुल 6 विकेट गिरे इसलिए गेंदबाजों के लिहाज से इसे काफी अच्छा कहा जा सकता है. दूसरे सेशन में दबाव ऑस्ट्रेलियाई टीम पर होगा.
11:28 AM (IST) • 18 Dec 2020
बुमराह ने लाबुशेन का बेहद ही आसान कैच छोड़ दिया है. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 29 रन हो सकता था और मेजबान बड़ी मुश्किल में फंस जाते. शमी बेहद ही निराश दिखाई दिए. बुमराह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे.
11:27 AM (IST) • 18 Dec 2020
11:25 AM (IST) • 18 Dec 2020
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की है. वेड के बाद बर्न्स भी बुमराह का शिकार हो गए हैं. बर्न्स ने आउट होने से पहले 8 रन बनाए. बर्न्स भी LBW आउट हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 29 रन है. स्टीव स्मिथ अब बल्लेबाजी करने आए हैं. लाबुशेन 12 रन बनाकर दूसरे छोर पर डटे हुए हैं.
11:15 AM (IST) • 18 Dec 2020
वेड के आउट होने के बाद लाबुशेन बल्लेबाजी करने आए हैं. लाबुशेन ने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया है और तीन चौके जड़ दिए हैं. 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 29 रन है. लाबुशेन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि खराब फॉर्म की वजह से आलोचना का शिकार हो रहे बर्न्स ने 8 रन बनाए हैं.
11:17 AM (IST) • 18 Dec 2020
11:06 AM (IST) • 18 Dec 2020
टीम इंडिया को पहली सफलता मिल गई है. बुमराह ने बेहद ही शानदार गेंदबाजी करते हुए वेड को LBW आउट किया. वेड ने आउट होने से पहले 51 गेंद में 8 रन बनाए. वेड ने अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए डीआरएस भी लिया था, लेकिन बुमराह की गेंद विकेट से ठकरा रही थी, इसलिए थर्ड अपांयर ने फील्ड अपांयर के फैसले को सही ठहराया. इसे टीम इंडिया के लिए अच्छी शुरुआत कहा जा सकता है.
11:03 AM (IST) • 18 Dec 2020
भारतीय बल्लेबाजों की राह पर चलते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स भी बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं. 14 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 16 रन बनाए हैं. वेड 8 रन बनाने के लिए 50 गेंद खेल चुके हैं, जबकि बर्न्स ने 34 गेंद पर 7 रन बनाए हैं.
10:50 AM (IST) • 18 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में 12 रन बना लिए हैं. मोहम्मद शमी ने 10वें ओवर की गेंदबाजी की. उन्होंने सिर्फ 2 रन दिए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जो बर्न्स और मैथ्यू वेड बल्लेबाजी का जिम्मा संभाले हुए हैं. दोनों ने क्रमश: 5 और 6 रन बनाए हैं. पहली पारी में भारत ने 244 रन बनाए थे.
10:39 AM (IST) • 18 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बेहद ही संभलकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 8 ओवर में 10 रन बनाए हैं. वेड 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि बर्न्स तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. भारत के लिए बुमराह और उमेश यादव ही अब तक गेंदबाजी का जिम्मा संभाले हुए हैं. उमेश यादव राउंड द विकेट से गेंदबाजी कर वेड को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं.
10:29 AM (IST) • 18 Dec 2020
13 गेंद खेलने के बाद बर्न्स भी अपना खाता खोलने में कामयाब हो गए हैं. बुमराह की गेंद पर बर्न्स ने अपना खाता खोला. इंडियन पारी को 244 रन समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया को अपने ओपनर्स से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है. अगर ओपनर्स ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं तो वह काफी मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगी. 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 8 रन है.
10:24 AM (IST) • 18 Dec 2020
चार ओवर के बाद मैथ्यू वेड ने चौका लगाकर अपना और ऑस्ट्रेलिया का खाता खोला है. पहले चार ओवर में उमेश यादव और बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स को खाता खोलने का मौका नहीं दिया. पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के पांच रन है. वेड ने सभी पांच रन बनाए हैं, जबकि बर्न्स ने अब तक अपना खाता नहीं खोला है.
10:19 AM (IST) • 18 Dec 2020
टीम इंडिया के गेंदबाज कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं. पहले तीन ओवर में बुमराह और उमेश यादव की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खाता खोलने का मौका नहीं दिया है. वेड और बर्न्स दोनों ही शुरुआत में बेहद संभलकर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
10:07 AM (IST) • 18 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जो बर्न्स और मैथ्यू वेड पारी का आगाज करने मैदान पर आए हैं. कप्तान विराट कोहली ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए उमेश यादव को गेंदबाजी की कमान दी है. देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह और शमी में से कौन सा गेंदबाज दूसरा ओवर लेकर आता है. अपने पहले ओवर में उमेश यादव अच्छी लाइन और लैंथ से गेंदबाजी कर रहे हैं.
09:58 AM (IST) • 18 Dec 2020
टीम इंडिया पहले दिन आखिरी सेशन में एक वक्त तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नज़र आ रही थी. लेकिन कोहली का विकेट गिरने के बाद इंडिया ने आखिरी 6 विकेट महज 51 रन के भीतर गंवा दिए. भारत की तरफ से कोहली एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने अर्धशतक जड़ा. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने चार और कमिंस ने तीन विकेट लिए.
09:55 AM (IST) • 18 Dec 2020
टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 244 रन पर सिमट गई है. मोहम्मद शमी कमिंस की गेंद पर बेहद आसान कैच देकर आउट हुए. टीम इंडिया ने दूसरे दिन महज 11 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों को इंडिया के बाकी बचे चार विकेट लेने में पांच ओवर गेंदबाजी भी नहीं करनी पड़ी. बुमराह चार रन बनाकर नाबाद रहे.
09:52 AM (IST) • 18 Dec 2020
09:50 AM (IST) • 18 Dec 2020
उमेश यादव भी कोई कमाल करने में नाकाम रहे. उमेश यादव 6 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने. स्टार्क इस पारी में अब तक चार विकेट हासिल कर चुके हैं. टीम इंडिया का अब 250 के स्कोर तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है. उमेश यादव के आउट होने के बाद इंडिया का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन है.
09:48 AM (IST) • 18 Dec 2020
कमिंस की गेंद पर उमेश यादव ने चौका जड़ा है. उमेश यादव फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक जड़ चुके हैं. साहा और अश्विन के आउट होने के बाद इंडिया की सारी उम्मीदें उमेश यादव से ही हैं, क्योंकि बुमराह और शमी को अच्छी बल्लेबाजी के लिए नहीं जाना जाता है.
09:39 AM (IST) • 18 Dec 2020
टीम इंडिया बुरी मुसीबत में फंस गई है. अश्विन के बाद साहा भी स्टार्क की गेंद पर पेन के हाथों कैच थमाकर पवेलियन वापस लौट गए हैं. साहा अपने कल के स्कोर में एक रन भी नहीं जोड़ पाए और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. स्टार्क ने पारी में तीसरा विकेट हासिल कर लिया है. इंडिया का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 235 रन है.
09:38 AM (IST) • 18 Dec 2020
अश्विन के आउट होने के बाद साहा का साथ देने के लिए उमेश यादव क्रीज पर आए हैं. उमेश यादव को बड़ी शॉट लगाने के लिए जाना जाता है. पिछले कुछ सालों में उमेश यादव अपने छक्कों की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिन का दूसरा ओवर स्टार्क लेकर आए हैं. टीम इंडिया का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 235 रन है.
09:32 AM (IST) • 18 Dec 2020
पैट कमिंस ने दूसरे दिन की तीसरी गेंद पर ही ऑस्ट्रेलिया को बड़ी कामयाबी दिला दी है. अश्विन अपने 15 के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाए और पेन के हाथों में कैच थमा दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए इसे बहुत ही बेहतरीन शुरुआत कहा जा सकता है.
09:30 AM (IST) • 18 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस दूसरे दिन की शुरुआत में बॉलिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं. आर अश्विन 15 रन पर नाबाद हैं और वह स्ट्राइक लेंगे. दूसरे छोर पर साहा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. कमिंस ने पहले दिन बेहद कसी हुई गेंदबाजी की है.
09:25 AM (IST) • 18 Dec 2020
दूसरे दिन की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने अपने तेज गेंदबाजों से काफी देर तक बात की है. प्रैक्टिस सेशन के दौरान शास्त्री बुमराह, शमी और उमेश यादव से पिंक गेंद के साथ बात करते हुए दिखाई दिए. अब से कुछ देर बाद दूसरे दिन का खेल शुरू होने जा रहा है.
09:18 AM (IST) • 18 Dec 2020
09:14 AM (IST) • 18 Dec 2020
साहा और अश्विन दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाए हैं और कई मौकों पर अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया है. टीम इंडिया को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी एक बार फिर से अच्छी पारी खेलेंगे. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर टीम इंडिया पहली पारी में 300 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब होती है तो वह एडिलेड टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत करने में कामयाब हो सकती है.
09:08 AM (IST) • 18 Dec 2020
दूसरे दिन का खेल शुरू होने में अब सिर्फ 20 मिनट का वक्त बाकी है. टीम इंडिया को उम्मीद है कि अगर वह पहली पारी में 300 रन बनाने में कामयाब हो जाती है तो ऑस्ट्रेलिया दबाव में आ जाएगी. टीम इंडिया ने हालांकि स्वीकार किया है कि पहले दिन आखिरी सेशन में तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंचा है.
09:03 AM (IST) • 18 Dec 2020