17:06 PM (IST) • 08 Feb 2021
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है. 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स के समय पुजारा 12 और गिल 15 रनों पर नाबाद लौटे. भारत को अब जीत के लिए अंतिम दिन 90 ओवर में 381 रन बनाने होंगे.
16:56 PM (IST) • 08 Feb 2021
रोहित के आउट होने से भारत की रन बनाने की गति धीमी हो गई है. गिल 29 गेंदो में 14 और पुजारा 16 गेंदो में नौ रनों पर बैटिंग कर रहे हैं. दोनों के बीच 33 गेंदो में 10 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
16:46 PM (IST) • 08 Feb 2021
पुजारा और गिल संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं. दोनों के बीच 16 गेंदो में नौ रनों की साझेदारी हो गई है. गिल 14 और पुजारा आठ रनों पर बैटिंग कर रहे हैं.
16:35 PM (IST) • 08 Feb 2021
420 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा 12 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर आउट हो गए. इंडिया का 25 रनों पर पहला विकेट गिरा है.
16:19 PM (IST) • 08 Feb 2021
भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज़ पर मौजूद हैं. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
16:29 PM (IST) • 08 Feb 2021
आर्चर की गेंद पर रोहित शर्मा ने एक चौका और एक छक्का जड़ा. भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 24 रन हो गया है.
16:19 PM (IST) • 08 Feb 2021
भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज़ पर मौजूद हैं. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
16:26 PM (IST) • 08 Feb 2021
शुभमन गिल ने जैक लीच की गेंद पर लगाताक दो चौके लगाए. दूसरी पारी में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन हो गया है. शुभमन गिल तीन चौकों के साथ 12 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं. वहीं रोहित शर्मा ने अभी खाता नहीं खोला है.
16:21 PM (IST) • 08 Feb 2021
पिच बल्लेबाज़ी के लिए अभी भी काफी अच्छी लग रही है. रोहित और शुभमन संभलकर खेल रहे हैं. भारत ने तीन ओवर में चार रन बना लिए हैं. अब उसे जीत के लिए 316 रन और बनाने हैं.
16:19 PM (IST) • 08 Feb 2021
भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज़ पर मौजूद हैं. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
16:06 PM (IST) • 08 Feb 2021
भारत को अब 107 ओवर में जीत के लिए 420 रन बनाने होंगे. इंडिया 17 ओवर आज बल्लेबाज़ी करेगा. वहीं कल 90 ओवर का खेल होगा.
16:02 PM (IST) • 08 Feb 2021
इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रनों पर सिमट गई. भारत को अब जीत के लिए 420 रन बनाने होंगे. भारत के लिए अश्विन ने सबसे ज्यादा छह विकेट चटकाए. इसके अलावा नदीम को दो और इशांत व बुमराह को एक-एक सफलता मिली.
15:45 PM (IST) • 08 Feb 2021
इंग्लैंड का आठवां विकेट भी गिर गया है. डोम बैस को 25 रनों के स्कोर पर अश्विन ने आउट किया. अब आर्चर और लीच बैटिंग कर रहे हैं. इंग्लैंड की कुल बढ़त 408 रन की हो गई है.
15:37 PM (IST) • 08 Feb 2021
इंग्लैंड का सातवां विकेट गिर गिया है. जोस बटलर 24 रन बनाकर शाहबाज नदीम की गेंद पर आउट हो गए. उनकी जगह जोफ्रा आर्चर बल्लेबाज़ी के लिए आए हैं. इंग्लैंड अभी पारी घोषित करने के मूड में नहीं लग रहा है. उसकी कुल बढ़त 406 रन हो गई है.
15:30 PM (IST) • 08 Feb 2021
जोस बटलर और डोम बैस ने मैच एक बार फिर इंग्लैंड की तरफ मोड़ दिया है. बटलर 23 और बैस 21 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं. दोनों के बीच 30 रनों की साझेदारी हो चुकी है. बैस ने नदीम के ओवर में दो चौके लगाकर इंग्लैंड की कुल बढ़त 401 कर दी है.
15:25 PM (IST) • 08 Feb 2021
इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार हो गया है. बटलर 23 और बैस 13 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं. इंग्लैंड की कुल बढ़त 393 रनों की हो गई है.
15:18 PM (IST) • 08 Feb 2021
इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जमता देख कप्तान कोहली ने एक बार फिर गेंद अश्विन को सौंप दी है. बटलर और बैस क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 146 रन है.
15:08 PM (IST) • 08 Feb 2021
भारतीय गेंदबाज इस समय काफी टाइट गेंदबाजी कर रहे हैं. बटलर 26 गेंदो में 18 और डोम बैस 23 गेंदो में नौ रनों पर बैटिंग कर रहे हैं. इंग्लैंड की कुल बढ़त 383 रनों की हो गई है.
14:54 PM (IST) • 08 Feb 2021
पोप के आउट होने से इंग्लैंड की रन बनाने की गति पर ब्रेक लग गया है. बटलर 19 गेंदो में 16 और डोम बैस 13 गेंदो पर चार रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड की कुल बढ़त 376 रनों की हो गई है.
14:42 PM (IST) • 08 Feb 2021
इंग्लैंड का एक विकेट और गिर गया है. पोप तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह नदीम की गेंद पर आउट होकर पवेलियन वापस जा रहे हैं. इंग्लैंड ने 130 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए हैं. इंग्लैंड के पास कुल 371 रन की बढ़त हो चुकी है. बटलर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.
14:34 PM (IST) • 08 Feb 2021
टी ब्रेक के बाद मैच दोबारा शुरू हो गया है. पोप और बटलर क्रीज पर हैं. पोप बुमराह के खिलाफ स्ट्राइक पर हैं. पोप ने पहली ही गेंद पर बुमराह को चौका जड़ा है. पोप 25 गेंद में 22 रन बना चुके हैं. पोप और बटलर ने अपने इरादे जाहिर करते हुए बता दिया है कि इंग्लैंड जल्द से जल्द 400 का आंकड़ा पार कर पारी घोषित कर सकता है.
14:19 PM (IST) • 08 Feb 2021
14:14 PM (IST) • 08 Feb 2021
टी ब्रेक हो गया है. दोनों टीमों के लिए यह सेशन अच्छा कहा जा सकता है. इंग्लैंड ने करीब चार की रनगति से रन बनाए जबकि टीम इंडिया चार विकेट हासिल करने में कामयाब रहा. इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 119 रन है. इंग्लैंड के पास 360 रन की बढ़त हो चुकी है. रूट ने 32 गेंद पर 40 रन की पारी खेली. बटलर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि पोप 18 रन बना चुके हैं. अश्विन को तीन विकेट मिले. इशांत और बुमराह को 1-1 विकेट मिला. 2.30 पर मैच दोबारा शुरू होगा. इंग्लैंड जल्द ही पारी घोषित कर सकता है.
14:06 PM (IST) • 08 Feb 2021
इंग्लैंड ने भले ही दूसरी पारी में पांच विकेट गंवा दिए हैं लेकिन उसका स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 118 रन हो चुका है. बटलर स्पिनर्स को निशाना बनाने के इरादे से मैदान पर आए हैं. बटलर नदीम को दो छक्के जड़ चुके हैं. इंग्लैंड के पास अब 359 रन की बढ़त हो चुकी है. भारत को मैच में बने रहने के लिए इंग्लैंड की रनगति पर लगाम लगाने की जरूरत है.
13:54 PM (IST) • 08 Feb 2021
इंग्लैंड ने पांचवां विकेट गंवा दिया है. जो रूट 40 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर LBW आउट हो गए हैं. इंग्लैंड ने 101 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवाया है. इंग्लैंड के पास कुल 342 रन की बढ़त है. लेकिन अब इंडिया मैच में मजबूत तरीके से वापसी कर चुका है.
13:53 PM (IST) • 08 Feb 2021
रूट शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार हो गया है. इंग्लैंड के पास अब 342 रन की बढ़त हो चुकी है.
13:32 PM (IST) • 08 Feb 2021
इंग्लैंड ने भले ही चार विकेट गंवा दिए हैं लेकिन मैच पर उसकी पकड़ काफी मजबूत है. इंग्लैंड के पास कुल 320 रन की बढ़त हो चुकी है. जो रूट दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने सिर्फ 18 गेंद में 27 रन जड़ दिए हैं. पोप भी 8 रन बना चुके हैं. मैच बेहद रोमांचक बना हुआ है.
13:23 PM (IST) • 08 Feb 2021
इंग्लैंड का एक और विकेट गिर गया है. स्टोक्स अश्विन का तीसरा शिकार बने हैं. स्टोक्स ने 7 रन बनाए. अश्विन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. स्टोक्स से पहले अश्विन ने दोनों ओपनर्स सिब्ले और बर्न्स को पवेलियन वापस भेजा है. इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 71 रन है. रूट 27 रन बनाकर खेल रहे हैं.
13:17 PM (IST) • 08 Feb 2021
13:10 PM (IST) • 08 Feb 2021
इशांत शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट हासिल कर लिया है. टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले इशांत भारत के छठे गेंदबाज हैं. इससे पहले कुबंले, कपिल देव, हरभजन, अश्विन और जहीर खान ने ही टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 300 से ज्यादा विकेट लिए हैं. इस टेस्ट से पहले इशांत शर्मा को 300 के आंकड़ें पर पहुंचने के लिए तीन विकेट की जरूरत थी. इशांत ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में एक विकेट लेकर यह मुकाम हासिल किया.
13:07 PM (IST) • 08 Feb 2021
इंग्लैंड को एक और बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिर गया है. लॉरेंस को इशांत शर्मा ने LBW आउट किया है. लॉरेंस ने 18 रन बनाए. दूसरे छोर पर रूट 21 रन बनाकर खेल रहे हैं. स्टोक्स क्रीज पर आए हैं. इंग्लैंड के पास 299 रन की बढ़त हो चुकी है.
12:54 PM (IST) • 08 Feb 2021
इंडिया ने गेंदबाजी में पहला बदलाव किया है. इशांत शर्मा को नदीम की जगह गेंदबाजी पर लाया गया है. इंग्लैंड 44 रन पर दो विकेट गंवा चुका है. रूट हालांकि अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने सिर्फ 7 गेंद में ही 10 रन बनाए हैं. लॉरेंस दूसरे छोर पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.
12:51 PM (IST) • 08 Feb 2021
12:44 PM (IST) • 08 Feb 2021
इंग्लैंड ने दूसरा विकेट गंवा दिया है. सिब्ले को अश्विन ने पुजारा के हाथों कैच आउट करवाया. इंग्लैंड दूसरी पारी में 32 रन पर दो विकेट गंवा चुका है. सिब्ले ने 16 रन बनाए. लॉरेंस दूसरे छोर पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. पहली पारी में 218 रन की पारी खेलने वाले रूट अब क्रीज पर आए हैं.
12:37 PM (IST) • 08 Feb 2021
नदीम अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. इंग्लैंड हालांकि पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद संभलता दिखाई दे रहा है. इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 24 रन है. सिब्ले दूसरी पारी में भी अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे हैं. इंग्लैंड के पास 265 रन की बढ़त हो चुकी है.
12:30 PM (IST) • 08 Feb 2021
अश्विन की गेंदों पर लॉरेंस को परेशानी हो रही है. दो बार अश्विन की गेंद ने लॉरेंस को छकाया है. इंग्लैंड की दूसरी पारी में 7 ओवर का खेल हो चुका है. इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 19 रन है. लॉरेंस 5 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि सिब्ले 11 रन बना चुके हैं.
12:20 PM (IST) • 08 Feb 2021
पिच अब स्पिनर्स के लिए मददगार हो चुकी है. अश्विन और नदीम दोनों को ही अच्छा टर्न और बाउंस मिल रहा है. बाउंस मिलने की एक वजह गेंद का नया होना भी हो सकती है. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 10 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 250 के पार हो चुकी है. लॉरेंस और सिब्ले क्रीज पर हैं.
12:13 PM (IST) • 08 Feb 2021
लंच ब्रेक के बाद मैच दोबारा शुरू हो गया है. लॉरेंस स्ट्राइक पर हैं और दूसरे छोर पर सिब्ले उनका साथ दे रहे हैं. लॉरेंस ने आते ही चौका जड़ा है. भारत की ओर से अश्विन का नई गेंद के साथ बॉलिंग करना जारी है. सिब्ले ने अब तक खाता नहीं खोला है.
12:02 PM (IST) • 08 Feb 2021
लंच ब्रेक से पहले इंडिया ने शानदार वापसी की है. इंग्लैंड ने दूसरी पारी की पहली गेंद पर ही बर्न्स का विकेट गंवाया. इंग्लैंड के पास हालांकि 242 रन की बढ़त हो चुकी है. इंडिया ने लंच से पहले अश्विन और नदीम से एक-एक ओवर गेंदबाजी करवाई. अगला सेशन बेहद ही रोमांचक होने वाला है. अगर इंडिया इंग्लैंड को जल्दी आउट करने में कामयाब हो जाता है तो इस मैच का नतीजा कुछ भी हो सकता है. 12.10 पर मैच दोबारा शुरू होगा.
11:26 AM (IST) • 08 Feb 2021
इंग्लैंड के बल्लेबाज रोरी बर्न्स और सिब्ले क्रीज पर आए हैं. लेकिन इंग्लैंड को दूसरी पारी की पहली गेंद पर ही झटका लगा है. रोरी बर्न्स आउट होकर पवेलियन वापस जा रहे हैं. अश्विन ने पहली ही गेंद पर इंडिया को बड़ी कामयाबी दिलाई है. सिब्ले का साथ देने के लिए लॉरेंस क्रीज पर आए हैं.
11:18 AM (IST) • 08 Feb 2021
इंडिया की पहली पारी 337 रन पर समाप्त हो गई है. एंडरसन ने बुमराह को पवेलियन वापस भेजा. स्टोक्स ने बेहतरीन कैच पकड़ा है. सुंदर 85 रन बनाकर नाबाद रहे. इग्लैंड पहली पारी में 241 रन की बढ़त लेने में कामयाब रहा. इंग्लैंड के पास इंडिया को फॉलोऑन खिलाने का मौका है लेकिन इंग्लैंड ने दोबारा बल्लेबाजी करना चुना है. इंडिया की मुश्किलें काफी बढ़ चुकी हैं. 7 मिनट के बाद मैच दोबारा शुरू होगा.
11:03 AM (IST) • 08 Feb 2021
इंडिया का नौवां विकेट गिर गया है. इशांत शर्मा को एंडरसन ने पवेलियन वापस भेज दिया है. इंडिया ने 232 के स्कोर पर अपना नौवां विकेट गंवाया है. इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 55 रन और बनाने हैं. सुंदर 71 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका साथ देने के लिए बुमराह क्रीज पर आए हैं.
10:59 AM (IST) • 08 Feb 2021
सुंदर बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. सुंदर ने एंडरसन की गेंद पर छक्का जड़ा है और वह 71 रन पर पहुंच चुके हैं. पिछले ओवर में इशांत ने लीच को चौका जड़ा है. इंडिया को अब फॉलोऑन बचाने के लिए 53 रन और बनाने हैं. इंडिया का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 323 रन है.
10:49 AM (IST) • 08 Feb 2021
जैक लीच ने इंग्लैंड को एक और बड़ी कामयाबी दिला दी है. नदीम बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस जा रहे हैं. इंडिया का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 312 रन है. सुंदर 64 रन बनाकर खेल रहे हैं. इशांत शर्मा अब क्रीज पर आए हैं. इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी 66 रन और बनाने हैं.
10:45 AM (IST) • 08 Feb 2021
इंडिया के लिए चौथे दिन का शुरुआती एक घंटा अच्छा रहा है. सुंदर काफी अच्छे टच में नज़र आ रहे हैं और अपने कल के स्कोर में 31 रन जोड़ चुके हैं. इंग्लैंड हालांकि अश्विन का महत्वपूर्ण विकेट लेने में कामयाब रहा है. इंडिया अब फॉलोऑन बचाने की स्थिति में नज़र आ रहा है.
10:37 AM (IST) • 08 Feb 2021
सुंदर एक छोर पर मजबूती से डटे हुए हैं. इंडिया का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 307 रन है. सुंदर का साथ देने के लिए नदीम क्रीज पर हैं. घरेलू क्रिकेट में नदीम के नाम शतक दर्ज है. इंडिया को अभी फॉलोऑन बचाने के लिए 71 रन बनाने की जरूरत है.
10:30 AM (IST) • 08 Feb 2021
10:24 AM (IST) • 08 Feb 2021
लीच ने नई गेंद से कमाल कर दिया है. लीच ने अश्विन को 31 रन पर आउट किया है. इंडिया ने 305 के स्कोर पर अपना सातवां विकेट गंवाया है. दूसरे छोर पर सुंदर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी 73 और रन बनाने की जरूरत है. सुंदर का साथ देने के लिए नदीम क्रीज पर आए हैं.
10:20 AM (IST) • 08 Feb 2021
इंडिया का स्कोर 300 के पार हो गया है. चौथे दिन की शुरुआत से ही अश्विन और सुंदर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है. नई गेंद उपलब्ध होने के बावजूद अश्विन और सुंदर ने आज 12 ओवर के खेल में 48 रन बना लिए हैं. इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 305 रन है. सुंदर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं.
09:54 AM (IST) • 08 Feb 2021
वॉशिंगटन सुंदर ने अपने दूसरे टेस्ट में दूसरी फिफ्टी जड़ दी है. सुंदर एक बार फिर से टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति में से निकाल रहे हैं. अपने टेस्ट करियर की तीन पारियों में ही सुंदर 62, 22 और 53 (नाबाद) पारियां खेल चुके हैं. सुंदर ने अपनी बल्लेबाजी से बेहद प्रभावित किया है. इंडिया को अब फॉलोऑन बचाने के लिए 100 रन से भी कम की जरूरत है.
09:48 AM (IST) • 08 Feb 2021
09:47 AM (IST) • 08 Feb 2021
सुंदर और अश्विन में सातवें विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप हो गई है. शुंदर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि अश्विन 15 रन बना चुके हैं. इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए 100 रन और बनाने हैं. सुंदर बैस को बाउंड्री लगाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं.
09:42 AM (IST) • 08 Feb 2021
सुंदर और अश्विन ने आते ही बैस को निशाने पर ले लिया है. सुंदर बैस को दो चौके जड़ चुके हैं जबकि अश्विन ने पिछले ओवर में बैस को एक छ्कका जड़ा है. इंडिया का स्कोर अब 6 विकेट के नुकसान पर 273 रन है. इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए अब 105 रन की जरूरत है.
09:37 AM (IST) • 08 Feb 2021
सुंदर ने चौथे दिन मैदान पर आते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. बैस के ओवर की आखिरी गेंद पर सुंदर ने चौका लगाया. इसके साथ ही सुंदर 37 रन पर पहुंच गए हैं. इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 262 रन है. अगर सुंदर कुछ देर और टिक जाते हैं तो इंडिया के लिए फॉलोऑन बचाना आसान हो सकता है.
09:30 AM (IST) • 08 Feb 2021
सुंदर और अश्विन की जोड़ी मैदान पर आ चुकी है. इंडिया पहली पारी में इंग्लैंड से 321 रन पीछे है. इंग्लैंड ने पहले तीन बेहतरीन खेल से यह सुनिश्चित किया है कि मैच अब उसके कब्जे में हैं. यहां से इंडिया के जीत की संभावना काफी कम रह जाती है. इंग्लैंड ने बैस के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करने का फैसला किया है.
09:25 AM (IST) • 08 Feb 2021
वॉशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में डेब्यू किया था. सुंदर ने ब्रिस्बेन टेस्ट में 62 और 22 रन की अहम पारियां खेलीं. सुंदर अब इस मैच में 33 रन बनाकर नाबाद हैं. सुंदर ने तीन पारियों में साबित कर दिया है कि वह बल्लेबाजी करने का माद्दा रखते हैं. इंडिया को सुंदर से बड़ी पारी की उम्मीद है.
09:22 AM (IST) • 08 Feb 2021
तीसरे दिन इंग्लैंड की फील्डिंग भी बेहद ही शानदार रही. एंडरसन ने शुभमन गिल का बेहतरीन कैच पकड़ा जबकि जो रूट ने डाइव लगाते हुए कैच लेकर रहाणे को पवेलियन वापसी की राह दिखाई. चौथे दिन का पहला सेशन ही मैच के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.
09:11 AM (IST) • 08 Feb 2021
इंडिया को वॉशिंगटन सुंदर से आज बड़ी पारी की उम्मीद है. सुंदर 33 रन बनाकर नाबाद हैं और वह काफी अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे हैं. अब तक अश्विन और सुंदर के बीच सातवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी हो चुकी है. इंडिया फॉलोऑन बचाने में कामयाब होता है या नहीं वह इसी साझेदारी पर निर्भर करेगा.
09:06 AM (IST) • 08 Feb 2021