17:04 PM (IST) • 05 Feb 2021
चेपॉक में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन मेहमान इंग्लैंड के नाम रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बना लिए हैं. दिन के आखिरी ओवर में सलामी बल्लेबाज़ डोमनिक सिब्ले 87 रन बनाकर आउट हुए. वहीं 100वां टेस्ट खेल रहे कप्तान जो रूट 128 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत को बुमराह ने दो और अश्विन ने एक सफलता दिलाई.
16:57 PM (IST) • 05 Feb 2021
पहले दिन के आखिरी ओवर में बुमराह ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई. सलामी बल्लेबाज़ डोमनिक सिब्ले 87 रन बनाकर आउट हुए. इसके साथ ही स्टंम्पस का एलान कर दिया गया.
16:52 PM (IST) • 05 Feb 2021
जो रूट और डोमनिक सिब्ले के बीच तीसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी हो गई है. रूट 128 और सिब्ले 87 पर बैटिंग कर रहे हैं. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 263 रन हो गया है.
16:33 PM (IST) • 05 Feb 2021
तीसरे सेशन में इंग्लैंड ने अब तक कोई विकेट नहीं गवाया है. रूट 117 और सिब्ले 86 रन बनाकर डटे हुए हैं. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 250 के पार पहुंच गया है.
16:15 PM (IST) • 05 Feb 2021
पहले दिन का खेल खत्म होने में अब सिर्फ 9 ओवर रह गए हैं. भारत ने दूसरी नई गेंद ले ली है. रूट 109 और सिब्ले 85 पर बैटिंग कर रहे हैं. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 242 रन हो गया है.
16:04 PM (IST) • 05 Feb 2021
100वें टेस्ट में जो रूट ने जड़ा शतक.
16:03 PM (IST) • 05 Feb 2021
तीसरे सेशन में इंग्लिश बल्लेबाज़ लगभग चार रन प्रति ओवर की गति से रन बना रहे हैं. इस बीच अपना 100वां टेस्ट खेल रहे जो रूट ने शतक भी पूरा कर लिया. टेस्ट क्रिकेट में रूट का यह 20वां शतक है. वहीं सिब्ले 83 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 228 रन हो गया है.
15:54 PM (IST) • 05 Feb 2021
रूट और सिब्ले के सामने भारतीय स्पिनर्स बेअसर दिख रहे हैं. रूट 98 और सिब्ले 72 पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड का स्कोर 218/2 हो गया है.
15:41 PM (IST) • 05 Feb 2021
तीसरे सेशन में रूट और सिब्ले ने रनों की रफ्तार बढ़ा दी है. टी के बाद से इंग्लैंड 16 ओवर में 59 रन बना चुका है. रूट 89 और सिब्ले 66 रन पर बैटिंग कर रहे हैं. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 199 रन हो गया है.
15:27 PM (IST) • 05 Feb 2021
तीसरे सेशन में भी रूट और सिब्ले आसानी से भारतीय स्पिनर्स पर रन बटोर रहे हैं. आठ चौको की मदद से रूट 71 और नौ चौको की मदद से सिब्ले 64 रन पर बैटिंग कर रहे हैं. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 178 रन हो गया है.
15:13 PM (IST) • 05 Feb 2021
टी के बाद से इंग्लैंड ने 9 ओवर में 30 रन बना लिए हैं. रूट 63 और सिब्ले 64 रन बनाकर डटे हुए हैं. इंग्लैंड का स्कोर 170/2 हो गया है.
15:01 PM (IST) • 05 Feb 2021
टी के बाद भी संभल कर खेल रहे हैं इंग्लिश बल्लेबाज़. सिब्ले 60 और रूट 56 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद. इंग्लैंड का स्कोर ENG 159/2.
14:46 PM (IST) • 05 Feb 2021
डोमनिक सिब्ले के बाद कप्तान जो रूट ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया. शाहबाज नदीम की गेंद पर चौका लगाकर रूट ने अपने टेस्ट करियर का 50वां अर्धशतक पूरा किया.
14:40 PM (IST) • 05 Feb 2021
टी के बाद शुरू हुआ तीसरे सेशन का खेल. आखिरी सेशन के पहले ओवर में इशांत शर्मा ने दिया सिर्फ एक रन. संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं जो रूट और डोमनिक सिब्ले.
14:21 PM (IST) • 05 Feb 2021
टी सेशन में इंडिया को एक भी विकेट नहीं मिला. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 140 रन है. सिबले और रूट ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है. सिबले ने अपना अर्धशतक पूरा किया और वह एक छोर पर सुबह से ही डटे हुए हैं. टी ब्रेक तक सिबले 53 और रूट 45 रन बनाकर खेल रहे हैं. नदीम और सुंदर की बॉलिंग पर इन दोनों बल्लेबाजों को कोई परेशानी नहीं हुई. इशांत शर्मा ने हालांकि टी सेशन की शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की थी. 2.30 पर मैच दोबारा शुरू होगा.
14:09 PM (IST) • 05 Feb 2021
ये सेशन इंग्लैंड के नाम होता दिख रहा है. इंग्लैंड ने इस सेशन में अब तक एक विकेट भी नहीं गंवाया है. पिछले कुछ ओवर्स से सिबले और रूट ने रन गति को भी बढ़ा दिया है. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 139 रन है.
14:02 PM (IST) • 05 Feb 2021
इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 129 रन है. सिबले 53 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि रूट 36 रन बना चुके हैं. इंडिया को टी से पहले विकेट की जरूरत है. अश्विन और बुमराह को गेंदबाजी पर लगाया गया है.
13:51 PM (IST) • 05 Feb 2021
13:47 PM (IST) • 05 Feb 2021
सिबले ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. सिबले सुबह से ही क्रीज पर जमे हुए हैं और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया है. सिबले ने 161 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की है. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 124 रन है.
13:46 PM (IST) • 05 Feb 2021
इंग्लैंड अब बड़े स्कोर की ओर बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है. नदीम और सुंदर के सामने इन दोनों बल्लेबाजों को कोई परेशानी नहीं हो रही है. कप्तान विराट कोहली विकेट की तलाश में हैं इसलिए वह अपने नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वापस लेकर आए हैं.
13:36 PM (IST) • 05 Feb 2021
सिबले और रूट के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप पूरी हो गई है. इंग्लैंड 63 रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में नज़र आ रही थी लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम को मुश्किल से निकाल दिया है. सिबले 48 रन बनाकर खेल रहे हैं और उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है. रूट 31 पर पहुंच चुके हैं. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 119 रन है.
13:29 PM (IST) • 05 Feb 2021
सिबले और रूट अब सेट नज़र आ रहे हैं. इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार हो गया है. इस सेशन में इन दोनों खिलाड़ियों ने धीमी बल्लेबाजी जरूर की है लेकिन टीम को लगातार दो झटके जो लगे थे उससे उबराने में भी कामयाब रहे हैं. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 102 रन है.
13:09 PM (IST) • 05 Feb 2021
वॉशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी पर लाया गया है. सुंदर मैच में अपना पहला ओवर डाल रहे हैं. लेकिन सुंदर की दूसरी गेंद पर ही रूट ने चौका जड़ा है. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 91 रन है. रूट 17 रन पर पहुंच चुके हैं. दूसरे छोर से नदीम गेंदबाजी कर रहे हैं.
13:02 PM (IST) • 05 Feb 2021
भारत की ओर से काफी कसी हुई गेंदबाजी हो रही है. 38 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड अब तक 100 रन पर नहीं पहुंच पाया है. सिब्ले ने 124 गेंद में 35 रन बनाए हैं. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 85 रन है. अश्विन काफी अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं.
12:52 PM (IST) • 05 Feb 2021
इशांत शर्मा शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. इशांत की गेंदों पर रूट को काफी परेशानी हो रही है. इशांत की कुछ गेंदों पर अतिरिक्त उछाल भी देखने को मिला है इसलिए बल्लेबाजों को जज करने में दिक्कत हुई है. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 81 रन है.
12:41 PM (IST) • 05 Feb 2021
रूट अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे हैं. रूट 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. सिबले 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 77 रन है. लंच ब्रेक के बाद 7 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड ने इस दौरान 11 रन बनाए हैं.
12:31 PM (IST) • 05 Feb 2021
लंच ब्रेक के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी संभलकर खेल रहे हैं. चार ओवर में इंग्लैंड ने पांच रन ही बनाए हैं. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 72 रन है. सिबले 29 और रूट 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. विराट कोहली ने लंच ब्रेक के बाद बुमराह के साथ अश्विन को गेंदबाजी पर लगाया है. 15 ओवर से 60 ओवर के बीच बुमराह को थोड़ा रिवर्स स्विंग मिल सकता है इसलिए विराट कोहली उनका इस्तेमाल कर रहे हैं.
12:18 PM (IST) • 05 Feb 2021
लंच ब्रेक के बाद मैच दोबारा शुरू हो गया है. रूट और सिबले मैदान पर मौजूद हैं. भारत की तरफ से बुमराह लंच ब्रेक के बाद गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं. 28 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 68 रन है.
11:54 AM (IST) • 05 Feb 2021
11:36 AM (IST) • 05 Feb 2021
लंच ब्रेक हो गया है. इंडिया ने पहले सेशन के आखिरी 10 मिनट में शानदार वापसी की. एक वक्त पर इंग्लैंड बिना किसी नुकसान के 63 रन बनाकर अच्छी स्थिति में नज़र आ रहा था. लेकिन अश्विन ने बर्न्स को पवेलियन भेजा. बर्न्स ने 33 रन बनाए. लॉरेंस खाता नहीं खोल पाए और वह बुमराह का शिकार बने. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए हैं. सिबले 26 रन बनाकर खेल रहे हैं.
11:30 AM (IST) • 05 Feb 2021
इंडिया को दूसरा विकेट मिल गया है. बुमराह ने लॉरेंस को खाता खोलने का मौका नहीं दिया. इंग्लैंड ने 64 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं. 26 रन बनाकर खेल रहे सिबले का साथ देने के लिए अपना 100वां टेस्ट खेल रहे रूट मैदान पर आए हैं. रूट का बल्लेबाजी औसत 50 के करीब है.
11:19 AM (IST) • 05 Feb 2021
इंडिया को पहली कामयाबी मिल गई है. बर्न्स अश्विन की गेंद पर आउट होकर पवेलियन वापस जा रहे हैं. 63 के स्कोर पर इंग्लैंड ने पहला विकेट गंवाया है. बर्न्स ने 33 रन की अच्छी पारी खेली. सिबले दूसरे छोर पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं. लॉरेंस बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं.
11:17 AM (IST) • 05 Feb 2021
इंग्लैंड के ओपनर्स ने अब हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं. पिछले दो ओवर में दो बाउंड्री लगाई गई हैं. इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 63 रन है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का इंग्लैंड का फैसला सही साबित होता दिखाई दे रहा है. टीम इंडिया को जल्द से जल्द विकेट चटकाने की जरूरत है वरना यह साझेदारी काफी खतरनाक हो सकती है.
11:04 AM (IST) • 05 Feb 2021
इंग्लैंड को काफी अच्छी शुरुआत मिली है. टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 के पार हो गया है. बर्न्स और सिबले दोनों ही काफी संभलकर खेल रहे हैं. 20 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 51 रन है. बर्न्स 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि सिबले ने 24 रन बनाए हैं.
10:51 AM (IST) • 05 Feb 2021
16 ओवर में इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 38 रन बनाए हैं. इसे इंग्लैंड के लिए अच्छी शुरुआत कहा जा सकता है. रन बनाने की गति भले ही स्लो है लेकिन इंग्लैंड के ओपनर्स ने इशांत शर्मा, बुमराह और अश्विन का बेहतरीन ढंग से सामना किया है. अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे नदीम को गेंदबाजी पर लाया गया है.
10:33 AM (IST) • 05 Feb 2021
ड्रिंक्स मैदान पर हैं. 12 ओवर का खेल पूरा हो चुका है. इंग्लैंड ने पहले एक घंटे में कोई विकेट नहीं गंवाया है और उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन है. बर्न्स 12 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि सिबले ने 13 रन बनाए हैं. बुमराह और अश्विन का गेंदबाजी करना जारी है.
10:22 AM (IST) • 05 Feb 2021
बुमराह को गेंदबाजी पर वापस लाया गया है. बुमराह को हालांकि अब इशांत शर्मा के साथ रिप्लेस किया गया है. दूसरे छोर से अश्विन का गेंदबाजी करना जारी है. बुमराह के दो या तीन ओवर गेंदबाजी करवाने के बाद विराट कोहली दूसरे छोर से भी स्पिनर को ही मौका दे सकते हैं.
10:21 AM (IST) • 05 Feb 2021
चेपक की पिच काफी स्लो है. इस पिच तेज गेंदबाजों के लिए कुछ भी नहीं है. जैसे जैसे समय गुजरता जाएगा पिच से स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी. टीम इंडिया का तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरने का दांव इस मैच में कामयाब साबित हो सकता है. 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 20 रन है.
10:10 AM (IST) • 05 Feb 2021
अश्विन को गेंदबाजी पर लाया गया है. बर्न्स को अश्विन की गेंदों पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अश्विन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए मौजूदा समय में सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं. 75 टेस्ट में अश्विन 377 विकेट ले चुके हैं.
10:07 AM (IST) • 05 Feb 2021
चेन्नई की पिच पहले दिन के शुरुआती घंटे में ही काफी धीमी नज़र आ रही है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है. बुमराह या इशांत को अब तक किसी भी तरह का बाउंस नहीं मिला है. सात ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 10 रन है. कप्तान विराट कोहली जल्द ही गेंदबाजी में बदलाव कर अश्विन को ला सकते हैं.
09:59 AM (IST) • 05 Feb 2021
इंग्लैंड के ओपनर सिबले और बर्न्स संभलकर खेल रहे हैं. पांच ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन है. बर्न्स ने 7 रन बनाए हैं जबकि सिबले ने दो. इंडिया को पहले विकेट का इंतजार है. बुमराह इशांत का गेंदबाजी करना जारी है.
09:48 AM (IST) • 05 Feb 2021
जो रूट अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं. रूट ने भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. इतना ही नहीं रूट ने अपना 50वां टेस्ट भी भारत के खिलाफ खेला था. रूट पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपना पहला, 50वां और 100वां टेस्ट एक ही टीम के खिलाफ खेला है.
09:45 AM (IST) • 05 Feb 2021
09:41 AM (IST) • 05 Feb 2021
बुमराह भारतीय जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला ओवर फेंक रहे हैं. बुमराह ने चेन्नई टेस्ट से पहले 17 मैच खेले हैं लेकिन वो सभी विदेशी जमीन पर ही रहे हैं. दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के दो रन है.
09:32 AM (IST) • 05 Feb 2021
इशांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में 297 विकेट ले चुके हैं. इशांत के पास टेस्ट मैचों में 300 विकेट पूरे करने का अच्छा मौका है. इशांत शर्मा इसी मैच में इस बेहद ही खास मुकाम को हासिल करने की कोशिश करेंगे.
09:31 AM (IST) • 05 Feb 2021
इंग्लैंड के ओपनर रोरी बर्न्स और सिबले मैदान पर आ चुके हैं. सिबले श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे. इशांत शर्मा अपना 98वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. भारत की तरफ से इशांत गेंदबाजी का आगाज करेंगे. चेन्नई टेस्ट मैदान पर बिना दर्शकों के ही खेला जा रहा है.
09:34 AM (IST) • 05 Feb 2021
09:16 AM (IST) • 05 Feb 2021
अक्षय पटेल का पहले टेस्ट में डेब्यू करना पूरी तरह से तय था. लेकिन मैच से ठीक पहले वह चोटिल हो गए. नदीम अब दूसरा टेस्ट खेल रहे हैं. इशांत शर्मा की भी लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. अश्विन स्पिन गेंदबाजी डिपार्टमेंट की अगुवाई करेंगे.
09:11 AM (IST) • 05 Feb 2021
09:10 AM (IST) • 05 Feb 2021
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आखिरकार भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं. बुमराह को भारत में टेस्ट खेलने के लिए 17 मैचों का इंतजार करना पड़ा है. सुंदर और गिल भी इंडिया में अपना पहला टेस्ट खेलने जा रहे हैं.
09:07 AM (IST) • 05 Feb 2021
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबले, जो रूट (कप्तान), डेनियल लॉरेंस, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, ओली पोप, डोम बेस, जैक लीच, जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर.
09:06 AM (IST) • 05 Feb 2021
इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, नदीम, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह.
09:04 AM (IST) • 05 Feb 2021
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. रूट अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी पिच को पहले बल्लेबाजी के लिए अच्छा बताया है. टीम इंडिया ने कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया है.
08:54 AM (IST) • 05 Feb 2021
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपना 100वां टेस्ट खेलने जा रहे हैं. रूट ने 2012 में इंडिया के खिलाफ ही डेब्यू किया था और आज वह अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच भी इंडिया के खिलाफ ही खेलेंगे.
08:52 AM (IST) • 05 Feb 2021
पिछले साल जनवरी के बाद टीम इंडिया पहली बार अपने घर में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रही है. कोविड 19 महामारी की वजह से पहले टेस्ट का आयोजन मैदान पर बिना दर्शकों के ही होगा. सुबह 9 बजे टॉस होगा और मैच की शुरुआत 9.30 बजे होगी. विराट कोहली एक बार फिर से टीम इंडिया की कमान संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
08:48 AM (IST) • 05 Feb 2021
08:47 AM (IST) • 05 Feb 2021
अक्षर पटेल के चोटिल होने की वजह से मैच से ठीक पहले इंडिया को बड़ा झटका लगा है. पटेल का खेलना लगभग तय था. लेकिन अब टीम इंडिया नदीम, सुंदर या चाहर में किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है. कुलदीप यादव और आर अश्विन पहले टेस्ट के दौरान मुख्य स्पिनर की भूमिका में होंगे.