11:00 AM (IST) • 24 Feb 2021
बिहार विधानमंडल की कार्यवाही शुरू. सीएम नीतीश, नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य सदस्य मौजूद.
17:27 PM (IST) • 23 Feb 2021
विधान मंडल की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
16:58 PM (IST) • 23 Feb 2021
मुख्यमंत्री नीतश कुमार ने तेजस्वी का पलटवार करते हुए कहा कि आज कुछ लोगों ने किसानों का मुद्दा उठाया है. मुझे समझ नहीं आता कि किसानों के लिए किए गए कामों को किननी बार गिनवाऊं. किसानों के लिए बहुत काम हुआ है और हो भी रहा है.
17:05 PM (IST) • 23 Feb 2021
विपक्ष से विधयकों ने सीएम नीतीश के संबोधन का बहिष्कार किया. सभी बीच में ही उठकर बाहर चले गए.
16:49 PM (IST) • 23 Feb 2021
सदम में सीएम नीतीश के संबोधन के दौरान जब तेजस्वी ने उन्हें टोका तो सीएम नीतीश ने पहले तो प्रतिक्रिया नहीं दी, फिर थोड़ी देर उनकी बात सुनने के बाद कहा, "बैठ जाओ, तुम्हें तो गोद में खिलाया है. मैं जब वहां था तभी तुम बच्चे थे. "
16:39 PM (IST) • 23 Feb 2021
सीएम नीतीश ने सदन के सभी सदस्यों को हाथ जोड़ते हुए कहा कि किसी के भी क्षेत्र में अगर कोई समस्या हो तो वे सीधे मुझे पत्र लिखें. मैं तुरंत उसपर संज्ञान लूंगा. सीधे मुझसे संपर्क करें.
16:36 PM (IST) • 23 Feb 2021
उन्होंने कहा लालू शासन काल पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले क्या स्थिति थी? हमें मौका मिल तो हमने काम किया. सड़क की क्या स्थिति थी? हमने सड़कों का जाल बिछाया. साथ ही उसके रख रखाव की जिम्मेदारी भी तय कर दी. अब केवल लोग ऑफिस में है बैठेंगे नहीं का करेंगे.
16:32 PM (IST) • 23 Feb 2021
क्राइम को लेकर उन्होंने कहा कि क्राइम काबू करने की कोशिश क जा रही है. कुछ लोग गड़बड़ करते हैं तो उनपर कार्रवाई भी हो रही है. विकास कार्य हुआ है, अब अगल कोई नहीं मानें तो क्या कहा जा सकता है. आज राज्य में भुखमरी से कोई नहीं मरता है. सभी के पास पर्याप्त राशन है.
16:27 PM (IST) • 23 Feb 2021
सीएम नीतीश के संबोधन के दौरान जब तेजस्वी यादव ने सवाल खड़े किए तो उन्होंने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि आपने जब कहा तो हमने सारी बातें सुनीं. अब आप मेरी बात सुनिए. ये भविष्य में आपको फायदा देेगा. मैं तो चाहूंगा कि आपको मौका मिले और आप बोलें. मुझे अच्छा लगता है, जब आप बोलते हैं.
16:24 PM (IST) • 23 Feb 2021
राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद ज्ञापण के दौरान सीएम नीतीश ने तेजस्वी के सभी आरोपों का पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सदन में आज सबने अपनी बात रखी, जिसे जो समझ आया या जो बात मन में थी कही. लेकिन जिसेे जो बोलना है बोले, लेकिन सारा काम किया जा रहा है.
15:14 PM (IST) • 23 Feb 2021
तेजस्वी ने सोशल मीडिया को लेकर बनाए गए कानून पर कहा कि भ्रम फैलाने को लेकर तथाकथित कानून बनाया गया. लेकिन जो सबसे बड़ी झूठी पार्टी है उसे नीतीश सरकार ने अपने गोद में बैठा लिया है. नीतीश कुमार 'बड़का झूठा पार्टी' के कठपुतलि बन गए हैं.
15:10 PM (IST) • 23 Feb 2021
तेजस्वी ने सवाल उठाया कि बिहार के किसामों की आय देश भर में सबसे कम क्यूं है? अपराध आसमान छू रहा है. शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल है. लेकिन सरकार सच छिपा रही है. लेकिन सच छिपता नहीं है.
15:06 PM (IST) • 23 Feb 2021
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के समय किसने आपा खोया सबने देखा. बड़े भाई के परिवार के सदस्यों का कितना अपमान किया गया ये भी सबने देखा है. लेकिन उन्होंने मुझे जो कहा मैंने उसे आशीर्वाद समझा.
15:03 PM (IST) • 23 Feb 2021
तेजस्वी ने कहा कि सरकार जैसे भी बनी हमने मान लिया.लेकिन कुर्सी पर बैठे हैं तो काम कीजिए. आज तक ऐसा ढीलशील सरकार बिहार की जनता ने नहीं देखा है. सभी को पता है सीएम नीतीश अनुकंपाई मुख्यमंत्री हैं.
15:00 PM (IST) • 23 Feb 2021
तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं कल ट्रैक्टर से आया मुझे रोक दिया गया, सत्ता पक्ष के लोग विंटेज कार से आए उन्हें कुछ नहीं कहा गया. ऐसा क्यूं हुआ? नेता पार्लियामेंट तक ट्रैक्टर लेकर गए हैं.
14:58 PM (IST) • 23 Feb 2021
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीताश को जनता की कोई फिक्र नहीं है. वो केवल अपनी कुर्सी की चिंता है. उन्होंने किसानों के नाम पर हाथ खड़े कर दिए हैं.
14:41 PM (IST) • 23 Feb 2021
सदन में अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिना ए , बी , सी, डी जानें ही हमने उन्हें 40 सीटों पर समेट दिया. अगर एक्स, वाई, जेड जानते तब तो पत्ता भी नहीं खोलने देते. खैर हमलोग अभी एक्स, वाई, जेड की तरफ बढ़ रहे हैं.
12:30 PM (IST) • 23 Feb 2021
सदन में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा. केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लगाए नारे, किसानों की मांगोंं पर ध्यान नहीं देनें का लगाया आरोप.
11:47 AM (IST) • 23 Feb 2021
सदन में नीलगाय के नाम पर हुआ विवाद. विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक को नीलगाय कहने पर टोका, कहा - नीलगाय के बजाय घोड़परास या नील बकरी शब्द का करें इस्तेमाल.
11:29 AM (IST) • 23 Feb 2021
हंगामे के बीच बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी विपक्ष के सभी सवालों का बड़े शांतिपूर्ण तरीके से जवाब दे रहे हैं.
11:25 AM (IST) • 23 Feb 2021
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने 15 सालों राज्य की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया. राज्य की शिक्षा व्यवस्था सबसे फिसड्डी है. बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दी जा रही. ऐसे में वो बताएं कि ऐसा क्यों हुआ है.
11:21 AM (IST) • 23 Feb 2021
शिक्षा मंत्री के संबोधन के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खूब हंगामा किया. उन्होंने सूबे की शिक्षा व्यवस्था को फिसड्डी बताते हुए मुृख्यमंत्री नीतीश कुमार से सफाई देने की मांग की.
11:15 AM (IST) • 23 Feb 2021
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी सदन में शिक्षा विभाग द्वारा किए गए कामों की जानकारी दी. वहीं, शिक्षक नियोजन को लेकर हुए हंगाने पर सफाई दी और कहा कि हम खुद यह काम जल्द से जल्द कराना चाहते हैं.
11:05 AM (IST) • 23 Feb 2021
हंगामें के साथ विधानसभा की कार्यवाही का आगाज. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सभी को दे रहे निर्देश.
08:21 AM (IST) • 23 Feb 2021
बिहार विधानमंडल की कार्यवाही 11 बजे से शुरू की जायेगी.
17:03 PM (IST) • 22 Feb 2021
बिहार विधानमंडल की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
16:50 PM (IST) • 22 Feb 2021
बिहार बजट 2021-22 के अनुसार सभी विभागों को आवंटित की गई राशि-
शिक्षा विभाग के लिए सबसे अधिक 38035.93 करोड़,
ग्रामीण विकास विभाग के लिए 16409.66 करोड़,
स्वास्थ्य विभाग के लिए 13264.87 करोड़,
ग्रामीण कार्य विभाग के लिए 9424.14 करोड़,
ऊर्जा विभाग बजट 8560.00 करोड़,
कृषि विभाग का बजट 3335.47 करोड़,
उद्योग विभाग के लिए 1285.17 करोड़,
मछली उत्पादन की योजना के लिए 500 करोड़,
गौवंश विकास संस्थान की स्थापना के लिए 500 करोड़,
शहरों में जलजमाव की समस्या के समाधान के लिये 450 करोड़,
बाल हृदय योजनाओं के लिये 300 करोड़ रुपये
शहरी क्षेत्र में बाईपास निर्माण के लिए 200 करोड़
16:40 PM (IST) • 22 Feb 2021
बिहार बजट पेश होने का बाद सीएम नीतीश ने ट्वीट कर कहा कि यह बजट संतुलित है और सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है. वर्ष 2005 से अब तक राज्य की अर्थव्यवस्था में विकास दर डबल डिजिट में रही है. उसे यह बजट और गति देगा.
16:37 PM (IST) • 22 Feb 2021
15:56 PM (IST) • 22 Feb 2021
सदन में कांग्रेेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने शरााबबंदी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून पूरी तरह से फेल है. ऐसे में या तो इसे बेहतर तरीके से लागू कराया जाए या तो इसकी समीक्षा की जाए.
15:09 PM (IST) • 22 Feb 2021
बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने 2 लाख 18 हज़ार 303 करोड़ का बजट पेश किया.
14:53 PM (IST) • 22 Feb 2021
डिप्टी सीएम ने बताया कि बाल हृदय योजना लागू कर दी गई है. इस बाबत 300 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी. इस योजना के तहत जन्म से दिल में छेद लेकर पैदा हुए बच्चों का मुफ्त इलाज किया जाएगा.
14:44 PM (IST) • 22 Feb 2021
डिप्टी सीएम ने बताया कि पशु पालन और मत्स्य पालन क्षेत्र को बढावा देने के लिए काम किया जाएगा. मत्स्य पालन पर विशेष जोर दिया जाएगा. इससे इस काम से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. वहीं. मछलियों के निर्यात से बिहार की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी.
14:37 PM (IST) • 22 Feb 2021
सात निश्चय पार्ट- 2 के सशक्त नारी, सक्षम नारी योजना के तहत इंटर पास होने के बाद 25 हजार और स्नातक उत्तीर्ण होने पर 50 हजार रुपये दिया जाएगा. वहीं, नौकरी के क्षेत्र में भी उन्हें अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी.
14:33 PM (IST) • 22 Feb 2021
बजट पेश करने दौरान विपक्ष ने किया हंगामा. विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से शांत रहने की अपील की. हालांकि विपक्षी दल के नेता शांत होने को तैयार नहीं हैं.
14:31 PM (IST) • 22 Feb 2021
फिलहाल डिप्टी सीएम सात निश्चय योजना पार्ट टू के तहत किए जाने वाले कामों की जानकारी दे रहे हैं. वहीं, योजनाओं के तहत किस वर्ग को किस प्रकार लाभ मिलेगा इस संबंध में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं
14:27 PM (IST) • 22 Feb 2021
डिप्टी सीएम ने सात निश्चय पार्ट-वन के योजनाओं के तहत की गई खर्चाओं का ब्यौरा दिया. वहीं, योजना से लाभांवित हुए लोगों के संबंध में भी जानकारी दी.
14:19 PM (IST) • 22 Feb 2021
बजट पेश करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कविता याद की. वहीं, सदन में उन्होंने कविता की पंक्तियों को दोहराया. कोरोना वैक्सीन के लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया. साथ ही वैज्ञानिकों के काम को भी सराहना की.
14:13 PM (IST) • 22 Feb 2021
तारकिशोर प्रसाद ने कोरोना काल के दौरान सरकार द्वारा प्रवासियों, कोरोना पीड़ितों और कोरोना योद्धाओं पर किए गए खर्च की जानकारी दी. वहीं, कोरोना योद्धाओं के काम को सराहा.
14:10 PM (IST) • 22 Feb 2021
बजट पेश करने के दौरान डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है. इससे सभी वर्गों को लाभ मिलेगा. फिलहाल वे वित्तीय वर्ष 2020-2021 के खर्च का ब्यौरा दे रहे हैं.
14:04 PM (IST) • 22 Feb 2021
बिहार विधानसभा सत्र शुरू. उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बजट पेश कर रहे हैं
12:28 PM (IST) • 22 Feb 2021
प्रश्नकाल के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया.
11:52 AM (IST) • 22 Feb 2021
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार के किसान कमजोर हो रहे हैं. एमएसपी रेट के आधे कीमत से भी कम में धान खरीद हो रही है. यह सरकार किसान विरोधी है. सरकार बताए कि एपीएमसी मंडी व्यवस्था और बाजार समिति खत्म की गई उसका क्या असर पड़ा? आज पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही है.
11:52 AM (IST) • 22 Feb 2021
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को अपने आवास से बिहार विधानसभा ट्रैक्टर से पहुंचे. उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है. किसानों की बात अगर नहीं सुनी जाएगी तो यह कहीं न कहीं नाइंसाफी है. एपीएमसी कानून में संशोधन करना चाहिए.
11:35 AM (IST) • 22 Feb 2021
वहीं, सीपीआई नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी का विरोध किया. उन्होंने कहा कि कीमतों में वृद्धि ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. पेट्रोल-डीजल के महंगे होने की वजह से सभी जरूरी चीजों का भी दाम बढ़ रहा है.
11:33 AM (IST) • 22 Feb 2021
कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने सोमवार को अनोखे अंदाज में महंगाई और किसानों के लिए एमएसपी की मांग को लेकर बिहार विधानसभा के बाहर विरोध किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की एमएसपी को सुनिश्चित कर महंगाई पर लगाम लगाया जा सकता है.
11:23 AM (IST) • 22 Feb 2021
बिहार बजट 2021-22 पेश करने से पहले वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दावा किया है कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है. हर क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है.
11:20 AM (IST) • 22 Feb 2021
तेजस्वी के सवालों के बीत अन्य विपक्षी दलों के विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. विधायकों ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमत और जहरीली शराब से मौत का मुद्दा उठाया. वहीं, सदन में जमकर नारेबाजी की. इधर, विधानसभा अध्यक्ष सभी से शांत रहने का अनुरोध करते रहे.
11:17 AM (IST) • 22 Feb 2021
तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले सोशल साइंस का पेपर लीक हुआ था. आज फिर से मैट्रिक की परीक्षा के हिंदी का पेपर लीक हो गया है. ऐसे में सरकार जवाब दें कि ऐसा क्यूं हो रहा है. हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें शांत कराते हुए प्रश्न काल में अपना प्रश्न उठाने की सलाह दी.
11:12 AM (IST) • 22 Feb 2021
सदन के शुरू होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीएसईबी की मैट्रिक की परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा उठाया.