Bihar Election Result LIVE: नीतीश कुमार के नेतृत्व में संकल्प को सिद्ध करेंगे- पीएम मोदी

Bihar Election 2020 Result, Vote Counting LIVE Updates: बिहार में सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. प्रदेश में सत्ताधारी एनडीए ने 125 सीटें जीत ली हैं और बहुमत का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है. वहीं, विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं. एनडीए में शामिल बीजेपी ने 74 सीटों पर, जेडीयू ने 43 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी 4 सीटों पर जीत दर्ज की है. बिहार चुनाव से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए एबीपी न्यूज़ पर बने रहें.

Continues below advertisement

Background

Bihar Election Result Live Updates: बिहार में सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. प्रदेश में सत्ताधारी एनडीए ने 125 सीटें जीत ली हैं और बहुमत का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है. वहीं, विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं. एनडीए में शामिल बीजेपी ने 74 सीटों पर, जेडीयू ने 43 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी 4 सीटों पर जीत दर्ज की है.

वहीं, विपक्षी महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने 75 सीटों पर, कांग्रेस ने 19 सीटों पर, भाकपा माले ने 12 सीटों पर, भाकपा और माकपा ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है. इस चुनाव में चिराग पासवान की एलजेपी और बसपा ने एक-एक सीट जीती है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा में एनडीए को मिली जीत के लिए बिहार की बहन-बेटियों की सराहना की है. उन्होंने कहा है कि बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है. हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का NDA को अवसर मिला. यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा.

बिहार की जनता को आश्वासन देते हुए मोदी ने कहा कि हर व्यक्ति व हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए राजग पूरे समर्पण से निरंतर काम करता रहेगा. उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने राजग के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है.’’

यह भी पढ़ें-

Bihar Results 2020: 243 सीटों का रिजल्ट जारी, एक बार फिर नीतीश के नेतृत्व में बहुमत से सरकार बनाएगा एनडीए

Bihar Election Results: बाहुबलियों की किस्मत का जनता ने किया फैसला, जानें किसके हिस्से आई जीत और किसे मिली हार

Continues below advertisement
20:11 PM (IST)  •  11 Nov 2020

ममता बनर्जी का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि मौत के खेल से मत नहीं मिलते. दीवार पर लिखी इस बात को पढ़ लेना चाहिए.
20:10 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बिना कांग्रेस का नाम लिए पीएम मोदी ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र के लिए खतरा है.
20:03 PM (IST)  •  11 Nov 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं बिहार के अपने भाइयों और बहनों से कहूंगा, आपने एक बार फिर सिद्ध किया है कि बिहार क्यों लोकतंत्र की ज़मीन कहा जाता है. आपने फिर सिद्ध किया है कि वाकई बिहारवासी पारखी भी हैं और जागरूक भी.”
20:00 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार के नतीजों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार तो सबसे खास है. बिहार की जनता ने जो भरोसा दिखाया है. ये दिखाता है बिहार के जन-जन में एनडीए में विश्वास है. सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र की जीत हुई है. आत्मनिर्भर बिहार के लिए प्यार मिला है. नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में संकल्प को सिद्ध करेंगे. बिहार के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
19:50 PM (IST)  •  11 Nov 2020

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश, भारतीय जनता पार्टी पर जो स्नेह दिखा रहा है, एनडीए पर जो स्नेह दिखा रहा है उसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि बीजेपी ने, एनडीए ने देश के विकास को लोगों के विकास को अपना सर्वोपरि लक्ष्य बनाया हुआ है. हम हर वो काम करेंगे जो देश को आगे ले जाए.
19:48 PM (IST)  •  11 Nov 2020

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का विकास, राज्य का विकास, आज सबसे बड़ी कसौटी है और आने वाले समय में भी यही चुनाव का आधार रहने वाला है. जो लोग ये नहीं समझ रहे, इस बार भी उनकी जगह-जगह जमानत जब्त हो गयी है. अगर देश के नौजवानों को सबसे ज्यादा भरोसा किसी पर है तो बीजेपी है. अगल कोई दलितों-शोषितों की आवाज है तो वह बीजेपी है. देश के मध्यम वर्ग के सपने को पूरा करने के लिए काम कर रहा है तो वो बीजेपी है. महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित करने के लिए जिस पार्टी पर भरोसा किया जा रहा है वो बीजेपी है.
19:46 PM (IST)  •  11 Nov 2020

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं कि अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा. हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करे और देश के काम से मतलब रखे.
19:45 PM (IST)  •  11 Nov 2020

पीएम मोदी ने कहा, “बीजेपी पूर्व में जीती, मणिपुर में कमल का झंडा फहरा दिया. भारतीय जनता पार्टी पश्चिम में जीती, गुजरात में जीती. बीजेपी को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विजय प्राप्त हुई और बीजेपी को दक्षिण में कर्नाटक-तेलंगाना में सफलता मिली.”
19:39 PM (IST)  •  11 Nov 2020

पीएम मोदी ने कहा कि कल जो चुनाव नतीजे आए वो लोकसभा चुनाव में आए नतीजों का का व्यापक विस्तार हैं.
19:38 PM (IST)  •  11 Nov 2020

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं देश की जनता का आभार जताता हूं और धन्यवाद व्यक्त करता हूं. पूरे देश की नजरें टीवी स्क्रिन पर थीं. चुनाव के नतीजों में हार जीत अपनी जगह है. चुनाव की ये प्रक्रिया हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है. इस चुनाव को सफलता पूर्वक और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग, सुरक्षाकर्मी और स्थानीय प्रशासन भी प्रशंसा के हकदार हैं. कोरोना के कारण मतदान होगा, इस सोच को जनता ने नकार दिया, यही लोकतंत्र की ताकत है. इस संकट के बीच भी इतना बड़ा चुनाव करार भारत की ताकत पहचान कराई है. इन चुनाव परिणामों में बीजेपी को, एनडीए को अपार जनसमर्थन मिला है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को जितनी बधाई दी जाए कम है.
19:26 PM (IST)  •  11 Nov 2020

जेपी नड्डा ने कहा, “कल सम्पन्न हुआ चुनाव केवल बिहार के चुनाव नहीं थे, ये लद्दाख से लेकर तेलंगाना और कर्नाटक, गुजरात और मध्यप्रदेश से लेकर मणिपुर तक के उपचुनाव भी थे. इन चुनावों में बिहार समेत जिस तरह की जीत भारत की और बिहार की जनता ने दी है, उसके लिए कोटि कोटि धन्यवाद.”
19:23 PM (IST)  •  11 Nov 2020

सबसे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए जो काम किया है वो देश के नई दिशा देने वाला था. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव समेत दूसरे राज्यों के उपचुनावों में जनता ने जो समर्थन दिया है उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद. ये कोरोना काल के समय का चुनाव था. ये मुश्किल था और हमारे सामने एक प्रश्नवाचक चिह्न था. लेकिन जनता ने एक स्वर से ‘कमल’ के निशान पर मुहर लगाकर पीएम मोदी के काम पर विश्वास जताया. कोरोना का संक्रमण ने शक्तिशाली देशों के नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया. लेकिन पीएम मोदी ने सही समय पर लॉकडाउन का बोल्ड फैसला लिया. जिस दिन लॉकडाउन लगा था उस समय एक टेस्टिंग लैब हुआ करती थी. लेकिन लॉकडाउन के समय पीएम मोदी ने व्यवस्था को मजबूत किया.
19:13 PM (IST)  •  11 Nov 2020

पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फूल देकर उनका स्वागत किया. थोड़ी देर बाद पीएम मोदी का भाषण होगा.
18:42 PM (IST)  •  11 Nov 2020

जेपी नड्डा के बाद बीजेपी मुख्यालय पर गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के कई सीनियर नेता पहुंच चुके हैं. अब पीएम मोदी के वहां पहुंचने का इंतजार हो रहा है.
18:40 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर मुहर लगाई है.
18:25 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. थोड़ी देर में पीएम नरेंद्र मोदी भी वहां पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को ‘विजय संदेश’ देंगे.

17:38 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बीजेपी मुख्यालय में समारोह के बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी. इस बैठक में बिहार के लिए पर्यवेक्षक चुने जाएंगे.
17:06 PM (IST)  •  11 Nov 2020

दलाई लामा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जीत की बधाई दी है. दलाई लामा लिखा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि बिहार के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में जो भी चुनौतियां हैं, उन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे.”

17:00 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बीजेपी बिहार चुनाव में सफलता मिलने के बाद अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है. पार्टी के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यी विधानसभा में 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया है और बिहार चुनाव होने के बाद अब उसका पूरा ध्यान राजनीतिक रूप से अहम पश्चिम बंगाल पर होगा जो 42 सदस्यों को लोकसभा भेजता है, यह संख्या बिहार से दो अधिक है.
16:41 PM (IST)  •  11 Nov 2020

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बिहार में एनडीए की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बुधवार को कहा कि इस पूर्वी राज्य में लोगों का गठबंधन पर भरोसा बरकरार है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सुशासन के चलते राज्य प्रगति की राह पर है. डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने भी नीतीश कुमार को एक बार फिर बिहार का मुख्यमंत्री चुने जाने पर 'हार्दिक' बधाई दी.
16:35 PM (IST)  •  11 Nov 2020

कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा की वजह से आज हमारी सरकार नहीं बनी. 40 सालों से आप मिथिलांचल में राजनीति कर रहें. आरजेडी ने आपको 70 सीट दी और आप 19 सीट ही जीतें, आप से अच्छा प्रदर्शन लेफ्ट पार्टी करती है. मेरा सोनिया जी से निवेदन है कि आप हम कांग्रेसियों को बचा लीजिए.”
16:13 PM (IST)  •  11 Nov 2020

दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय में तैयारियां शुरू हो गई हैं. करीब छह-सवा छह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचेंगे और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. मंच को तैयार किया जा रहा है. पोस्टर लगाए जा रहे हैं और रंगोली बनाई जा रही है. जो भी कार्यकर्ता वहां मौजूद हैं वो बीजेपी जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. एक कार्यकर्ता ने कहा कि ये जीत विकास की जीत है. बिहार की जनता ने ये बता दिया कि वे नरेंद्र मोदी के साथ हैं. वहां के युवाओं ने वंशवाद की राजनीति को खारिज कर दिया.
16:07 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में कोई छोटा भाई या बड़ा भाई नहीं है. नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे. जो पहले से तय है वही होगा. नीतीश कुमार के चेहरे पर ही विधानसभा का चुनाव लड़ा गया था.
16:02 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को बड़ा दिल करके तेजस्वी यादव के लिए मुख्यमंत्री पद की अनुशंसा कर देनी चाहिए. जेडीयू के जितने भी लोग हैं वो फॉर्मूला बना लें डिप्टी सीएम, जो भी पद उनको ठीक लगे.
15:53 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार में सात लाख से अधिक मतदाताओं ने विधानसभा चुनावों में ‘इनमें से कोई नहीं’ या नोटा का विकल्प चुना. यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी. चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सात लाख छह हजार 252 लोगों ने या 1.7 फीसदी मतदाताओं ने नोटा के विकल्प को चुना, जिसके तहत उन्होंने किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं किया.
15:49 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि निश्चित तौर पर सौ फीसदी, नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

15:33 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और उनकी विश्वसनीयता बिहार में एनडीए की जीत की सबसे बड़ी वजह बनी. वहीं एलजेपी ने एनडीए को धोखा दिया है. बिहार के लोगों ने उन्हें उनकी जगह दिखा दी है.
14:07 PM (IST)  •  11 Nov 2020

चुनाव परिणाम के बाद बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने कहा कि जिस डाल पर बैठें और उसी डाल को काट दें तो हश्र क्या होता है. ठीक उसी प्रकार से चिराग साहब ने जिस फोल्ड में रहे उसे ही हराने और बर्बाद करने का काम किया. निश्चित तौर पर डाल तो कटी है लेकिन उसके साथ वो भी गिरे हैं और अपने चिराग से भस्म हो गए हैं.
13:40 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार चुनाव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी समेत महागठबंधन पर निशाना साधा है. जनता ने तेजस्वी यादव के जोश को नकार दिया है. बिहार की जनता एनडीए के साथ है. आरजेडी को लेकर जनता में कोई उत्साह नहीं है.
13:22 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि बिहार के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपना विश्वास जताया है. ये बताता है कि देश के लोग प्रधानमंत्री को कितना प्यार करते हैं. उन्होंने कहा कि ये आत्मनिर्भर बिहार की कल्पना साकार करने का समय है. 90 से 95 फीसदी काम इन पांच वर्षों में पूरा होगा. तिवारी ने कहा कि 19 लाख लोगों को हमनें रोजगार देने की बात कही है, लेकिन 20 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.
13:18 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं.
13:09 PM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार चुनाव पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नीतीश कुमार को उनकी बेदाग छवी का फायदा मिला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर जनता विश्वास करती है. बता दें कि फडणवीस बिहार चुनाव के प्रभारी थे.
12:32 PM (IST)  •  11 Nov 2020

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता ने निर्णायक मत पीएम मोदी के पक्ष में दिया है. हमें करीब 25 लाख लोगों का वोट मिला जो अकेले लड़कर मिला है. हमें समय थोड़ा कम मिला. पिता जी की तबियत खराब होने और मृत्यु के बाद परिस्थितियां विपरीत रहीं. पीएम के चलते बिहार में फिर एनडीए की सरकार बन पाई है.
11:42 AM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि चिराग पासवान की वजह से एनडीए को नुकसान हुआ है. हमें पूर्ण बहुमत का भरोसा था. तेजस्वी में आई भीड़ को लेकर सुशील मोदी ने कहा कि भीड़ से वोट नहीं मिलते हैं.
11:34 AM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार चुनाव के बाद नीतीश कुमार के घर अहम बैठक होने जा रही है. इसमें सरकार बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में आरसीपी सिंह, अशोक चौधरी और संजय झा शामिल होंगे.
11:33 AM (IST)  •  11 Nov 2020

चिराग पासवान ने कहा कि हमनें सीमित संसाधनों में हमनें अच्छा किया. उन्होंने कहा कि मुझे मेरे पार्टी के प्रत्याशियों पर गर्व है कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़ा. चिराग ने कहा कि लोकजनशक्ती पार्टी की मजबूत नींव तैयार हुई है.
11:29 AM (IST)  •  11 Nov 2020

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिराग पासवान ने कहा, एलजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया. कई सीटों पर हमनें अच्छा परफॉर्म किया. हमनें बिहार में नया जनाधार खड़ा किया है. हमारा मनोबल बढ़ा है. चिराग ने कहा कि हमारी पार्टी के पास खोने को बहुत कुछ नहीं था. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं बीजेपी और मजबूत होनी चाहिए
11:03 AM (IST)  •  11 Nov 2020

दिल्ली में आज शाम 6 बजे पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय जाएंगे.यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और देश के लोगों को संबोधित करेंगे. बीजेपी ऑफिस में बिहार चुनाव और उपचुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया जाएगा
08:45 AM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपनी पूजा पाठ का वीडियो ट्वीट किया है और लिखा है- बिहार में NDA की स्पष्ट जीत के बाद ख़ुशी के आंसू निकल गये. अपने घर में स्थित मां जगतजननी मां विंध्य्वासिनी के सामने बैठ गया. मां आपकी कृपा बनी रहे. बिहार के महान मतदाता भाई बहनों का कोटिशः धन्यवाद.
08:23 AM (IST)  •  11 Nov 2020

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को मैं ऑफ़ द मैच बताया है. अश्विनी चौबे ने कहा- नीतीश कुमार के पास बड़ा अनुभव है. पार्टी ने तय किया है कि चाहे जो भी हो सीएम नीतीश कुमार ही रहेंगे. नीतीश कुमार मैन ऑफ द मैच हैं.
आईपीएल मैच में बहुत अच्छे और कुशल बैट्समैन के तौर पर नीतीश जी सामने आए. वे किसी भी पिच पर बैट्समैन की भूमिका निभा सकते हैं.
07:44 AM (IST)  •  11 Nov 2020

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को इस चुनाव में सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है. एलजेपी ने इस बार एनडीए से अलग होकर बिहार का विधानसभा चुनाव लड़ा था.
07:33 AM (IST)  •  11 Nov 2020

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है- मैं संघ की विचारधारा का घोर विरोधी हूं क्योंकि वह भारत की सनातनी परंपराओं व सनातन धर्म की मूल भावना के विपरीत है. यह देश सबका है,
लेकिन फिर भी मैं उनकी इस बात की प्रशंसा भी करता हूं कि वे अपने लक्ष्य और अपनी विचारधारा के साथ समझौता नहीं करते. केवल समाज को बांट कर राजनीति करते हैं.
07:30 AM (IST)  •  11 Nov 2020

07:30 AM (IST)  •  11 Nov 2020


Bihar Elections Result: क्या बिहार चुनाव ‘वंशवाद की राजनीति’ का अंत है?



चुनाव से पहले खुद को गेम चेंजर और किंग मेकर कहने वाले एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान की राजनीति पर भी इस चुनाव ने फैसला कर दिया. चिराग सिर्फ एक ही सीट जीत पाए.राहुल गांधी खुद एक बड़ा उदाहरण हैं, जिन पर देर सवेर बीजेपी हमले करती रहती है. बीजेपी वंशवाद की पुरानी विरोधी है.

07:10 AM (IST)  •  11 Nov 2020

नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा है, ‘’बिहार चुनावों में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को मिली सफलता के लिए में बधाई देता हूं. एक बार फिर ओवैसी जी की एमआईएम ने चुनाव लड़ कर बीजेपी को अंदरूनी तौर पर मदद कर दी. देखना है वह बिहार में बीजेपी और जेडीयू की सरकार बनाने में एनडीए का सहयोग करेंगे या महागठबंधन का.’’
04:00 AM (IST)  •  11 Nov 2020

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के नतीजे जारी कर दिए हैं. फाइनल आंकड़े के मुताबिक बिहार में एक बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. आंकड़ों पर नजर डालें तो एनडीए के खाते में 125 सीटें आयी हैं जबकि शुरुआती लड़ाई में आगे चल रहा महागठबंधन 111 पर ही रुक गया.

एनडीए में सीटों की बात करें तो बीजेपी खाते में 74 सीटें आयी हैं. वहीं एनडीए के अन्य सयोगियों की बात करें तो जेडूयी को 43 वीआईपी को 4 और हम को 4 मिली हैं. वहीं महागठबंधन मे आरजेडी को 76, कांग्रेस को 19 और लेफ्ट को 16 सीटें मिली हैं.

वोट प्रतिशत की बात करें तो सबसे ज्यादा वोट शेयर 23.1 प्रतिशत आरजेडी के खाते में गया है. वहीं कांग्रेस के हिस्से 9.48% और लेफ्ट के हिस्से 1.48% वोट गया है. एनडीए की बात करें तो बीजेपी ने 19.46%, जेडीयू ने 15.38% वोट पर कब्जा जमाया है.
02:02 AM (IST)  •  11 Nov 2020



उन्होंने आगे लिखा, ''समूचे बिहार ने कोरोना काल में इस चुनाव में जोरशोर से हिस्सा लिया और विश्व के लिए एक मिसाल क़ायम की. इस यशस्वी चुनाव संचालन के लिए मैं चुनाव आयोग का भी बहुत आभारी हूँ. बिहार में बीजेपी ने 110सीटों पर चुनाव लड़ा और जितने सीटें जीती,उसका प्रमाण 67% है. जो 2015के चुनाव में 34% था.इसका पूरा श्रेय जाता है प्रधानमंत्री मा नरेंद्र मोदी जी के गरीब कल्याण अजेंडा को और हमारे सभी कठोर परिश्रमी कार्यकर्ताओं को. मैं टीम बिहार बीजेपी को ढेर सारी बधाई देता हूँ.''
02:02 AM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार चुनाव के नतीजों पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बिहार कि जनता ने यह साफ कर दिया है की वे विकास चाहते है,ना की जंगलराज. फडणवीस ने बिहार में बीजेपी के प्रचार में बड़ी भूमिका निभाई थी. फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा, ''धन्यवाद बिहार! बिहार कि जनता ने यह साफ कर दिया है की वे विकास चाहते है,ना की जंगलराज! हमारे जनप्रिय प्रधानमंत्री मा नरेंद्र मोदी जी इनके नेतृत्व पर मोहर लगायी है. नीतीश कुमार जी पर सम्पूर्ण विश्वास दिखाया है.मैं बिहार की जनता का कोटि कोटि अभिनंदन करता हूँ,उन्हें अभिवादन करता हूँ.''

01:06 AM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार चुनाव नतीजों पर चुनाव आयोग की देर रात एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है. आयोग ने बताया कि 17 सीटों पर अभी गिनती जारी है, 66 राउंड की गिनती अभी होनी है. वोटो की गिनती का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. उम्मीद है कि अगले एक घंटे में हम आपके सामने फाइनल टैली रखेंगे. हमारे अधिकारी पूरी मेहनत से गिनती के काम में लगे हुए हैं. इसके साथ ही मीडिया और सहयोग करने वाले सभी का हम धन्यवाद करते हैं.
00:15 AM (IST)  •  11 Nov 2020

बिहार चुनाव नतीजों पर एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने भी ट्वीट किए हैं. चिराग पासवान ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है. चिराग पासवान ने ट्विटर पर लिखा, ''बिहार की जनता ने आदरणीय
नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा जताया है.जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ़ है की भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है.यह प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की जीत है.' उन्होंने लिखा, ''सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े.पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है.लोजपा इस चुनाव में बिहार1st बिहारी1st के संकल्प के साथ गई थी.पार्टी हर ज़िले में मज़बूत हुई है.इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है.''

23:51 PM (IST)  •  10 Nov 2020

23:49 PM (IST)  •  10 Nov 2020



बिहार के नतीजों पर प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट आया है. प्रधानमंत्री ने लिखा, ''बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है। बिहार में 15 साल बाद भी NDA के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं।''

23:44 PM (IST)  •  10 Nov 2020




बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी बिहार के नतीजों में एनडीए की जीत के लिए बिहार की जनता को बधाई दी है. नड्डा ने लिखा, ''मैं बिहार की जनता को आज के जनादेश के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ और आभार व्यक्त करता हूँ. बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों के परफॉरमेंस और श्री नितीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है.'' उन्होंने लिखा, ''बिहार ने निर्णायक रूप से वंशवाद, भ्रष्टाचार व विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है. बिहार के मतदाताओं ने न केवल भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को वोट दिया है, बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जारी विकास यात्रा में अपना विश्वास भी व्यक्त किया है.''



23:39 PM (IST)  •  10 Nov 2020

23:32 PM (IST)  •  10 Nov 2020

23:31 PM (IST)  •  10 Nov 2020


सुशील मोदी ने कहा, ''चौथी बार एनडीए को बिहार में सेवा करने का मौका मिला है. हम सभी नेताओं का धन्यवाद देना चाहता हूं. एक कहावत है खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे. कुछ देर पहले आरजेडी और कांग्रेस के लोग चुनाव आयोग से जाकर मिले हैं. पहले इन लोगों ने चुनाव करवाने का विरोध किया. चुनाव के दौरान राहुल गांधी ईवीएम मोदी मोदी वोटिंग मशीन बताया. मुझे विश्वास है कि कल आरजेडी के सभी नेता ईवीएम पर दोष मढ़ेंगे.''
23:28 PM (IST)  •  10 Nov 2020

भूपेंद्र यादव ने कहा, ''आरजेडी को अपनी हार पच नहीं रही है, यह उस बच्चे की तरह है जो मैच जीतता है तो मैच आपका और नहीं जीतो तो बल्ला और विकेट सब उखाड़ कर ले जाओ. आरजेडी का यह व्यवहार लोकतंत्र के अनुरूप नहीं है. हम बिहार के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं.''
23:28 PM (IST)  •  10 Nov 2020


बिहार बीजेपी की प्रेस देर रात साढ़े ग्यारह बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा, ''बिहार के आज के परिणाम ने साफ किया है कि बिहार में विकास, शांति, लोकतंत्र और सामाजिक सदभाव के शाषन को निरंतर रूप से जनता ने अपना समर्थन दिया. और एनडीए को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिला है. बिहार की जनता का हम आभार व्यक्त करते हैं. यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के आत्म निर्भर भारत और आत्म निर्भर बिहार को पूरा करने के लिए आशीर्वाद के रूप में सेवा करने का जनता ने अवसर दिया है. मैं बिहार की सभी महिला मतदाताओं का आभार, जिन्होंने बढ़चढ़ कर मतदान में भाग लिया और हमें जनमत दिया. पूरा प्रदेश नेतृ़त्व की तरफ से जनता को बधाई देते हैं. ''
23:13 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बेहतर प्रदर्शन किया है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि समर्थन पर सही फैसला लेंगे. अटकलों पर जवाब देना बेमानी है. अभी किसी से संपर्क नहीं किया है. उन्होंने कहा, “मैं बिहार में किंगमेकर नहीं हूं. फाइनल रिजल्ट का इंतजार है. हम हमेशा बीजेपी के खिलाफ रहे हैं. बीजेपी की जीत विपक्ष की नाकामी है. हम पर सवाल उठाना गलता है.” बता दें एआईएमआईएम ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है और एक सीट पर आगे चल रही है.
23:06 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के उम्मीदवार अनिरुद्ध कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के रणविजय सिंह को 20 हजार 672 वोटों के अंतर से चुनाव में रहा दिया है.
23:03 PM (IST)  •  10 Nov 2020

अपडेट- रात 11 बजे तक बिहार की 179 सीटों के नतीजे सामने आ गए. चुनाव आयोग के मुताबिक इनमें से चार सीटों पर एआईएमआईएम, एक सीट पर बीएसपी, 49 सीटों पर बीजेपी, एक सीट पर सीपीआई, दो सीटों पर सीपीएम, नौ सीटों पर भाकपा (माले), तीन सीटों पर हम, एक सीट पर निर्दलीय, 13 सीटों पर कांग्रेस, 31 सीटों पर जेडीयू, एक सीट पर एलजेपी, 60 सीटों पर आरजेडी और चार सीटों पर वीआईपी ने जीत दर्ज की.
22:54 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए बिहार में सरकार बनाने के लिए तैयार है. एनडीए ने 121 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और चार पर बढ़त बनाए हुए है.
22:50 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार में चिराग पासवान की पार्टी का खाता खुल गया है. चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है. इस एलजेपी बिहार में एनडीए गठबंधन से अलग होकर चुनावी मैदान में उतरी थी.

22:44 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने गया की जनता का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि यह जीत आप सभी को समर्पित है. यह गया की जीत है.

22:41 PM (IST)  •  10 Nov 2020

इस बीच कांग्रेस के सीनियर प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा, “बिहार चुनाव में कितनी और हेराफेरी चलेगी? किशनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी 1266 वोट से जीत गए थे. भाजपा उम्मीदवार अपने घर चली गई थीं. अब कांग्रेस उम्मीदवार को सर्टिफ़िकेट देने से इनकार किया जा रहा है. प्रजातंत्र की हत्या कर सरेआम जनमत का अपहरण हो रहा है.”

22:31 PM (IST)  •  10 Nov 2020

चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचने के बाद आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि ये बहुत नजदीकी मुकाबला है. शाम 4 बजे के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से तमाम डीएम पर दबाव बनाया जा रहा है ताकि संख्या 122 तक कर लें. क्योंकि उनको पता है कि अन्य हमारी तरफ आएगा. हिलसा में जीत की बात कहने के डेढ़ घंटे के बाद 12 वोट से हरा दिया. जीतने के बाद भी सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा. ऐसी करीब दो दर्जन सीट है, जहां गड़बड़ी की गई है. जनमत के अपहरण की कहानी मुख्यमंत्री जाते जाते रच रहे हैं. हमनें चुनाव आयोग से दखल देने की मांग की है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने हर शिकायत की जांच का भरोसा दिया. उत्तेजना में हमारे कार्यकर्ता कुछ नहीं करेंगे. जो करना होगा बिहार की जनता करेगी.
22:26 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि बिहार की महान जनता ने जिस तरह से एनडीए को समर्थन दिया है, इसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं. आरजेडी और महागठबंधन के लोग अपने चरित्र को उजागर कर रहे हैं, पुराने इतिहास को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं. पूरा चुनाव, चुनाव आयोग की गाइडलाइन के हिसाब से हो रहा है. ऐसे में प्रशासन या सरकार पर सवाल उठाना बिल्कुल ही निराधार है. ये लोग हार को पचा नहीं पा रहे हैं. जनता ने जो जनादेश दिया है उसे स्वीकार करना चाहिए. अपनी हार का ठीकरा किसी पर फोड़ने की जरूरत नहीं है. यहां की जनता जानती थी कि अगर एनडीए की सरकार गई और महागठबंधन की सरकार आई तो एक तरह से बिहार का विनाश ही होगा. इसको देखते हुए बिहार की जनता ने एनडीए के पक्ष में जनादेश दिया है.
22:09 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार में अब तक तीन करोड़ 97 लाख वोटों की गिनती हो चुकी है. इसके बाद करीब 13 लाख वोटों की गिनती अभी बाकी है. चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी दी. चुनाव आयोग ने कहा कि सुचारू रूप से सब कुछ चल रहा है.
22:04 PM (IST)  •  10 Nov 2020

अपडेट- रात दस बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार की 146 सीटों पर नतीजों का एलान हो गया है. इसमें से एआईएमआईएम ने तीन, बीएसपी ने एक, बीजेपी ने 41, सीपीआई ने एक, सीपीएम ने दो, भाकपा (माले) ने नौ, हम ने तीन, निर्दलीय ने एक, कांग्रेस ने आठ, जेडीयू ने 27, आरजेडी ने 46 और वीआईपी ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है.
22:00 PM (IST)  •  10 Nov 2020

जमुई विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार श्रेयसी सिंह ने चुनाव जीत लिया है.

21:56 PM (IST)  •  10 Nov 2020

चुनाव जीतने के बाद आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने हसनपुर की जनता का धन्यवाद किया.

21:50 PM (IST)  •  10 Nov 2020

आरजेडी के नेता चुनाव आयोग के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं. बता दें कि आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार पर धांधली का आरोप लगाया है.

21:45 PM (IST)  •  10 Nov 2020

एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि ये साल 2020 है, ये जंगलराज वाला समय नहीं है. बिहार की जनता ने ये फैसला ले लिया है कि राज्य में सरकार एनडीए की बनेगी. पूरा सच सबके सामने है और सत्य की जीत हो रही है, जंगलराज की हार हो रही है. बिहार के लोग अब अपना भविष्य देख रहे हैं. अपनी बेटियों का भविष्य देख रहे हैं. शाम के सब अपने परिवार के साथ बाहर निकले, ये चाहते हैं. ये सारी चीजें साफ तौर पर स्पष्ट थी.
21:35 PM (IST)  •  10 Nov 2020

आरजेडी अब चुनाव आयोग के पास जा रही है. वह चुनाव आयोग से अपनी शिकायत करेगी. आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार पर धांधली करने का आरोप लगाया है. इस बीच तेजस्वी यादव के घर के बाहर आरजेडी के कार्यकर्ताओं का धरना शुरू हो गया है.
21:26 PM (IST)  •  10 Nov 2020

अपडेट- सीएम नीतीश कुमार के घर पर दो घंटे से बैठक जारी है. एनडीए के बड़े नेता नीतीश कुमार के यहां मौजूद हैं. क्या कुछ अगली रणनीति होगी इसको लेकर चर्चा हो रही है. जेडीयू की तरफ से आरसीपी सिंह और अशोक चौधरी मौजूद हैं. वहीं बीजेपी की तरफ से भी कई नेता इस बैठक में शामिल है.
21:23 PM (IST)  •  10 Nov 2020

कांग्रेस ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस का कहना है कि हमारे जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है. वैशाली के उम्मीदवार को सर्टिफिकेट नहीं दिया गया.
21:08 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार में पार्टी के एआईएमआईएम के प्रदर्शन पर पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “यह हमारे लिए एक महान क्षण है क्योंकि बिहार के लोगों ने हमें इतने वोटों से सम्मानित किया है. हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बहुत प्रयास किए हैं. हम अपने वादों को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे.”
21:04 PM (IST)  •  10 Nov 2020

अपडेट- रात नौ बजे तक चुनाव आयोग के मुताबिक, 89 सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं. एआईएमआईएम ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. बीएसपी ने एक, बीजेपी ने 27, सीपीआई ने एक, सीपीएम एक, भाकपा (माले) ने पांच, हम ने एक, निर्दलीय ने एक, कांग्रेस ने सात, जेडीयू ने 17, आऱजेडी ने 24 और वीपीआई ने एक सीट पर जीत दर्ज की है.
20:56 PM (IST)  •  10 Nov 2020

हम पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इममागंज विधानसभा सीट से चुनाव जीत लिया है.

20:53 PM (IST)  •  10 Nov 2020

आरजेडी ने ट्वीट करते हुए कहा, “ये उन 119 सीटों की सूची है जहां गिनती संपूर्ण होने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार जीत चुके हैं. रिटर्निंग ऑफ़िसर ने उन्हें जीत की बधाई दी लेकिन अब सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहे है कह रहे है कि आप हार गए हैं. ECI की वेबसाइट पर भी इन्हें जीता हुआ दिखाया गया. जनतंत्र में ऐसी लूट नहीं चलेगी.”

20:41 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के प्रदर्शन पर हैदराबाद में उनके आवास के बाहर आतिशबाजी की जा रही है, जश्न मनाया जा रहा है.


20:32 PM (IST)  •  10 Nov 2020

ताजा रुझानों में NDA बहुमत से चार सीट आगे निकल गई है. एनडीए 126 सीटों पर बढ़त बनाए हुआ है. वहीं महागठबंधन की 110 सीटों पर आगे चल रही है. बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 विधयाकों का समर्थन चाहिए. अन्य सात सीटों पर आगे चल रहे हैं. इसके साथ ही रुझानों में बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर गई है. वह 74 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं आरजेडी एक सीट पीछे यानी 73 सीटों पर आगे चल रही है.
20:22 PM (IST)  •  10 Nov 2020

अपडेट- रात के सवा आठ बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार के 59 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं. इसमें से एक पर एआईएमआईएम, 18 सीटों पर बीजेपी, एक सीट पर सीपीआई, एक सीट पर सीपीएम, पांच सीटों पर सीपीआईएमएल, एक सीट पर हम, एक सीट पर निर्दलीय, सात सीटों पर कांग्रेस, दस सीटों पर जेडीयू, 19 सीटों पर आरजेडी और दो सीटों पर वीआईपी ने जीत दर्ज की है.
20:19 PM (IST)  •  10 Nov 2020

चुनाव आयोग के मुताबिक रात आठे बजे तक बिहार में 3.40 करोड़ वोटों की गिनती की जा चुकी है. आयोग की मानें तो बिहार चुनाव में करीब 4.10 करोड़ वोट गिरे थे.
20:05 PM (IST)  •  10 Nov 2020

आरजेडी ने आरोप लगाया कि क़रीब 10 सीटों पर नीतीश प्रशासन गिनती में देरी कर रहा है. जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहा है. CM आवास में बैठकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी CM के प्रधान सचिव से सभी DM और RO को फ़ोन करवा कर नज़दीकी लड़ाई वाली सीटों के पक्ष में फ़ैसला दिलाने का दबाव बनवा रहे है. नीतीश कुमार, सुशील मोदी इत्यादि मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बैठ सभी जिलाधिकारियों पर दबाव बना सख़्त निर्देश जारी करवा रहे है कि महागठबंधन को कैसे भी 105-110 सीटों पर रोको. किसी भी परिस्थिति में हम जनमत की लूट नहीं होने देंगे.

19:59 PM (IST)  •  10 Nov 2020

हसनपुर सीट से लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने चुनाव जीत लिया है.

19:41 PM (IST)  •  10 Nov 2020

आरजेडी के नेता मनोज झा ने कहा कि स्थिति बदलाव की ओर है. ये बात स्पष्ट है. आप आंकड़ा देखें तो बराबर बराबर का आ रहा है. सब लो मार्जिन है और हमारा स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर जा रहा है. मैं प्रशासन से हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि आपका काम निष्पक्ष रहना है. आप सर्टिफिकेट देने में देर कर रहे हैं. आप टालमटोल कर रहे हैं. जीतना तो हमें ही है. कुछ जगहों पर देरी की जा रही है, सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है या टालमटोल किया जा रहा है. माननीय नीतीश कुमार जी आप कुछ देर के लिए और सीएम है, अपने सिर पर और कलंक मथ ढोइए.
19:34 PM (IST)  •  10 Nov 2020

हसनपुर सीट पर तेजप्रताप यादव जेडीयू उम्मीदवार राज कुमार राय से आगे चल रहे हैं.

19:32 PM (IST)  •  10 Nov 2020

राधोपुर सीट पर तेजस्वी यादव बीजेपी के उम्मीदवार सतीश कुमार से आगे चल रहे हैं.

19:31 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बांकीपुर सीट से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा पीछे चल रहे हैं.

19:19 PM (IST)  •  10 Nov 2020

जदयू नेता के सी त्यागी ने चिराग पासवान के मसले पर कहा- चिराग पासवान ने पहले तो अपने ही बंगले में आग लगा ली और एनडीए गठबंधन को भी नुकसान पहुंचाया. चिराग पासवान ने जहां भी जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारे वहां उम्मीदवारों की जाति देखिए. वहां कमजोर तबके के उम्मीदवार खड़े थे. ऐसे में वो सारे वोट कभी भी आरजेडी को नहीं मिलते. ये बात उसको भी मालूम थी और जिसने उससे यह काम करवाया उसको भी मालूम था.
19:12 PM (IST)  •  10 Nov 2020

अपडेट- चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक बिहार में 28 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इसमें से नौ पर बीजेपी, एक पर सीपीआई (एम), दो पर कांग्रेस, पांच पर जेडीयू, आठ पर आरजेडी और दो सीटों पर वीआईपी ने जीत दर्ज की है. बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटे हैं.
19:04 PM (IST)  •  10 Nov 2020

तेज प्रताप यादव के ससुर और जेडीयू उम्मीदवार चंद्रिका राय चुनाव हार गए हैं. परसा विधानसभा सीट पर उन्हें आरजेडी के उम्मीदवार छोटे लाल ने हरा दिया है.
19:02 PM (IST)  •  10 Nov 2020

सुशील मोदी समेत बीजेपी के चार बड़े नेता नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. सुशील मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और सीनियर बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव साथ हैं.
18:58 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार में 4.5 करोड़ वोटों में से तीन करोड़ वोटो की गिनती हो चुकी है. यानी 75 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है. दस सीटों पर एक हजार वोटों से कम का अंतर है. 243 सीटों में से अभी तक 23 सीटों का रिजल्ट आ चुका है.
18:53 PM (IST)  •  10 Nov 2020

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी राज लक्ष्मी यादव ने कहा कि ये प्रकति का नियम है शाम होते ही कमल मुरझाता है और लालटेन उजाला करती है.

18:42 PM (IST)  •  10 Nov 2020

रुझानों में NDA बहुमत से पीछे हो गई है. एनडीए 120 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं महागठबंधन 115 सीटों पर आगे चल रही है. बिहार में बहुमत का आंकड़ा 122 है.
18:38 PM (IST)  •  10 Nov 2020

अपडेट- बिहार में 14 सीटों पर 1000 वोटों से कम का अंतर है. इनमें से सात सीटों पर एनडीए आगे और सात सीटों पर महागठबंधन आगे है.
18:25 PM (IST)  •  10 Nov 2020

हयाघाट विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार भोला यादव को बीजेपी के राम चंद्र प्रसाद ने हरा दिया है.

18:14 PM (IST)  •  10 Nov 2020

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि काउंटिंग के दौरान कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन किया गया है. 14 की जगह सात टेबल ही काउंटिंग हॉल में हैं. औसतन 35 राउंड वोटों की गिनती होगी. देर रात तक नतीजे आ सकते हैं.
18:04 PM (IST)  •  10 Nov 2020

ताजा अपडेट- छह बजे तक चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी ने पांच, कांग्रेस ने एक, जेडीयू ने दो, आरजेडी ने दो और वीआईपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है. अब तक कुल 12 सीटों के नतीजे घोषित किए हैं. बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं.
18:01 PM (IST)  •  10 Nov 2020

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पूरे देश में रूझान स्पष्ट है. जितने भी उपचुनाव हुए हैं, जनता ने मजबूती के साथ बीजेपी के विकास और सुशासन के संकल्प के साथ अपने आप को जोड़ा है. बिहार में भी ऐसी ही स्थिति दिखाई दे रही है. जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए.
17:44 PM (IST)  •  10 Nov 2020

आरजेडी ने कार्यकर्ताओं से अपील कि है कि अंतिम समय तक डटे रहिए. कई जगह पोस्ट वोटिंग की अभी गिनती नहीं हुई है.

17:36 PM (IST)  •  10 Nov 2020

आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं.

17:29 PM (IST)  •  10 Nov 2020

आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि हम आगे बढ़ रहे हैं. सबसे बड़ी पार्टी बन चुके हैं. अगले 2 घंटे में बहुमत का आंकड़ा पार कर जाएंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रिटर्निंग ऑफिसरों को फोन कर मतगणना की प्रक्रिया धीमी न करवाएं. जाते-जाते यह कलंक अपने माथे ना लें. कम मार्जिन वाली सीटों के नतीजे हमारे पक्ष में होंगे. बैलेट मतों की गिनती रोक दी गई है. मुख्यमंत्री जाते जाते मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं.
17:20 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार में एनडीए सात सीटों पर एक हजार से कम वोटों से आगे है. वहीं महागठबंधन दस सीटों पर एक हजार से कम वोटों से आगे है. एक सीट पर अन्य एक हजार से कम वोटों के अंतर से आगे हैं. बिहार में 18 सीटों पर एक हजार से कम वोटो का अंतर है.
17:07 PM (IST)  •  10 Nov 2020

ताजा अपडेट- NDA 125 और महागठबंधन 108 सीटों पर आगे चल रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक आठ सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं. इसमें से बीजेपी ने दो, कांग्रेस ने एक, जेडीयू ने दो, आरजेडी ने दो और वीआईपी पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है.
16:47 PM (IST)  •  10 Nov 2020

गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार से बिहार चुनावों नतीजों पर फोन पर बात की. फोन पर बातचीत में आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है.
16:43 PM (IST)  •  10 Nov 2020

जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि इस चुनाव में एनडीए गठबंधन का चेहरा नीतीश कुमार रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने कहा कि कई बार खुद प्रधानमंत्री ने ये बात कही कि नीतीश कुमार ही चेहरा हैं. आंकड़ों के अंतर पर उन्होंने कहा कि जेडीयू और बीजेपी के बीच में कोई खाई नहीं है. हमने मिलकर चुनाव लड़ा है, मिलकर नेता चुना है और मिलकर सरकार भी चलाएंगे. फिलहाल हमारा लक्ष्य है कि हम 150 के आंकड़े को छूएं. अगर इसमें से 100 सीट भी बीजेपी जीतती है और हम 50 सीट जीतते हैं फिर भी नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे.
16:31 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बीजेपी के नेता संजय मयूख ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि बिहार की जनता ने विकास को अपनी सहमति प्रदान की है. उस सहमति के प्रति हम आभार प्रकट करते हैं. मैंने सुबह भी कहा था कि सुखद परिणाम होंगे.
16:28 PM (IST)  •  10 Nov 2020

दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं. कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ रहा है. वे पार्टी के झंड़ों के साथ दफ्तर पर मौजूद हैं और ‘हर हर मोदी’ नारे लगा रहे हैं. एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम यहां जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं. बहुत ही जल्द हम बिहार में सरकार बनाने जा रहे हैं.
16:16 PM (IST)  •  10 Nov 2020

जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि बिहार में न कोई बड़ा भाई और न ही कोई छोटा भाई है. हम लोग जुड़वे भाई के रूप में हैं. हम जनता के बीच पूरी मजबूती और एकता के साथ गए. जनता को हमने अपना कार्यक्रम बताया और जनता ने उस पर अपना मुहर लगाया. लोगों ने नीतीश कुमार के शासन पर मुहर लगाया है.
16:14 PM (IST)  •  10 Nov 2020

ताजा रुझानों के आंकड़ों में महागठबंधन का आंकड़ा फिर 100 के नीचे पहुंच गया है. वहीं एनडीए 133 सीटों पर आगे चल रही है. बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटें चाहिए.
16:06 PM (IST)  •  10 Nov 2020

ताजा अपडेट- रुझानों के मुताबिक, बीजेपी अभी तक 75 सीटों पर आगे चल रही है. जेडीयू 48 सीटों पर आगे चल रही है. वीआईपी तीन और हम तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुआ है. महागठबंधन में आरजेडी 63, कांग्रेस 21 और लेफ्ट 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुआ है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आ रही है.
15:53 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार बीजेपी के एससी मोर्चा के अध्यक्ष अजित चौधरी ने कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है कि बीजेपी के सीएम बने. उन्होंने कहा कि बीजेपी गठबंधन धर्म का अब तक पालन करती आई है. इसका नतीजा है कि बीजेपी और जेडीयू की लंबे समय तक बिहार में सरकार रही है. लेकिन अब पार्टी के कार्यकर्ताओं में ये भावना है कि पार्टी का कोई नेता सीएम हो. हर पार्टी के कार्यकर्ता की ये भावना होती है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं के मन में भी ये भावना है और एक आंकड़ा ऐसा दिख रहा है....कार्यकर्ताओं को बीजेपी में मैनडेट दिख रहा है. बीजेपी का आंकड़ा ज्यादा है.
15:43 PM (IST)  •  10 Nov 2020

अब तक के रुझानों में एनडीए ने फिर 130 का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं महागठबंधन 101 सीटों पर आगे चल रही है. इस बीच जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने एबीपी न्यूज़ से बाचतीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे पर बिहार की जनता ने वोट किया है.
15:38 PM (IST)  •  10 Nov 2020

आरजेडी की तरफ से कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि आप लोग उत्साह कम मत कीजिए. हमलोग चुनाव जीत रहे हैं. तेजस्वी यादव के घर से ये दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.
15:28 PM (IST)  •  10 Nov 2020

अभी तक के रुझानों में सिमरी बख्तियारपुर से वीआईपी के मुकेश सहनी आगे चल रहे हैं. फारबिसगंज से बीजेपी के विद्यासागर केसरी आगे चल रहे हैं. बोधगया से बीजेपी के हरिमांझी आगे चल रहे हैं. हरनौत से जेडीयू के हरिनारायण सिंह आगे चल रहे हैं. शेखपुरा से जेडीयू उम्मीदवार रणधीर सोनी आगे चल रहे हैं.
15:15 PM (IST)  •  10 Nov 2020

मेकामा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह जीत गए हैं. वह शुरूआत से ही आगे चल रहे थे. उन्होंने जेडीयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को हराया है.
15:05 PM (IST)  •  10 Nov 2020

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदांबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा है कि हार के लिए ईवीएम को दोष देना छोड़ना होगा. इससे पहले जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष और मधेपुरा से विधानसभा उम्मीदवार पप्पू यादव ने ईवीएम मपर सवाल उठाए हैं. पप्पू यादव यहां से पीछे चल रहे हैं.
15:02 PM (IST)  •  10 Nov 2020

बिस्फी और बांकीपुर से चुनाव लड़ रहीं प्लुरल्स पार्टी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी ने ईवीएम हैक होने का आरोप लगाया है. पुष्पम प्रिया इन दोनों सीटों से पीछे चल रही है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- EVM HACKED IN BIHAR
14:56 PM (IST)  •  10 Nov 2020

रूझानों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद राजधानी पटना में बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्यों ने गुलाल और ढोलक बजाकर जश्न मनाया.

14:40 PM (IST)  •  10 Nov 2020

ताजा रूझानों के मुताबिक, अब बीजेपी और जेडीयू का एनडीए 128 सीटों पर आगे है. वहीं आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन 106 सीटों पर आगे है. जबकि चिराग पासवान की एलजेपी दो सीटों और अन्य 9 सीटों पर आगे हैं. बहुमत के लिए 122 सीटों का होना जरूरी है.
14:13 PM (IST)  •  10 Nov 2020

सीटों के रुझान में पल-पल बदलाव देखने को मिल रहा है और अब एनडीए 130 सीटों पर तो महागठबंधन 102 सीटों पर आगे दिख रहा है. 2 सीटों पर एलजेपी आगे है और और अन्य के खाते में 9 सीटें जाती दिख रही हैं. लगातार आंकड़ों में हल्की चढ़त-बढ़त देखी जा रही है और सबकी निगाहें इस बात पर लगी हुई हैं कि बिहार का फाइनल आंकड़ा क्या होगा.
14:08 PM (IST)  •  10 Nov 2020


बिहार चुनाव नतीजों में जेडीयू और बीजेपी का एनडीए 132 सीटों पर आगे चल रहा है और महागठबंधन 100 सीटों पर आगे चल रहा है. चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी 2 सीटों पर और अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
13:42 PM (IST)  •  10 Nov 2020

चुनाव आय़ोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी है कि इस बार बैलेट पैपर से ज्यादा वोटिंग हुई है. वोटों की गिनती धीमे गति से नहीं चल रही है. आयोग ने वोटों की गिनती के लिए उचित प्रतिबंध किए है.
13:40 PM (IST)  •  10 Nov 2020

कहां कौन आगे: अभी तक के रूझानों के मुताबिक, कई विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है. बिहारीगंज में कांग्रेस आठ वोटों से आगे चल रही है. कसबा में एलजेपी पांच वोटों से आगे हैं. छपरा में आरजेडी छह वोटों से आगे चल रही है. यानी इन सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है.
13:36 PM (IST)  •  10 Nov 2020

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि ये चुनाव आरजेडी ही जितेगी. उन्होंने कहा है कि अभी वोटिंग जारी है. हम इंतजार कर रहे हैं. अभी वोटिंग खत्म नहीं हुई है.
13:19 PM (IST)  •  10 Nov 2020

ताजा अपडेट: अभी तक के रूझानों के मुताबिक, बीजेपी और जेडीयू का एनडीए 127 और कांग्रेस, आरजेडी और लेफ्ट का महागठबंधन 107 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं चिराग पासवान की एलजेपी एक सीट और अन्य नौ सीटों पर आगे चल रहे हैं.
13:16 PM (IST)  •  10 Nov 2020

लालू के बेटे आगे या पीछे?: अभी तक हुई मतगणना के मुताबिक, हसनपुर विधानसभा सीट पर राजद नेता तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं. वहीं राघोपुर से तेजस्वी यादव भी आगे चल रहे हैं.
12:36 PM (IST)  •  10 Nov 2020

किस पार्टी को कितने सीटें?: ताजा रूझानों के मुताबिक, बीजेपी 72, आरजेडी 65, जेडीयू 47, कांग्रेस 21, लेफ्ट 19, वीआईपी 6 और अन्य 11 सीटों पर आगे है.
12:26 PM (IST)  •  10 Nov 2020

मतगणना के बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने ईवीएम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती?"
12:33 PM (IST)  •  10 Nov 2020

ताजा आंकड़े: ताजा रूझानों के मुताबिक, अब बीजेपी और जेडीयू का एनडीए 124 सीटों पर आगे है. वहीं आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन 105 सीटों पर आगे है. जबकि चिराग पासवान की एलजेपी तीन सीटों और अन्य 11 सीटों पर आगे हैं. बहुमत के लिए 122 सीटों का होना जरूरी है.
12:25 PM (IST)  •  10 Nov 2020

12:01 PM (IST)  •  10 Nov 2020

तेजस्वी फिर आगे बढ़े?: दोपहर 12 बजे तक आए रूझानों के मुताबिक, तेजस्वी एक बार फिर सौ के आंकड़े तक पहुंच गए हैं. महागठबंधन अब 100 सीटों पर आगे है. वहीं, एनडीए 129 सीटों पर आगे है. इससे पहले एनडीए 133 सीटों पर आगे था. यानी चुनाव दिलचस्प मोड़ पर है. अभी कौन जीतेगा, ये कहना बेहद मुश्किल है.
11:57 AM (IST)  •  10 Nov 2020

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, तेजस्वी यादव की सीटें अब लगातार कम हो रही हैं. आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन अब सौ सीटों से भी पीछे हो गया है. महागठबंधन अब 97 सीटों पर आगे है. जबकि एनडीए 132 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. चिराग पासवान की एलजेपी चार और अन्य नौ सीटों पर आगे हैं.
11:48 AM (IST)  •  10 Nov 2020

चुनाव आय़ोग के आंकड़े?: चुनाव आयोग के रूझानों के मुताबिक, एनडीए 131 सीट पर आगे है. वहीं, महागठबंधन 99 सीटों पर आगे चल रहा है. हालांकि अभी कई राउंड की वोटों की गिनती बाकी है.
11:38 AM (IST)  •  10 Nov 2020

बाहुबली आगे या पीछे?: तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह के अलावा दबंग रीतलाल यादव पर भी दांव लगाया है. वह दानापुर विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. लेकिन इस सीट पर बीजेपी की आशा सिन्हा आगे चल रही हैं.
11:37 AM (IST)  •  10 Nov 2020

बाहुबली आगे या पीछे?: मनोरमा देवी जेडीयू की विधान पार्षद हैं और उन्हें बाहुबली नेता बिंदी यादव की पत्नी के रूप में पहचाना जाता है. वह गया की अतरी विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी के तौर पर आगे चल रही हैं. बिहार के बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चल रहे हैं. अनंत सिंह आरजेडी सीट से लड़ रहे हैं.
11:36 AM (IST)  •  10 Nov 2020

बाहुबली आगे या पीछे?: शिवहर सीट से शरफुद्दीन और पूर्व सांसद सह बाहुबली आनंदमोहन के पुत्र चेतन आनंद की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है. आरजेडी के चेतन आनंद आगे चल रहे हैं. आरजेडी के सांसद रह चुके बाहुबली प्रभुनाथ सिंह इन दिनों जेल में हैं. इसलिए उनकी जगह आरजेडी ने उनके बेटे को छपरा से चुनाव मैदान में उतारा है. राजद प्रत्याशी रणधीर सिंह आगे चल रहे हैं.
11:26 AM (IST)  •  10 Nov 2020

पिछड़ रहा है महागठबंधन: अबतक के रूझानों के मुताबिक, एनडीए 127 और महागठबंधन 103 सीटों पर आगे है. चिराग पासवान की एलजेपी 6 और अन्य सात सीटों पर आगे हैं. बीजेपी 71, आरजेडी 72, जेडीयू 50, कांग्रेस 21, लेफ्ट 11, वीआईपी 5 और हम एक सीट पर आगे है.
11:08 AM (IST)  •  10 Nov 2020

ताजा आंकड़े: अबतक के रूझानों के मुताबिक, एनडीए 123 और महागठबंधन 106 सीटों पर आगे है. चिराग पासवान की एलजेपी सात और अन्य भी सात सीटों पर आगे हैं. बीजेपी 70, आरजेडी 69, जेडीयू 47, कांग्रेस 25, लेफ्ट 12, वीआईपी 5 औ अन्य एक सीट पर आगे हैं.
11:06 AM (IST)  •  10 Nov 2020

बीजेपी दफ्तर में बदली तस्वीर: राजधानी पटना में बीजेपी के दफ्तर में सुबह में सन्नाटा पसरा हुआ था, लेकिन अब जबसे रूझानों में एनडीए ने महागठबंधन को पछाड़ा है, तबसे एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है. बीजेपी दफ्तर में अब पार्टी के कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए हैं. वहीं, जेडीयू दफ्तर में भी लोग ‘फिर से नीतीश कुमार’ के नारे लगा रहे हैं.
10:55 AM (IST)  •  10 Nov 2020

बड़ी खबर: रूझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी अब 70 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि जेडीयू 49 सीटों पर आगे है. वहीं आरजेडी 69 और कांग्रेस 24 सीटों पर आगे है.
10:53 AM (IST)  •  10 Nov 2020

एनडीए को फिर मिला बहुमत: रूझानों में एनडीए को एक बार फिर बहुमत मिल गया है. ताजा रूझानों के मुताबिक, अब आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन 105 सीटों पर आगे चल रहे है. जबकि बीजेपी और जेडीयू का एनडीए 125 सीटों पर आगे है. महागठबंधन में आरजेडी 70, कांग्रेस 23 और लेफ्ट 10 सीटों पर आगे है. वहीं एनडीए में बीजेपी 69, जेडीयू 47, हम 5 और वीआईपी चार सीटों पर आगे है.
10:42 AM (IST)  •  10 Nov 2020

अबतक सभी 243 सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं है. एनडीए अब पिछड़कर 121 सीटों पर आ गया है. बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए. वहीं महागठबंधन 109 सीटों पर आगे है. एलजेपी सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. अन्य के 6 सीटों पर आगे है.
10:32 AM (IST)  •  10 Nov 2020

ताजा रूझानों के मुताबिक, अब आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन 112 सीटों पर आगे चल रहे है. जबकि बीजेपी और जेडीयू का एनडीए 122 सीटों पर आगे है. महागठबंधन में आरजेडी 91, कांग्रेस 22 और लेफ्ट 11 सीटों पर आगे है. वहीं एनडीए में बीजेपी 55, जेडीयू 49, हम दो और वीआईपी चार सीटों पर आगे है.
10:18 AM (IST)  •  10 Nov 2020

बड़ी खबर: हसनपुर विधानसभा सीट से लाल प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप पीछे चल रहे हैं. करीब दस बजे तक वह आगे चल रहे थे. वहीं, हम के इमामगंज से उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी पीछे हो गए हैं. करीब सवा दो घंटे की काउंटिंग के बाद अब बीजेपी और जेडीयू के एनडीए को बहुमत मिल गया है.
10:15 AM (IST)  •  10 Nov 2020

बड़ा उलटफेर: करीब सवा दो घंटे की काउंटिंग के बाद अब बीजेपी और जेडीयू के एनडीए को बहुमत मिल गया है. जबकि आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन लगातार पिछड़ रहा है. अब एनडीए 125 और महागठबंधन 109 सीटों पर आगे है. जबकि चिराग पासवान की एलजेपी सात और अन्य दो सीटों पर आगे है.


10:05 AM (IST)  •  10 Nov 2020

कौन आगे, कौन पीछे : ताजा रूझानों के मुताबिक, मधेपुरा से पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं. गया शहर से बीजेपी के प्रेम कुमार आगे चल रहे हैं. शिवहर से आरजेडी के चेतन आनंद आगे चल रहे हैं. पटना साहिब से बीजेपी के नंदकिशोर यादव आगे चल रहे हैं. राघोपुर से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं. हसनपुर से आरजेडी नेता तेज प्रताप भी आगे चल रहे हैं.
10:31 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : ताजा रूझानों के मुताबिक, अब आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन 112 सीटों पर आगे चल रहे है. जबकि बीजेपी और जेडीयू का एनडीए 122 सीटों पर आगे है. महागठबंधन में आरजेडी 91, कांग्रेस 22 और लेफ्ट 11 सीटों पर आगे है. वहीं एनडीए में बीजेपी 55, जेडीयू 49, हम दो और वीआईपी चार सीटों पर आगे है.
09:59 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : रूझानों में अबतक का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है. अब बीजेपी और जेडीयू का एनडीए, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट के महागठबंधन से आगे हो गया है. एनडीए अब 119 और महागठबंधन 116 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं चिराग पासवान की एलजेपी 6 और अन्य दो पर आगे हैं.
09:55 AM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार के चुनाव नतीजों पर शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि लगता है अब लोग बिहार में जंगलराज खत्म कर रहे हैं. राज्य में अब तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी. कोरोना वायरस महामारी को खत्म करने के लिए सरकार नाकाम रही है, इसलिए जनता इस बार नाराज दिखाई दे रही है.

09:53 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : ताजा रूझानों के मुताबिक, अब आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन एनडीए से पीछे हो गया है. महागठबंधन अब 112और एनडीए 119 सीटों पर आगे चल रहा है. जबकि पासवान की एलजेपी 6 सीटों पर आगे है. महागठबंधन में आरजेडी 91, कांग्रेस 22 और लेफ्ट 11 सीटों पर आगे है. वहीं एनडीए में बीजेपी 55, जेडीयू 49, हम दो और वीआईपी चार सीटों पर आगे है.
09:47 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : ताजा रूझानों के मुताबिक, अब लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है. अब आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट के महागठबंधन की सीटें कम हो गई हैं. अब महागठबंधन 120 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं जेडीयू और बीजेपी का एनडीए 112 सीटों पर आगे चल रहा है. जबकि चिराग पासवान की एलजेपी सात पर आगे चल रही है. महागठबंधन में आरजेडी 91, कांग्रेस 22 और लेफ्ट 11 सीटों पर आगे है. वहीं एनडीए में बीजेपी 55, जेडीयू 49, हम दो और वीआईपी चार सीटों पर आगे है.
09:42 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : ताजा रूझानों के मुताबिक, पूर्णिया की सात विधानसभा सीटों में नीतीश चार, तेजस्वी दो और चिराग पासवान एक सीट पर आगे हैं. जमुई की चार विधानसभा सीटों में से तेजस्वी दो और नीतीश भी दो सीटों पर आगे हैं.
09:41 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : ताजा रूझानों के मुताबिक, बक्सर जिले की चार विधानसभा सीटों में से दो पर नीतीश और दो पर तेजस्वी आगे चल रहे हैं. वहीं पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर नीतीश 6 और तेजस्वी 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
09:38 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : ताजा रूझानों के मुताबिक, उत्तर बिहार की 73 विधानसभा सीटों में से नीतीश 36 और तेजस्वी 37 सीटों पर आगे है. यहां चिराग पासवान की एलजेपी अभी किसी भी सीट पर आगे नहीं है. सीमांचल की 24 विधानसभा सीटों में से नीतीश 10 और तेजस्वी 13 सीटों पर आगे हैं.
09:36 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : मिथिलाचंल की 50 विधानसभा सीटों में नीतीश 24 और तेजस्वी 23 सीटों पर आगे चल रहे हैं. वहीं एक सीट पर एलजेपी आगे है. सीतामढ़ी जिले की दस विधानसभा सीटों में से नीतीश 6 और आरजेडी दो सीटों पर आगे है.
09:32 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : करीब डेढ़ घंटे की काउंटिंग पूरी होने के बाद अब आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन 125 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं जेडीयू और बीजेपी का एनडीए 111 सीटों पर आगे चल रहा है. महागठबंधन में आरजेडी 92, कांग्रेस 25 और लेफ्ट 12 सीटों पर आगे है. वहीं एनडीए में बीजेपी 55, जेडीयू 49, हम दो और वीआईपी चार सीटों पर आगे है.
09:24 AM (IST)  •  10 Nov 2020

राजधानी पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के समर्थक उनके आवास के बाहर मछली लेकर पहुंचे. समर्थकों का कहना है कि मछली शुभ होती है. साल 2015 के विधानसभा चुनाव में भी वह मछली लेकर तेजस्वी यादव के घर के बाहर आए थे. उन्होंने कहा कि इस बार तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे.


09:18 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : ताजा रूझानों के मुताबिक, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन 124 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं जेडीयू और बीजेपी का एनडीए 111 सीटों पर आगे चल रहा है. महागठबंधन में आरजेडी 87, कांग्रेस 25 और लेफ्ट 12 सीटों पर आगे है. वहीं एनडीए में बीजेपी 56, जेडीयू 49, हम चार और वीआईपी 2 सीटों पर आगे है.
09:05 AM (IST)  •  10 Nov 2020

रूझानों में तेजस्वी यादव को बहुमत मिल गया है. अबतक महागठबंधन 124 सीटों पर आगे चल रहा है. सरकार बनाने के लिए 122 सीटें चाहिए. फिलहाल एनडीए 89 सीटों पर आगे है. आरजेडी 86, कांग्रेस 28 और लेफ्ट 10 सीटों पर आगे है. वहीं, बीजेपी 50 और जेडीयू 35 सीटों पर आगे है.
09:01 AM (IST)  •  10 Nov 2020

कौन आगे, कौन पीछे : मोकामा से आरजेडी के अनंत सिंह आगे चल रहे हैं. इमाम हंज से हम के जितनराम मांझी आगे चल रहे हैं. मधेपुरा से पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं. राघोपुर से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं. जमालपुर से नीतीश सरकार में मंत्री शैलेश कुमार पीछे चल रहे हैं.
08:57 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : तेजस्वी की आरजेडी को रूझानों में बहुमत के लिए अब सिर्फ नौ सीटें चाहिए. ताजा आंकड़ों के मुताबिक महागठबंधन 113 सीटों पर आगे है. वहीं, एनडीए 77 सीटों पर आगे है. फिलहाल आरजेडी 82 और कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं जेडीयू 35 और बीजेपी 42 सीटों पर आगे है.
08:49 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : अबतक 160 सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक महागठबंधन 102 सीटों पर आगे है. वहीं, एनडीए 59 सीटों पर आगे है. फिलहाल आरजेडी 52 और कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं जेडीयू 27 और बीजेपी 28 सीटों पर आगे है.
08:47 AM (IST)  •  10 Nov 2020

एग्जिट पोल के आंकड़े क्या थे? : एबीपी न्यूज़ सी वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 104 से 128 सीटों, महागठबंधन को 108 से 131 सीटें और एलजेपी को एक से तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. वहीं अन्य के खाते में चार से आठ सीटें जा सकती हैं. एग्जिट पोल सामने आया है कि इस बार बिहार चुनाव में वोटर्स ने बदलाव की बयार लाने का मन बना लिया है.
08:43 AM (IST)  •  10 Nov 2020

रूझानों में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे चल रहे हैं. वहीं, रूझानों में अब एलजेपी का खाता भी खुल गया है. फिलहाल एलजेपी सिर्फ एक सीट पर आगे है.
08:41 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : अबतक 130 सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब एनडीए 53 और महागठबंधन 75 सीटों पर आगे है. फिलहाल आरजेडी 52 और कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं जेडीयू 26 और बीजेपी 27 सीटों पर आगे है.
08:37 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : अबतक के रूझानों के मुताबिक, एनडीए 52 और महागठबंधन 76 सीटों पर आगे है. अभी आरजेडी 44 और कांग्रस दस सीटों पर आगे है. वहीं जेडीयू 18 और बीजेपी 20 सीटों पर आगे है.
08:32 AM (IST)  •  10 Nov 2020

वोटों की गिनती के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से कहा है कि अभी पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं. हमे अभी इंतजार करना होगा. ये सिर्फ रूझान है. पहले भी देखा गया है कि रूझान में जो दल आगे चल रहा होता है तो वो बाद में पीछे हो जाता है.
08:27 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : रूझानों में महागठबंधन ने 50 का आंकड़ा छू लिया है. वहीं, एनडीए 26 सीटों पर आगे है. महागठबंधन में आरजेडी 34, कांग्रेस दस औऱ लेफ्ट छह सीटों पर आगे है. वहीं एनडीए में बीजेपी 15 और जेडीयू 11 सीटों पर आगे है.
08:33 AM (IST)  •  10 Nov 2020


Bihar Election Result 2020: जानिए- रुझानों में पहले आधे घंटे में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर आगे है



बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान हुआ था. आज सभी चरणों में हुए मतदान को लेकर मतों की गिनती हो रही है. आज यह तय हो जाएगा कि अगले पांच सालों तक बिहार की सत्ता किसके पास होगी.

08:23 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election 2020 Results : 50 सीटों के रूझानों के मुताबिक, एनडीए 22 और महागठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है. एनडीए में बीजेपी 12 और जेडीयू 6 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, महागठबंधन में आरजेडी 11 कांग्रेस चार और लेफ्ट तीन सीटों पर आगे है.
08:15 AM (IST)  •  10 Nov 2020

किशनगंज और शेखपुरा से कांग्रेस आगे चल रही है. पूर्णिया से बीजेपी आगे चल चल रही है. महागठबंधन 14 और एनडीए 12 सीटों पर आगे है.
08:13 AM (IST)  •  10 Nov 2020

बांका से बीजेपी और सिवान से आरजेडी आगे चल रही है. एनडीए 9 औऱ महागठबंधन 11 सीटों पर आगे है. अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है.
08:10 AM (IST)  •  10 Nov 2020

रूझानों में अब कांग्रेस और आरजेडी का महागठबंधन जेडीयू और बीजेपी के एनडीए से आगे हो गया है. महागठबंधन को अभी दस और एनडीए को 9 सीटें मिलती दिखाई दे रही है. एनडीए में बीजेपी 8 और जेडीयू सिर्फ एक सीट पर आगे है.
08:06 AM (IST)  •  10 Nov 2020

पहले रूझान में एनडीए को बढ़त मिली है. बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, लालू की पार्टी आरजेडी 2 सीटों पर आगे है. फिलहाल जेडीयू का खाता नहीं खुला है.
08:02 AM (IST)  •  10 Nov 2020

वोटों की गिनती शुरू: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला रूझान सामने आ गया है. पहले रूझान में एनडीए आगे है. वहीं कांग्रेस और आरजेडी का महागठबंधन पीछे है. अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है.
07:57 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Elections Result: कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चुनाव के परिणाम आने में देरी हो सकती है. जिसके लिए प्रदेश में मतगणना केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है. बिहार में हुए 243 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के मतगणना के लिए 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. इन 55 मतगणना केंद्रों में 414 हॉल बनाए गए हैं. सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे. इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी.
07:46 AM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार विधानसभा नतीजों का पहला रूझान आने में सिर्फ कुछ मिनट बाकी हैं. ठीक आठ बजे से रूझान आने शुरू हो जाएंगे. नतीजों से जुड़ी पल पल की अपडेट के लिए एबीपी न्यूज़ के साथ बने रहें.
07:39 AM (IST)  •  10 Nov 2020

एलजेपी के नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने राजधानी पटना में वोटों की गिनती से पहले हवन पूजन किया. इस दौरान उन्होंने कहा- बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आज आने वाला है. परिवर्तन के लिए लोजपा और भाजपा की सरकार बने, नीतीश मुक्त बिहार, असंभव नीतीश! असंभव नीतीश! और एक युवा सरकार के लिए हम हवन कर रहे हैं.
07:14 AM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार के गांधी मैदान के पास सुबह से सैर पर निकले और व्यायाम कर रहे लोग एक स्वर से बदलाव की बयार की बात कह रहे हैं. लोगों का कहना है कि बेरोजगारी के साथ ही शराबबंदी सही से लागू ना होना और अन्य सरकारी नीतियां भी सही नहीं रही और इस वजह से जनता बदलाव चाहती है. कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि 15 सालों बाद आखिरकार हमने राजद को वोट दिया है.
07:09 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Elections Result: क्या थे बिहार में साल 2015 के नतीजे- 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी, जिसे 71 सीटें हासिल हुई थी. इसके अलावा बीजेपी को 53, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थी. 2015 में नीतीश कुमार की जेडीयू, लालू प्रसाद यादव की आरजेडी और कांग्रेस ने महागठबंधन बनाकर बीजेपी, आरएलएसपी और एलजेपी के गठबंधन पर जीत हासिल की थी.
07:07 AM (IST)  •  10 Nov 2020

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता मनोज यादव ने नतीजों से पहले कहा है- अभी सिर्फ एग्जिट पोल आए हैं और पहले कई बार एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं. अभी हम हारे नहीं हैं. हमने बिहार के लिए जो करना था, वो किया. हमारा एलजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं था, हमारा गठबंधन सिर्फ जेडीयू के साथ था. हमने इस चुनाव में दो नांव की सवारी नहीं की है. हमने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है.
06:58 AM (IST)  •  10 Nov 2020

वोटों की गिनती से पहले तमाम काउंटिंग सेन्टर्स के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. तस्वीर राजधानी पटना के एक काउंटिंग सेन्टर के बाहर की है.


06:46 AM (IST)  •  10 Nov 2020


वोटों की गिनती शुरू होने में 80 मिनट से भी कम का समय बचा है. बिहार की राजधानी पटना से वोटिंग सेंटर के बाहर से की तस्वीरें सामने आने लगी हैं.

06:35 AM (IST)  •  10 Nov 2020

Bihar Election Result 2020 Live


आज बिहार के रिजल्ट आने वाले हैं, दो घंटों से कम का समय रह गया है । तमाम एग्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त मिल रही है लेकिन क्या नीतीश कुमार का विश्वास काम करेगा. पहला रुझान आठ बजे सामने आएगा और पिछले कुछ समय से एक बड़े सवाल 'बिहार में का बा' का जवाब मिलना शुरू हो जाएगा. कल आरजेडी के मुखिया तेजस्वी यादव ने अपना जन्मदिन मनाया है, अब देखना है कि जनता उन्हें गिफ्ट में सीएम की कुर्सी देती है या नहीं. वहीं नीतीश कुमार तो कह चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है. ऐसे में जनता क्या उन्हें एक मौका और देगी. वहीं चिराग पासवान पर भी लोगों की निगाहें टिकी हैं कि नजीतों के के बाद वो क्या रुख अपनाते हैं. नई खिलाड़ी पुष्पम प्रिया पर भी लोग नजर रखे हुए हैं.
Sponsored Links by Taboola