Nitish Kumar Swearing In LIVE Update: नीतीश कुमार ने ली बिहार के CM पद की शपथ, मुकेश सहनी और संतोष मांझी भी बने मंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने सातवीं बार CM पद की शपथ ली. इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद रहे.

Continues below advertisement

Background

जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बिहार के 37वें मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार शपथ लेंगे. पहली बार नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन 7 दिनों में ही उनकी सरकार गिर गई थी. दूसरी बार 24 नवंबर 2005 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. तीसरी बार 26 नवंबर 2010 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. (इसके बाद 2014 में लोकसभा चुनाव हुआ, इसमें जेडीयू की करारी हार हुई. इसके बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया. तब जीतन राम मांझी पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने.)

चौथी बार 22 फरवरी 2015 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. 20 नवंबर 2015 को पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने. छठी बार 27 जुलाई 2017 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. बता दें कि 1994 में वे लालू प्रसाद यादव से अलग होकर नीतीश ने ख़ुद की समता पार्टी बनाई, ,साल 2005 में समता पार्टी का जनता दल से विलय करके जनता दल (यूनाइटेड) बनाई थी.

Continues below advertisement
17:25 PM (IST)  •  16 Nov 2020

इसी बीच तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर के कहा है, ''आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएँ. आशा करता हूँ कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनायेंगे.''


17:20 PM (IST)  •  16 Nov 2020


बीजेपी के कोटे से रामसूरत राय ने मंत्री पद की शपथ ली. वह दूसरी बार विधायक बने हैं. औराई से विधायक हैं. CPI के मोहम्मद आफताब को हराया है.
17:18 PM (IST)  •  16 Nov 2020

अगले विधायक जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है वह हैं जीवेश मिश्रा. वह दगभंगा के जाले से विधायक हैं. वह लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं.
17:15 PM (IST)  •  16 Nov 2020

बीजेपी के रामप्रीत पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली. वह मधुबनी के राजनगर से विधायक हैं. वह दलित समुदय से आते हैं. उन्होंने RJD के रामप्रताप को हराया है.
17:12 PM (IST)  •  16 Nov 2020

अब आरा से बीजेपी विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह मंत्री पद की शपथ लिया है. वह राजपूत जाति से आते हैं. वह 73 साल के हैं और उनके पिता हरिहर सिंह बिहार के सीएम रह चुके हैं.
17:10 PM (IST)  •  16 Nov 2020


अब बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ मंगल पांडे ने ली है. वह 2012 से MLC हैं. वह पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं.
17:07 PM (IST)  •  16 Nov 2020


10वें नंबर पर मुकेश सहनी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. वह VIP पार्टी के अध्यक्ष हैं.
17:04 PM (IST)  •  16 Nov 2020


नौवें नंबर पर संतोष सुमन मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. वह जीतन राम मांझी के बेटे हैं. वह HAM के MLC हैं.
17:01 PM (IST)  •  16 Nov 2020

आठवें नंबर पर शीला कुमारी ने मंत्री पद की शपथ ली है. वह मधुबनी के फुलपरास से जेडीयू विधायक हैं. उन्होंने कांग्रेस से कृपानाथ पाठक को हराया है.
16:58 PM (IST)  •  16 Nov 2020


सातवें नंबर मेवालाल चौधरी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. वह मुंगेर के तारापुर से जेडीयू विधायक हैं. उनकी पत्नी बी विधायक रह चुकी हैं. वह 67 साल के हैं.
16:55 PM (IST)  •  16 Nov 2020

छठे नंबर पर अशोक चौधरी ने पद की शपथ लसी है. वह महादलित समुदाय से हैं. वह पहले कांग्रेस में रह चुके हैं. वह जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष हैं.
16:52 PM (IST)  •  16 Nov 2020

अब पांचवें नंबर पर बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है. वह पिछली सरकार में भी उर्जा मंत्री रह चुके हैं. वह JDU कोटे से मंत्री हैं. वह सुपौल से लगातार 1990 से विधायक हैं.
16:49 PM (IST)  •  16 Nov 2020

नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ अब विजय चौधरी ने ली है. वह नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं. समस्तीपुर से सरायरंजन से विधायक हैं विजय चौधरी.
16:46 PM (IST)  •  16 Nov 2020


बीजेपी की रेणू देवी ने मंत्री पद की शपथ ली. वह बीजेपी कोटे से मंत्री हैं. 60 साल की रेणू बेतिया से जीती हैं. वह बीजेपी बिधानमंडल दल की नेता रह चुकी हैं. अति पिछड़ी जाति से आती हैं.
16:42 PM (IST)  •  16 Nov 2020

बिहार के CM के अलावा तारकिशोर प्रसाद ने पद की शपथ ली. वह कटिहार से विधायक हैं. और बीजेपी विधानमंडल दल के नेता हैं. तारकिशोर वैश्य समुदाय से आते हैं. 64 साल के तारकिशोर चार बार कटिहार से विदायक रहे हैं.
16:38 PM (IST)  •  16 Nov 2020

नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित बीजेपी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
16:34 PM (IST)  •  16 Nov 2020

राज्यपाल फागू चौहान राजभवन पहुंच गए हैं. अब बस शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा.
16:29 PM (IST)  •  16 Nov 2020



अमित शाह और जेपी नड्डा राजभवन पहुंच गए हैं. नीतीश कुमार और देवेंद्र फडनवीस पहले से पहुंचे हुए हैं. अब बस राज्यपाल के पहुंचने का इतंजार हो रहा है फिर शपथ ग्रहण समारोह आरंभ होगा.
16:24 PM (IST)  •  16 Nov 2020

नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए हैं. अब बस अमित शाह और जेपी नड्डा का इंतजार है. जैसे ही वह आएंगे नीतीस कुमार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा.
16:13 PM (IST)  •  16 Nov 2020

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पटना स्थित पार्टी कार्यालय से बाहर निकले हैं. वह राजभवन के लिए निकल चुके हैं, जबकि अब से कुछ ही देर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह राजभवन के लिए निकलेंगे.
16:09 PM (IST)  •  16 Nov 2020


नीतीश सरकार के मंत्रीमंडल में इस बार जातिय समीकरण देखें तो खबरों के मुताबिक पिछड़ा जाति से चार अति पिछड़ा जाति से 3 वैश्य से 1, सवर्ण से 4, दलित कोटे से तीन मंत्री शपथ लेंगे जबकि मुस्लिम कोटे से एक भी मंत्री नहीं और केवल दो महिला मंत्री कैबिनेट में शपथ लेंगी.
15:58 PM (IST)  •  16 Nov 2020

गिरिराज सिंह ने CM नीतीश कुमार को बधाई दी और एक बधाई संदेस का वीडियो ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार जी को 7वी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएँ. कई चुनौतियां है,जिसका समाधान NDA मिलकर करेगी.
15:52 PM (IST)  •  16 Nov 2020


मधुबनी के फुलपरास से विधायक शीला कुमारी ने कहा है कि नीतीश कुमार के बदौलत हम यहां हैं. उनका सोच और विजन देख कर उनके साथ काम करना हमारे लिए गौरव की बात हैं. बता दें कि शीला कुमारी JDU कोटे से संभावित मंत्री हैं, जो आज शपथ लेंगी.
15:40 PM (IST)  •  16 Nov 2020

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. अमित शाह और जेपी नड्डा भी पहुंच गए हैं. सभी नेता कुछ ही देर में राजभवन जाएंगे जहां नीतीश कुमार बिहार में मुख्यमंत्री के तौर पर सातवीं बार पद की शपथ लेंगे.
15:32 PM (IST)  •  16 Nov 2020

बता दें कि बिहार चुनाव में एनडीए के बहुमत का आंकड़ा हासिल करने के बाद अब नई सरकार का गठन होने जा रहा है. आज नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसी को लेकर अब तैयारी कर ली गई है. अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई नेता अब से कुछ ही देर में राजभवन पहुंचने वाले हैं.
15:26 PM (IST)  •  16 Nov 2020

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच गए हैं.
15:14 PM (IST)  •  16 Nov 2020


अब से कुछ ही वक्त बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यभवन में तैयारी पूीरी कर ली गई है. गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द पहुंचने वाले हैं. इन सबके बीच अभी भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उप-मुख्यमंत्री कौन होगा. हालांकि बीजेपी की ओर से तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी आदि के नामों पर चर्चा हो रही है.
15:02 PM (IST)  •  16 Nov 2020

राजद बिहार के अध्यक्ष जगदानंद सिंह सीएम शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने पर कहा है कि पहले वह विश्वासघात करके सीएम बनते थे, इस बार उन्हें सीएम नहीं कहा जा सकता. नीतीश कुमार का बिहार में फिर से सीएम के रूप में जन्म भाजपा द्वारा लोगों के जनादेश के बलात्कार और डकैती से हुआ है.
14:09 PM (IST)  •  16 Nov 2020


आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन के मंडपम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. अब मंत्री पद को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं.
14:08 PM (IST)  •  16 Nov 2020



आज नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे.शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के लगभग आधा दर्जन या इससे थोड़े ज्यादा नए चेहरे मंत्री के पद की शपथ ले सकते हैं. पर इस बार किसी मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं दी गई है.
13:35 PM (IST)  •  16 Nov 2020



बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के लिए आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार करेगा. कांग्रेस ने भी कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है. कांग्रेस का कहना है कि जनमत चोरी करके सरकार बन रही है.
13:20 PM (IST)  •  16 Nov 2020


सूत्रों के अनुसार बिहार की नई विधानसभा में स्पीकर बीजेपी का होगा. इसके लिए नंद किशोर यादव का नाम सामने आ रहा है. आज नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
13:01 PM (IST)  •  16 Nov 2020



बिहार विधान सभा चुनाव के संपन्‍न होने के बाद आज नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेंद्र मंडप में शाम साढ़े चार बजे होगा. नीतीश कुमार के साथ नए कैबिनेट के कई मंत्री भी शपथ लेंगे. इसी बीच शपथ से पहले तारकिशोर प्रसाद और भूपेंद्र यादव नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं.
12:45 PM (IST)  •  16 Nov 2020

इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के भी रहने की संभावना है. समारोह को लेकर राजभवन में तैयारियां अंतिम चरण में है. सूत्रों की मानें तो आज शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के लगभग आधा दर्जन या इससे थोड़े ज्यादा नए चेहरे मंत्री के पद का शपथ ले सकते हैं हालांकि स्थिति शपथग्रहण के दौरान ही स्पष्ट हो पाएगी.
12:24 PM (IST)  •  16 Nov 2020



राजग ने चुनाव में कुल 125 सीटें हासिल की हैं, लेकिन इसमें जदयू के हिस्से में सिर्फ 43 सीटें ही आई हैं जबकि भाजपा ने 74 सीटें जीती हैं. ऐसे में सूत्रों का कहना है कि विधायकों की संख्याबल के आधार पर इस मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से मंत्रियों की संख्या अधिक होगी.
12:08 PM (IST)  •  16 Nov 2020


जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और पिछली सरकार में मंत्री रहे अशोक चौधरी भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे. अशोक महादलित समुदाय से आते हैं. अशोक पहले कांग्रेस में रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी एक बेहतरीन नेता हैं उनकी कमी खलेगी.
11:38 AM (IST)  •  16 Nov 2020

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक संजय 5 नए नाम लेकर वहां पहुंचे हैं.
11:26 AM (IST)  •  16 Nov 2020

सूत्रों से जानकारी मिली है कि नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए बीजेपी की तरफ से अभी नाम फाइनल हुए हैं. बाकी नामों पर चर्चा चल रही है. एक तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी. ये दोनों नेता ही बिहार के उपमुख्यमंत्री भी होंगे.

11:25 AM (IST)  •  16 Nov 2020

एबीपी न्यूज को सूत्रों से जानकारी मिली है कि 7, 5, 1, 1 के फॉर्मूले से नीतीश मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है. यानी कि बीजेपी कोटे से 7 मंत्रियों को शपथ लेना है, जेडीयू कोटे से 5 और हम-वीईपी पार्टी से 1-1 मंत्री को शपथ लेना है.
10:40 AM (IST)  •  16 Nov 2020

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
Sponsored Links by Taboola