LIVE Updates: शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- सत्ता पक्ष में चोर और बेईमान लोग हैं

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है और आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सदन में अटैक मोड में नज़र आए. उन्होंने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा.

Continues below advertisement

Background

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन आज तेजस्वी यादव विधानसभा में नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने चुनाव परिणाम को लेकर नीतीश कुमार पर तंज कसा और कहा कि पिछला चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर नहीं जीते थे. इस बार के चुनाव में अपने बदौलत महागठबंधन को लगभग उतनी ही सीट मिली जीतना 2015 में मिली थी. नीतीश कुमार की पार्टी दुनिया के सबसे बड़े दल के साथ गठबंधन कर तीसरे नंबर पर चली गई.

सत्र के पहले दिन भी नीतीश पर तेजस्वी ने किया था बड़ा हमला

17वीं विधानसभा के पहले ही दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अटैक मोड में दिखे और मीडिया से बातचीत के दौरान एनडीए सरकार पर जमकर बरसे और उन्हें चेतावनी दी. तेजस्वी ने कहा कि बिहार बेरोजगारी के मामले में देश की राजधानी बन गया है. जनता अब और इंतजार नहीं कर सकती. अगर वे (एनडीए सरकार) पहले महीने में 19 लाख नौकरियां देने में असमर्थ हुए तो हम इसके खिलाफ राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे.



 

 

 

मालूम हो कि रोजगार इस बार के विधानसभा चुनाव का सबसे अहम मुद्दा रहा है. चुनाव से पहले तेजस्वी यादवके 10 लाख नौकरी देने के वादे ने सूबे के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी थी. नेता प्रतिपक्ष के वादे के ही जवाब में बीजेपी को भी सरकार में आने पर 19 लाख रोजगार देने का बिहार को जनता से वादा करना पड़ा था.

 

बाहरहाल, चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद एनडीए सारकार की गठन हो चुकी है. ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि वे जल्द अपने कहे अनुसार काम करें, अन्य राज्य भर में आरजेडी उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी.

Continues below advertisement
14:46 PM (IST)  •  27 Nov 2020

सत्र के आखिरी दिन आज विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदन में सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष के नामों का भी एलान किया. नीतीश कुमार को सदन का नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को विरोधी दल का नेता घोषित किया गया.
14:03 PM (IST)  •  27 Nov 2020

बिहार चुनाव में प्रचार के दौरान नीतीश कुमार द्वारा किए गए हमले पर भी तेजस्वी ने आज सीएम को खरी खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि हमारे माता-पिता ने दो बेटों के बाद एक बेटी भी पैदा की, लेकिन नीतीश कुमार ने तो ऐसा नहीं किया. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को हम चाचा बोलते हैं, पर ये सदन है और यहां चाचा-भतीजा नहीं चलेगा.
13:18 PM (IST)  •  27 Nov 2020

सदन में तेजस्वी यादव के बयान पर सत्ता पक्ष ने जमकर हंगामा किया. हालांकि तेजस्वी आज अटैक मोड में नज़र आए. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष में चोर और बेईमान लोग हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए चोर दरवाजे से सत्ता में आई है.
13:14 PM (IST)  •  27 Nov 2020

तेजस्वी यादव ने सदन में जनादेश की चोरी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चोर दरवाजे से सरकार का गठन हुआ है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया.
हम लोगों ने भ्रष्ट्राचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव लड़ा.
12:50 PM (IST)  •  27 Nov 2020

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है और आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सदन में अटैक मोड में नज़र आए. उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये सरकार कोरोना को लेकर कितनी गंभीर है, पिछली बैठक से ही पता चलता है. तेजस्वी ने कहा कि विजय चौधरी जी की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की बात कही गई थी, कमेटी नहीं बनी. गलती किसकी है? विजय चौधरी जी की या नीतीश जी की?
Sponsored Links by Taboola