मुजफ्फरनगर: 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, दोस्त के खिलाफ केस दर्ज

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में 11वीं कक्षा के छात्र की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने छात्र के दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Continues below advertisement

मुजफ्फरनगर. यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. छात्र की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Continues below advertisement

मृतक छात्र का नाम प्रिंस धीमान बताया जा रहा है. प्रिंस कोतवाली नई मंडी क्षेत्र के बिलासपुर गांव का रहने वाला था. प्रिंस की हत्या उस वक्त की गई जब वो दोस्तों के साथ जंगल में गया था. प्रिंस के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे फौरन वहां पहुंच गए. पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई. घटनास्थल पर लहूलुहान हालत में मिले प्रिंस को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

घटनास्थल पर मिला नशे का सामान पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से शराब की बोतल और नशे का सामान मिला है. पुलिस ने अंदेशा जताया कि प्रिंस को पार्टी के बहाने जंगल में बुलाया गया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि मृतक के परिजनों ने प्रिंस के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: राजा विष्णु नारायण दत्त को सालों बाद मिला करोड़ों की संपत्ति का मालिकाना हक, इस तरह काम आई RTI

Kisan Panchayat Basti: बस्ती में किसानों की महापंचायत आज, बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत होंगे शामिल

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola