नोएडा: पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति, 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

ग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद थाने में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है.

Continues below advertisement

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना बीटा-2 क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस आरोपी के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत दो दिन पहले हुई है.

Continues below advertisement

10 महीने पहले की थी लव मैरिज पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अल्फा-2 सेक्टर के जी ब्लॉक में रजनीकांत अपनी पत्नी खुशी दीक्षित के साथ रहता था. उन्होंने बताया कि रजनीकांत और खुशी दीक्षित दोनों ने एक मंदिर में 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था.

आरोपी से पूछताछ जारी डीसीपी ने कहा कि बुधवार दोपहर बाद रजनीकांत थाना बीटा-2 में पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. साथ ही उसके बताए गए पते पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने वहां जाकर देखा तो खुशी का शव घर में पड़ा हुआ था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज में प्रदर्शन रहे छात्रों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, धरना स्थल छावनी में तब्दील

यूपी विधानसभा में ध्वनि मत से पारित हुआ 'एंटी लव जिहाद' विधेयक, जानें- जरूरी बातें

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola