इटावा: चुनावी रंजिश में व्यापारी को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट, सभी आरोपी फरार

इटावा के मकसूदपुरा में बीती रात कुछ बदमाशों ने एक व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस हत्याकांड के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है.

Continues below advertisement

इटावा. कोतवाली इलाके का मकसूदपुरा देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया. बदमाशों ने वारदात को व्यापारी के घर के पास ही अंजाम दिया. व्यापारी की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. एसपी सिटी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

Continues below advertisement

घर के पास ही दिया वारदात को अंजाम व्यवसायी का नाम मोनू वर्मा बताया जा रहा है. मोनू वर्मा अपने घर पहुंचने ही वाले थे कि तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया. मोनू की पत्नी ने बताया कि चार-पांच बदमाशों ने मोनू को घेरकर उस पर फायरिंग की. फायरिंग से पहले उन्होंने हाथापाई भी की थी. मोनू की आवाज सुनकर वो बाहर आ गई थी. मोनू की हत्या कर सभी बदमाश फरार हो गए.

हत्या के पीछे मोनू के भाई ने चुनावी रंजिश बताया है. मोनू के भाई के मुताबिक, सभासद के चुनाव को लेकर पिछले पांच साल से चुनावी रंजिश चली आ रही है. फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें:

फिरोजाबाद: पुलिस को चकमा देकर अदालत से फरार हुआ अपराधी, हिरासत में सिपाही, केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा: गोदाम में लाखों की सिगरेट लूटने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, गोलीबारी में तीन घायल

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola