दौलत के लिए बेटे ने रची खौफनाक साजिश, अपनी ही मां का बेरहमी से किया कत्ल, लूट लिए गहने

क्वारसी थानाक्षेत्र में रहने वाले सर्राफा कारोबारी कुलदीप वर्मा के इकलौते बेटे योगेश ने ही अपने घर में डकैती की पूरी योजना तैयार की थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कड़ियां जुड़ती चली गईं और मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए.

Continues below advertisement

अलीगढ़: एक मां ने जिसे 9 महीने अपनी कोख में रखा, फिर 25 सालों तक पाल पोस कर बड़ा किया. लेकिन, बेटे ने पत्नी, दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर एक ऐसी वारादत को अंजाम दिया, जिसने समाज को शर्मसार होने पर मजबूर कर दिया है. खौफनाक वारदात को क्वारसी थानाक्षेत्र में अंजाम दिया गया था, जहां बेरहमी से ज्वेलर्स की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया गया था.

Continues below advertisement

जुड़ती गईं कड़ियाां बदमाश करोड़ों रुपये गहने लूटकर फरार हो गए थे. अब लूट और हत्या करने वालों के चेहरे बेनकाब हो चुके हैं, जो सच सामने आया है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएगे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कड़ियां जुड़ती चली गईं और मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए. रिश्तों का कत्ल करने में आरोपी को जरा भी संकोच नहीं हुआ.

बेटे ने रची साजिश क्वारसी थानाक्षेत्र में रहने वाले सर्राफा कारोबारी कुलदीप वर्मा के इकलौते बेटे योगेश ने ही अपने घर में डकैती की पूरी योजना तैयार की थी. योगेश को एक शादीशुदा महिला सोनम से प्यार था और वो कुछ दिन पहले उसे पत्नी बनाकर अपने घर ले आया था. जिस पर योगेश की मां कंचन ने उसे घर पर रखने से इनकार कर दिया था.

बेरहमी से किया मां का कत्ल इसके बाद योगेश सोनम को साथ लेकर रामघाट रोड पर एक किराए के मकान में रहने लगा. घर से मिलने वाला खर्च भी योगेश को अब नहीं मिल रहा था. जिसकी वजह से उसकी अय्याश जिंदगी पर ब्रेक लग रही थी. इसी बात से परेशान योगेश ने अपनी पत्नी सोनम, दोस्त तनुज चौधरी और उसकी प्रेमिका रिनी उर्फ शैलजा को शामिल कर साजिश रची. 19 को योगेश घर पहुंचा और मां की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी ने घर से करीब एक करोड़ से ज्यादा के गहने लूट लिए. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें:

Exclusive: माफ़िया अतीक अहमद के दफ़्तर के बाहर प्रियंका गांधी के जोरदार स्वागत के क्या हैं मायने?

UP Budget 2021: मदरसों के आधुनिकीकरण के लिये योगी सरकार ने किया ये अहम ऐलान

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola