बरेली में मॉब लिंचिंग, चोरी करते पकड़े जाने पर लोगों ने युवक को पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

यूपी के बरेली में चोरी करते पकड़े जाने पर लोगों ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. घरवाले चोरी की वारदात को पूरी तरह से नकार रहे हैं. परिजनों का कहना है वो टैक्सी ड्राइवर था और उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं था.

Continues below advertisement

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. यहां एक युवक को चोरी करते पकड़े जाने पर भीड़ ने रात भर बंधक बनाकर जमकर पीटा. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मृतक रेहान की पत्नी की तहरीर पर पिटाई करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Continues below advertisement

इलाज के दौरान हुई मौत दरअसल, मंगलवार रात रेहान और उसका दोस्त शाहरुख इज्जतनगर के बन्नुबाल कॉलोनी में रात करीब साढ़े बारह बजे एक घर में चोरी कर रहे थे. तभी मालिक ने दोनों चोरों को देखकर शोर मचा दिया, जिसके बाद कॉलोनी के लोग इक्कठे हो गए और और दोनों चोरों को रातभर बेरहमी से पीटा. पिटाई में रेहान को गंभीर चोटें आईं. पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए रेहान को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

नहीं है क्रिमिनल रिकॉर्ड रेहान के परिजनों का कहना है वो टैक्सी ड्राइवर था और उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं था. घरवाले चोरी की वारदात को पूरी तरह से नकार रहे हैं. रेहान के पिता का कहना है कि वो रात में अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा था तभी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे इतना पीटा की वो कोमा में चला गया. रेहान की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. रेहान के दो बच्चे भी हैं.

लोगों को चोरों ने पीटा मामले को लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि रात में 2 चोर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बन्नुबाल कॉलोनी में चोरी कर रहे थे, तभी घरवाले जाग गए. इसके बाद दोनों चोरों को लोगों ने पीटा. दोनों का अस्पताल में इलाज करवाया गया जहां इलाज के दौरान एक चोर की मौत हो गई जबकि दूसरे को जेल भेज दिया गया है. मामले में दोनों चोरों के खिलाफ चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया गया है. जबकि, दोनों चोरों के परिजनों की तहरीर पर दूसरे पक्ष पर भी एफआईआर दर्ज की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें:

UP Budget: पेपरलेस होगा यूपी का बजट, जानें- कहां देख सकते हैं हर जानकारी

पोर्न देखने वाले हो जाएं सावधान, यूपी पुलिस ने अब किया है ये फैसला

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola