UP Budget 2021: यूपी के बजट से बसपा सुप्रीमो मायावती निराश, ट्वीट कर कही ये बात
बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि केंद्र की तरह प्रदेश का बजट निराशा जनक रहा. उन्होंने कहा कि किसान व गरीबों के लिये ये बजट अतिनिराशा जनक रहा.
Continues below advertisement
फाइल फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2021-22 का बजट पेश कर दिया है. वहीं, राजनेताओं की आज पेश हुये बजट पर प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी हैं. इस बीच बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मायावती ने बजट को निराशाजनक करार दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र की तरह प्रदेश में भी खासकर बेरोजगार दूर करने के लिये कोई कदम नहीं उठाया गया. ये निराश करने वाला है.
Continues below advertisement
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यूपी के बजट में भी सपने दिखाने का प्रयास किया गया है. ट्वीट करते हुये मायावती ने कहा कि, प्रदेश की 23 करोड़ जनता के लिये सरकार का बजट संतोषजनक नहीं रहा है. उन्होंने लिखा कि, गरीबों, कमजोर वर्गों व किसानों की समस्याओं के मामले में भी यूपी का बजट निराशाजनक रहा.
Trending News
Continues below advertisement