रायबरेली: गैंगस्टर हंसराज उर्फ बउवा पर बड़ी कार्रवाई, आलीशान मकान समेत करोड़ों की संपत्ति कुर्क

रायबरेली में प्रशासन ने गैंगस्टर हंसराज उर्फ बउआ की करोड़ों की संपत्ति कर्क कर दी है. हंसराज पर लूट व हत्या जैसे अपराधों के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं.

Continues below advertisement

रायबरेली. यूपी में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुख्यात अपराधियों की संपत्ति कुर्क की जा रही है. रायबरेली में भी प्रशासन ने एक गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने हंसराज उर्फ बउआ की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की है. भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शहर कोतवाल अतुल सिंह ने नोटिस चस्पा कर मकान को कुर्क कराया. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत एक करोड़ से अधिक है.

Continues below advertisement

कुर्की से पहले कराई गई मुनादी शहर कोतवाली के गोरा बाजार के रहने वाले हंसराज के आलीशान मकान के अलावा प्रशासन ने दो पहिया वाहन को भी कुर्क किया. इस दौरान कोतवाल अतुल के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. ढोल-नगाड़ों के बीच पहले मुनादी करवाई गई और फिर कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए शहर कोतवाल ने शाम तक घर खाली करने के निर्देश दिए. हंसराज की संपत्ति की कुर्की के आदेश जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने दिए थे.

हंसराज पर दर्जनों मुकदमें दर्ज हंसराज उर्फ बउवा पर दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, जिसमें लूट व हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध भी शामिल हैं. अपराधों से धन अर्जित कर उसने आलीशान मकान बनाया था. इस मकान की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है. हंसराज खुद अपनी गैंग का सरगना है. प्रशासन उसके खिलाफ अभी और भी कार्रवाई की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें:

आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी, यूपी में हुए इस जुर्म को सुनकर कांप जाएगी रूह

मायावती का बड़ा हमला, कहा- यूपी में चुनाव से पहले शुरू हुआ नेताओं, वकीलों की हत्याओं का दौर

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola