कन्नौज: कोर्ट में पेशी पर जाते वक्त गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या, भारी फोर्स तैनात

यूपी के कन्नौज में एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Continues below advertisement

कन्नौज. यूपी के कन्नौज जिले में बेखौफ बदमाशों का खूनी खेल देखने को मिला है. यहां कोर्ट में पेशी पर जाते वक्त एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. दिनदहाड़े हुई गैंगस्टर की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पहंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Continues below advertisement

गौरतलब है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसीपुर गांव के नीलेश पर हत्या व अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्यवाही की थी. गैंगेस्टर नीलेश कोर्ट में पेशी के लिए सुबह अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से जा रहा था. गांव से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाये बैठे मंजीत व डब्बू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर फायरिंग शुरू कर दी. हमले में गोली लगने से नीलेश की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, हत्या कर हमलावर मौके से फरार हो गये. गोलियों की आवाज सुनकर मृतक के परिजन व ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई. नीलेश का खून से लथपथ शव देख वहां चीख पुकार मच गई. मृतक के परिजन गोली मारने वालों को बीजेपी समर्थक बताते हुये सत्ता पक्ष पर उनका बचाव करने का आरोप लगा रहे हैं.

दो पक्षों में विवाद नीलेश की हत्या के बाद गांव के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है. दोबारा खूनी गैंगवार की आशंका के चलते एसपी ने पीएसी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दिया है. एसपी में बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Haridwar Kumbh 2021: कुंभ में इस बार नहीं बिछड़ेंगे बुजुर्ग और बच्चे, पुलिस ने बनाया अनूठा प्लान

स्मृति ईरानी ने की अमेठी में अपना आशियाना बनाने की शुरुआत, खरीदी जमीन

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola