हार्दिक पंडया ने जूता चुराई में लुटा दिए थे पांच लाख, तलाक के बाद वीडियो वायरल

Hardik Pandya-Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की शादी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें हार्दिक ने जूते चुराने की रस्म के दौरान लाखों लुटा दिए थे.

Continues below advertisement

Hardik Pandya-Natasa Stankovic Divorce: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने फाइनली अपने डिवोर्स की अनाउंसमेंट कर दी है. कपल के तलाक के रूमर्स कई महीनों से फैले हुए थे जिन पर दोनो ने एक कंबाइंड स्टेटमेंट जारी कर मुहर लगा दी. बता दें कि नताशा और हार्दिक ने साल 2020 में शादी की थी कपल का तीन साल का बेट अगस्त्य भी है.

Continues below advertisement

वहीं बीते साल इस जोड़ी ने एक ग्रैंड सेरेमनी में रीति-रिवाजों के तहत दोबारा शादी की थी. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें दूल्हे बने हार्दिक जूता चुराई रस्म के दौरान लाखों लुटाते नजर आए थे.   वहीं अब कपल के तलाक के बाद ये वीडियो एक बार फिर सुर्खियों में है. 

जूते चुराई रस्म के दौरान हार्दिक ने लुटाए थे लाखों
बता दे कि साल 2020 में कोर्ट मैरिज करने के बाद सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग 14 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से दोबारा शादी थी. इस ग्रैंड वेडिंग में कुछ खास मेहमान और दोस्त शामिल हुए थे. वहीं कपल की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

 


इस वीडियो में हार्दिक की भाभी पंखुड़ी दूल्हे के जूता चुराई की रस्म निभाती दिख रही है. इस दौरान जब जूते वापस करने की बारी आई तो हार्दिक पांड्या अपनी भाभी पंखुड़ी से उनकी डिमांड पूछी थी जिस पर पंखुड़ी ने उनसे एक लाख एक रुपये की मांग की थी लेकिन हार्दिक ने कहा था कि वे पांच लाख एक रुपया देंगे. ये वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola