22:59 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड SDRF की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक सात शव बरामद किए गए हैं. इसके अलावा लगभग 170 लोग लापता हो गए. इनमें 22 ऋषिगंगा से और 148 एनटीपीसी से हैं. वहीं 6 लोग घायल है.
22:14 PM (IST) • 07 Feb 2021
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि भारत में ग्लेशियर के फटने और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है. मृतक के परिवार और दोस्तों के साथ हमारी सांत्वना है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना है.
22:12 PM (IST) • 07 Feb 2021
22:10 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना पर आईजी, एनडीआरएफ ने कहा कि विभिन्न एंजेसियां काम कर रही हैं. हम कोशिश कर रहे हैं कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके. जो लोग सुरंग के बाहर फंसे थे उन्हें ITBP के जरिए सुरक्षित निकाला गया है. जो लोग सुरंग के अंदर फंसे हैं उन्हें बचाने का कार्य जारी है.
20:42 PM (IST) • 07 Feb 2021
21:05 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड में तबाही के बाद से अब तक 25 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. इनमें तपोवन से 12 लोगों को बचाया गया है. वहीं रेणी से 13 लोगों का रेस्क्यू किया गया है.
20:41 PM (IST) • 07 Feb 2021
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि उत्तराखंड में तपोवन में ग्लेशियर के टूटने की घटना पर मैं दुख व्यक्त करता हूं. प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह स्थिति का लगातार जायजा ले रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन वहां चल रहा है.
20:07 PM (IST) • 07 Feb 2021
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने के बाद फ्रांस ने भारत के साथ पूरी एकजुटता व्यक्त की है. इसमें 100 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं. हमारे विचार उनके और उनके परिवारों के साथ हैं.
19:53 PM (IST) • 07 Feb 2021
रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि राहत एंव बचाव कार्य में भारतीय सशस्त्र बल जुट गए हैं. जोशीमठ में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है.
19:17 PM (IST) • 07 Feb 2021
BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना दुखद है. पूरा देश इस दुख की घड़ी में उत्तराखंड के लोगों के साथ है. केंद्र और राज्य सरकार आपस में मिलकर जो भी सहायता कर सकते हैं वह करने की कोशिश कर रहे हैं. मेरी श्रद्धांजली सभी दिवंगत आत्माओं के साथ है.
19:00 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे में ITBP ने तपोवन टनल में फंसे 15 लोगों को बाहर निकाला है. 250 मीटर लंबी सुरंग में बचाव कार्य अभी भी जारी है. उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, सवा सौ से ज्यादा लोग लापता, केंद्र ने दिया हर मुमकिन मदद का भरोसा.
18:58 PM (IST) • 07 Feb 2021
18:40 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना पर CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन सभी को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा राज्य सरकार देगी.
18:35 PM (IST) • 07 Feb 2021
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, हमने वहां का हवाई सर्वे किया, इसके बाद रेणी गांव जहां तक जाया जा सकता है, वहां तक रोड से जाकर जायजा लिया.
18:33 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, ITBP के जवान रस्सी से सुरंग के अंदर पहुंचे. अभी 1 घंटे पहले तक वो लगभग 150 मीटर अंदर तक पहुंच पाए थे. ये सुरंग लगभग 250 मीटर लंबी है. उन्होंने कहा कि हमारी सेना के लोग वहां पहुंच गए हैं. NDRF की एक टीम दिल्ली से यहां पहुंची है. मेडिकल सुविधा की दृष्टि से वहां सेना के, पैरामिलिट्री फोर्सेज के और हमारे राज्य के डॉक्टर के वहां कैंप किए गए हैं.
18:31 PM (IST) • 07 Feb 2021
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वह उत्तराखंड में हुई प्राकृतिक आपदा से चिंतित हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है. सोनिया गांधी ने एक बयान में कहा, "उत्तराखंड में 'ग्लेशियर टूटने', बाढ़ और विनाश की परेशान करने वाली खबरों के बारे जानकर चिंतित हूं." उन्होंने कहा, "मैं लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से अनुरोध करती हूं कि वे लोगों और अधिकारियों को राहत और बचाव के प्रयासों में मदद करें. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड के लोगों के साथ इस दुखद और संकट की घड़ी में खड़ा है."
18:25 PM (IST) • 07 Feb 2021
तपोवन के टनल में 25 से ज्यादा मजदूर फंसे हैं. लोगों को निकालने का काम जारी है. जेसीबी मशीनों से मलबा साफ किया जा रहा है. चमोली हादसे की तस्वीरें साफ बता रही हैं कि हादसा कितना भयावह है.
18:25 PM (IST) • 07 Feb 2021
18:24 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही हुई है. दो NTPC प्रोजेक्ट को नुकसान है. इस घटना में डेढ़ सौ लोगों के लापता होने की आशंका है और अबतक 10 शव बरामद किए गए हैं. इस बीच रेस्क्यू में जुटे ITBP के जवानों ने तपोवन की टनल में फंसे लोगों को निकाला है. मौत से जंग जीतकर वापस आए लोग इस दौरान काफी खुश नजर आए. जैसे ही लोगों को टनल से बाहर निकाल गया उनके चेहरे पर मुस्कान दिखने लगी.
18:11 PM (IST) • 07 Feb 2021
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, मैं अभी-अभी रेणी गांव की स्थिति की समीक्षा करने के बाद देहरादून वापस पहुंचा हूं. आपदा प्रबंधन टीम एवं सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों से मीटिंग के पश्चात, मैं शीघ्र ही प्रेस से मिलूंगा और स्थिति पर सभी को अपडेट करूंगा.
17:57 PM (IST) • 07 Feb 2021
17:44 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड के लिए विशेष रूप से जारी किए गए मौसम परामर्श में कहा गया कि सात और आठ फरवरी को बारिश और बर्फबारी की कोई आशंका नहीं है. परामर्श के मुताबिक, चमोली जिले के उत्तरी हिस्से में नौ और 10 फरवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान है.
17:19 PM (IST) • 07 Feb 2021
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि उत्तराखंड के चमोली, तपोवन और जोशीमठ में सात और आठ फरवरी को प्रतिकूल मौसम की कोई आशंका नहीं है. ऐसे में यह हिमखंड टूटने से प्रभावित हुए क्षेत्रों के लिए यह काफी राहत की बात है. आईएमडी के अतिरिक्त महानिदेशक आनंद शर्मा ने कहा कि इन दोनों दिनों में चमोली, तपोवन और जोशीमठ में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है.
17:12 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भीषण त्रासदी हुई है. पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है. अलकनंदा गंगा की सहायक नदी है और उत्तर प्रदेश के अंदर गंगा लगभग 1,000 किलोमीटर का रास्ता तय करती है. हमने अपने जल शक्ति विभाग को अलर्ट कर दिया है.
16:58 PM (IST) • 07 Feb 2021
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तराखंड आपदा के संदर्भ में वहां के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से टेलीफोन पर बातचीत की और वस्तुस्थिति की जानकारी ली. नीतीश और रावत के बीच जिस वक्त बातचीत हुयी उस समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री घटनास्थल पर ही मौजूद थे. बिहार के मुख्यमंत्री ने रावत से कहा, ''मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे और उत्तराखण्ड इस त्रासदी से शीघ्र उबर जायेगा. आपदा की इस घड़ी में हमलोग आपके साथ हैं.''
16:31 PM (IST) • 07 Feb 2021
पीएम मोदी ने कहा, मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, देश के गृहमंत्री अमित शाह जी, NDRF के अफसरों के निरंतर संपर्क में हूं. वहां पर राहत और बचाव का कार्य चल रहा है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. उन्होंने कहा, आज हम मां गंगा के एक छोर पर हैं, लेकिन जो मां गंगा का उद्गम स्थल है, वो राज्य उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है. एक ग्लेशियर टूटने की वजह से वहां नदी का जलस्तर बढ़ गया है. नुकसान की खबर है. उत्तराखंड में ऐसे परिवार मुश्किल से मिलते हैं जिनका कोई न कोई सदस्य फौज में न हो. यानि वहां के लोगों का हौसला, किसी भी आपदा को मात दे सकता है. उत्तराखंड के साहसी लोग के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं, बंगाल प्रार्थना कर रहा है, देश प्रार्थना कर रहा है.
16:20 PM (IST) • 07 Feb 2021
डीजी ITBP सुरजीत सिंह देसवाल ने कहा, ऋषिकेश से 13-14 किलोमीटर की दूरी पर तपोवन डैम है, जहां पर पानी इकट्ठा हुआ है. तपोवन डैम के सुरंग में काम चल रहा था जिसमें 20-25 लोग फंसे हुए हैं. ITBP की टीम वहां बचाव कार्य कर फंसे हुए लोगों को बचाने का काम कर रही है.
16:17 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड के डीजीपी ने कहा, श्रीनगर से अब नदी का बहाव सामान्य हो गया है. देवप्रयाग और निचले इलाक़ों के लोगों के लिए अब ख़तरे की बात नहीं है. पुलिस राहत बचाव तेज़ी से कर रही है.
16:10 PM (IST) • 07 Feb 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, उत्तराखंड के जोशीमठ के पास ग्लेशियर टूटने से उस क्षेत्र में हुए भारी नुकसान के समाचारों से बहुत चिंता हुई है. मैं लोगों की सुरक्षा और सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं. मुझे विश्वास है कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य पूरी तैयारी से चलाए जा रहे हैं.
16:09 PM (IST) • 07 Feb 2021
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नदी के बहाव में कमी आई है जो राहत की बात है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. रावत ने ट्वीट किया, ''मैंने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और स्थिति का सीधे तौर जायजा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गया हूं. सरकार के सभी स्तरों पर चमोली जिला प्रशासन की मदद की जा रही है. घबराने की कोई बात नहीं है. मैं सभी से अफवाहों पर यकीन नहीं करने की अपील करता हूं.''
15:59 PM (IST) • 07 Feb 2021
आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने दिल्ली में कहा, तपोवन के परियोजना स्थल प्रभारी तथा स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बैराज पर काम कर रहे 100 से ज्यादा लोगों और एक सुरंग में काम कर रहे 50 से अधिक लोगों के मारे जाने या लापता होने की आशंका है. उन्होंने बताया कि अभी बचाव काम में आईटीबीपी के 250 से अधिक जवान लगे हैं. पांडे ने कहा कि सुरंग में करीब 16-17 श्रमिक सुरक्षित हैं और उन्हें बचाने के लिए बचाव दल मलबा हटा रहे हैं.
15:53 PM (IST) • 07 Feb 2021
15:49 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के कारण हिमालय की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी तबाही मची है. ग्लेशियर फटने से अबतक 10 लोगों की मौत हो गई है. 150 लोगों के लापता होने की आशंका है.
15:41 PM (IST) • 07 Feb 2021
15:34 PM (IST) • 07 Feb 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चमोली में हिमखंड टूटने के कारण अचानक आई बाढ़ की स्थिति पर दुख व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता मुहैया कराये और कांग्रेस कार्यकर्ता भी राहत कार्य में हाथ बटाएं. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''चमोली में ग्लेशियर फटने से बाढ़ त्रासदी बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएँ उत्तराखंड की जनता के साथ हैं.'' उन्होंने कहा, ''राज्य सरकार सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता दे. कांग्रेस साथी भी राहत कार्य में हाथ बटाएँ.''
15:34 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि तपोवन बांध में फंसे 16 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर भेजा है.
15:28 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार को राज्य में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की और स्थिति का जायजा लिया. राज्यपाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ''चमोली में प्राकृतिक आपदा और नदी का जल स्तर तेज़ी से बढ़ने की सूचना पर मैंने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की है. वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर संपर्क में हूं. राहत बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है. मैं घटना में प्रभावित लोगों की कुशलता की ईश्वर से प्रार्थना करती हूं.''
15:24 PM (IST) • 07 Feb 2021
आईटीबीपी के प्रवक्ता ने उत्तराखंड हादसे पर कहा, तपोवन एनटीपीसी ऊर्जा संयंत्र के परियोजना स्थल प्रभारी के मुताबिक 150 से अधिक श्रमिकों की मौत की आशंका है, अब तक तीन शव मिले हैं.
15:11 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जोशीमठ के तपोवन इलाके में सेना और आईटीबीपी के जवानों से ग्लेशियर टूटने से हुए नुकसान की जानकारी ली.
15:09 PM (IST) • 07 Feb 2021
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, उत्तराखंड के चमोली ज़िले में अकस्मात ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर प्रशासन सजग है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद राहत और बचाव कार्य देख रहे हैं.
15:05 PM (IST) • 07 Feb 2021
14:51 PM (IST) • 07 Feb 2021
Chamoli Glacier Burst: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने की घटना पर वहां के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की. मुख्यमंत्री ने पूरी घटना की जानकारी उन्हें देते हुए बताया कि तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी को असम दौरे के दौरान उत्तराखंड में ग्लेशियर हादसे की जानकारी हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, उत्तराखंड में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति की हम लगातार निगरानी कर रहे हैं. पूरा देश, उत्तराखंड के साथ खड़ा है और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है. वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बात करते हुए एनडीआरएफ की तैनाती और राहत एवं बचाव कार्यों का अपडेट प्राप्त कर रहे हैं.
14:49 PM (IST) • 07 Feb 2021
14:48 PM (IST) • 07 Feb 2021
Dhauliganga Flood Live News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने कहा, NDRF रवाना हो चुकी है. ITBP के जवान वहां पहुंच चुके हैं. हमारी SDRF की टीम भी वहा पहुंच चुकी है. सारे जगह रेड अलर्ट हो चुका है. 100-150 के बीच जनहानि हो सकती है.
14:38 PM (IST) • 07 Feb 2021
Chamoli Glacier Burst News: गृह मंत्री अमित शाह ने बताया, NDRF की 3 टीमें वहां पहुंच गई हैं, बाकी टीमें दिल्ली से रवाना होने के लिए तैयार हैं. मेरी मुख्यमंत्री से बात हुई वो रास्ते में हैं. वायुसेना को बचाव कार्य में लगाने की पूरी तैयार कर ली है. हादसे के लिए जितनी मदद की जरूरत है वो मदद केंद्र सरकार उत्तराखंड सरकार को देगी.
14:28 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा, ग्लेशियर फटने से वहां बन रहे बांध को क्षति पहुंची है. मानवक्षति के बारे में अभी अधिकृत तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. पानी की तीव्रता चमोली तक आते-आते काफी कम हो गई है. गृह सचिव से मेरी बात हो गई है.
14:13 PM (IST) • 07 Feb 2021
Glacier Collapses in Reni Village in Joshimath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, देवभूमि उत्तराखंड में उत्पन्न हुई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.
14:12 PM (IST) • 07 Feb 2021
प्रधानमंत्री ने कहा, मैं उत्तराखंड की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा हूं. भारत उत्तराखंड के साथ खड़ा है और राष्ट्र सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है. वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बात कर रहा हूं और एनडीआरएफ की तैनाती, बचाव और राहत कार्यों पर अपडेट ले रहा हूं.
14:12 PM (IST) • 07 Feb 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की. उन्होंने बचाव और राहत कार्य का जायज़ा लिया. अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं.
14:10 PM (IST) • 07 Feb 2021
अचानक बांध टूटने की वजह से प्रोजेक्ट में काम कर रहे 150 लोगों के लापता होने की खबर है. अब तक दो शव बरामद किए गए हैं. जोशीमठ और तपोवन के इलाके में घरों को खाली कराया जा रहा है.
13:45 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड त्रासदी के बाद चमोली से लेकर हरिद्वार तक अलर्ट जारी किया गया है. गंगा और सहायक नदियों के किनारे के रास्ते बंद किए गए हैं. गंगा के किनारे के सभी कैंप खाली कराए जा रहे हैं. जोशीमठ और तपोवन के इलाके में घरों को खाली कराया जा रहा है.
13:42 PM (IST) • 07 Feb 2021
Chamoli Glacier Burst Live: उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया है कि चमोली ज़िले में बाढ़ से 100-150 लोगों के हताहत होने की आशंका है.
13:34 PM (IST) • 07 Feb 2021
13:34 PM (IST) • 07 Feb 2021
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की सूचना के सम्बंध में मैंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, DG ITBP व DG NDRF से बात की है. सभी सम्बंधित अधिकारी लोगों को सुरक्षित करने में युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं. NDRF की टीमें बचाव कार्य के लिए निकल गयी हैं. देवभूमि को हर सम्भव मदद दी जाएगी.
13:22 PM (IST) • 07 Feb 2021
सीएम रावत ने ट्वीट किया, राहत की खबर ये है कि नंदप्रयाग से आगे अलकनंदा नदी का बहाव सामान्य हो गया है. नदी का जलस्तर सामान्य से अब 1 मीटर ऊपर है लेकिन बहाव कम होता जा रहा है. राज्य के मुख्य सचिव, आपदा सचिव, पुलिस अधिकारी एवं मेरी समस्त टीम आपदा कंट्रोल रूम में स्थिति पर लगातार नज़र रख रही है.
13:19 PM (IST) • 07 Feb 2021
ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना पर काम करने वाले कई मजदूरों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड की धौली गंगा नदी में भयंकर बाढ़ आने के बाद से बिजली परियोजना में कार्यरत करीब 150 कर्मचारी लापता हैं.
13:13 PM (IST) • 07 Feb 2021
उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के संबंधित विभागों और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए. सरकारी प्रवक्ता के अनुसार योगी ने कहा कि हर पहलू पर पूरी मुस्तैदी और नज़र रखी जाए. उन्होंने राज्य आपदा मोचन बल को भी मुस्तैद किए जाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के किनारे पड़ने वाले सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को भी पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.
13:11 PM (IST) • 07 Feb 2021
देहरादून में हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है. मीटिंग कुछ देर में शुरू होगी. मुख्य सचिव ओम प्रकाश समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंच रहे हैं उसमें. गाजियाबाद की एनडीआरएफ की 8वी बटालियन से उत्तराखंड रवाना हो रही है टीम. डॉग स्क्वायड अत्याधुनिक साजो सामान के साथ 45 लोगों की टीम रवाना हो रही है. यूपी के बिजनोर जिले में भी हाई अलर्ट जारी हो गया है. गंगा बैराज खोला गया. नदी किनारे अनाउंसमेंट शुरू हुआ.
13:09 PM (IST) • 07 Feb 2021
जोशीमठ से करीब 25 किलोमीटर दूर पैंग गांव के ऊपर बहुत बड़ा ग्लैशियर फटा. जिसके चलते धौली नदी में बाढ़ आ गई. इसके बाद हिमस्खलन हुआ और ग्लैशियर की बाढ़ के चलते ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट को बड़ा नुकसान हुआ. कुछ झूला वाले पुल इसकी चपेच में आ गए. इसके अलावा NTPCके निर्माणाधीन तपोवन जल विद्दुत प्रोजेक्ट के डैम के कुछ इलाके भी इसकी चपेट में आ गए. धौली नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है. वहां से हटने के लिए कहा जा रहा है.
13:08 PM (IST) • 07 Feb 2021
13:06 PM (IST) • 07 Feb 2021
जोशीमठ में ग्लेशियर फटने की जो घटना हुई है, उसके असर को समझना जरूरी है. दरअसल, ऐसी घटना में बर्फ की झील गुब्बारे की तरह फूट पड़ती है. इसके बाद बाढ़ जैसे सैलाब बहने लगता है. पानी के प्रेशर बढ़ने से झील टूटती है और ये हालात बने. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये तबाही कैसी रही होगी क्योंकि एक ग्लेशियर में लाखों क्यूबिक मीटर पानी होता है. ये पूरा पानी बाहर आने में कई दिन लग सकते हैं. 15 हजार क्यूबिक मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से पानी बहता है. इससे तबाही वाले इलाके में लोगों की जान, प्रॉपर्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा नुकसान होता है.