UP: अंडरवियर चोरी की तो दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कानपुर में हत्या का एक विचित्र मामला सामने आया है. घटना के मुताबिक, दो दोस्तों में उस वक्त विवाद हो गया जब एक ने दूसरे का अंडरवियर पहन लिया. इसे लेकर झगड़ा इतना बढ़ा कि, दोस्त ने चाकू तक मार दी.

Continues below advertisement

कानपुर: एक चोरी हुआ अंडरवियर एक शख्स की हत्या की वजह बन गया, जब एक व्यक्ति ने अपने सहकर्मी की सिर्फ इसलिए चाकू मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसके सहकर्मी ने अंडरवियर चुराया था और फिर इसे पहन लिया था. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना गुरुवार को कानपुर देहात में एक फैक्ट्री परिसर में हुई, मृतक की पहचान विवेक के रूप में हुई है. विवेक और आरोपी अजय कमरा साझा करते थे.

Continues below advertisement

दोस्त को अंडरवियर पहने देखा तो भड़क उठा

खबरों के मुताबिक, जब अजय ने विवेक को अपना अंडरवियर पहने देखा तो वह भड़क उठा. अकबरपुर के सर्कल ऑफिसर संदीप सिंह ने कहा, "सहकर्मियों ने कहा कि अजय की इस मुद्दे पर विवेक के साथ तीखी बहस हुई. बाद में, उसने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और विवेक को बार-बार चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अजय फिर वहां से भाग गया."

उसके सहकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में रेफर कर दिया गया. यहां लाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

केस दर्ज कर लिया गया

पुलिस ने कहा कि विवेक के परिवार के सदस्यों को उसकी मौत की जानकारी दे दी गई है और वे कानपुर देहात पहुंचे हैं. शव को ऑटोप्सी के लिए मोर्चरी भेजा गया है. उन्होंने कहा, "एक शिकायत के बाद, हमने अजय के खिलाफ आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है और अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर भेजा गया है."

पुलिस फैक्ट्री के मालिक और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है कि वास्तव में ऐसा क्या हुआ जिसके कारण ये हत्या हुई.

ये भी पढ़ें.

एक्सप्रेस वे से दिल्ली-देहरादून के बीच का सफर केवल दो घंटे का होगा, 2024 तक होगा तैयार

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola