घरेलू कलह में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़ें सनसनीखेज वारदात

नोएडा में पति-पत्नी का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद यहां हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच में पुलिस के मुताबिक, पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली.

Continues below advertisement

नोएडा: संबंधों के ताने-बाने में टूटती विश्वास की डोर लोगों के लिए घातक साबित हो रही है और इसके लिए लोग हत्या करने जैसा जघन्य कदम उठा ही नहीं रहे है बल्कि अपनी जान भी दे रहे हैं. नोएडा के सेक्टर-135 स्थित वाजिदपुर गांव में किराये पर रहने वाले पति-पत्नी के शव कमरे में पड़े मिले हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस का कहना है कि गृह कलेश के चलते पति ने पत्नी की हत्या की फिर स्वयं पति ने आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Continues below advertisement

पत्नी की गला दबाकर हत्या की आशंका

नोएडा थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र स्थित ग्राम वाजिदपुर सेक्टर 135 गोपाल के मकान में रहने वाले पति-पत्नी के द्वारा अपने किराये के कमरे में आत्महत्या करने की सूचना कंट्रोल रूम को डायल 112 के माध्यम से मिली. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की, तो पाया लखीमपुर खीरी निवासी मृतक संजय का शव छत के पंखे से दुपट्टे से लटका हुआ है और उसकी पत्नी निशा उर्फ नैना का शव जमीन पर है. मृतका के गले पर निशान बने हैं. वहीं, पुलिस द्वारा शरुआती जांच से पता चलता है कि पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की. इसके बाद खुद भी पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.

अक्सर होती थी कलह

एडीसीपी ने बताया कि, बगल के दूसरे कमरे में संजय का पुत्र पवन अपनी पत्नी के साथ रहता है, पुलिस ने उससे पूछताछ कि उसके बातों से लगा कि दोनों परिवारों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं. उसकी अपने पिता के साथ अनबन होने की भी जानकारी मिली है. आस-पास के लोगों ने दंपति के बीच घरेलू कलह की जानकारी दी है. जिससे लगता है कि, गृह कलेश के चलते पति संजय ने पत्नी की हत्या की फिर स्वयं पति ने आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने मौके से साक्ष्य इक्कठा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें.

Unnao Case: दलित लड़कियों की मौत पर विपक्ष हमलावर, कहा- बेटियों के लिए कब्रगाह बना योगीराज

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola