50 रुपये की उधारी वापस मांगने पर युवक की सनसनीखेज हत्या, शराब पीने के बाद हुआ था झगड़ा

फिरोजाबाद में एक युवक की हत्या मात्र पचास रुपये वापस मांगने पर की दी गई. जानकारी के मुताबिक, विजयपाल ने ब्रह्मानंद से पैसे उधार लिये थे, कई पार मांगने पर विवाद हो गया, नतीजा ये हुआ कि, युवक की हत्या कर दी गई.

Continues below advertisement

फिरोजाबाद: जहां 50 और 100 रुपये को लोग यूं ही रोज खर्च कर देते हैं, लेकिन 50 रुपए को लेकर किसी की हत्या कर दी जाए, यह बात सोचने को मजबूर कर देती है. दरअसल मामला थाना खैरगढ़ क्षेत्र के बरौली गांव का है, जहां 22 फरवरी को विजयपाल नामक युवक की हत्या कर दी गई थी. जब पुलिस ने इसका खुलासा किया तो, हकीकत चौंकाने वाली निकली कि आखिरकार 50 रुपए के खातिर कोई किसी की हत्या भी कर सकता है, लेकिन यह बिल्कुल सही है.

Continues below advertisement

शराब पीने के बाद शुरू हुआ झगड़ा

मृतक विजयपाल ने अपने मित्र ब्रह्मानंद से 50 रुपये उधार लिए थे और वह कई बार मांग चुका था. जब उसने रुपए नहीं दिये तो, दोनों ने बैठकर 22 फरवरी को साथ शराब पी और 50 रुपए की उधारी पर झगड़ा हो गया. ठीक इसी दौरान ब्रह्मानंद ने विजयपाल का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई. वहीं, अब पुलिस ने ब्रह्मानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

एसपी ने दी जानकारी

एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि, 22 फरवरी को एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी थी. इस पर आज खुलासा हुआ है, तो हत्या मात्र 50 रुपए की उधारी को लेकर की गई थी. विजयपाल नाम के युवक ने अपने साथ के व्यक्ति ब्रह्मानंद से 50 रुपए उधार लिए थे. 22 फरवरी को दोनों ने शराब पी और दोनों में झगड़ा हो गया, तभी ब्रह्मानंद ने विजयपाल की गला दबाकर हत्या कर दी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें.

UP में एक साल बाद आज से खुले प्राइमरी स्कूल, कोरोना गाइडलाइंस का करना होगा सख्ती से पालन

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola