मथुरा में प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत आज, जय जवान-जय किसान सभा को करेंगी संबोधित

Farmers Mahapanchayat Mathura: प्रियंका गांधी लगातार यूपी का दौरा कर रही हैं. प्रियंका आज मथुरा को दौरे पर रहेंगी. पालीखेड़ा में जय जवान-जय किसान सभा को संबोधित करेंगी.

Continues below advertisement

मथुरा: उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव नजर आ रही है और प्रियंका गांधी लगातार यूपी का दौरा कर रही हैं. कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन जारी है. कांग्रेस किसानों की मांगों का समर्थन कर रही है और किसान आंदोलन के सहारे पश्चिम उत्तर प्रदेश में पैर जमाने में जुटी हुई है. इसी को देखते हुए मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मथुरा जाएंगी. मथुरा में प्रियंका श्री बांके बिहार मंदिर में दर्शन करेंगी. प्रियंका दोपहर 12 बजे पालीखेड़ा में जय जवान-जय किसान सभा को संबोधित करेंगी.

Continues below advertisement

निशाने पर मोदी सरकार कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका अब तक सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर में किसान सभा कर चुकी हैं. कांग्रेस जाट बहुलता वाले पश्चिमी यूपी के 27 जिलों में जय जवान-जय किसान कार्यक्रम कर रही है. हर कार्यक्रम में प्रियंका किसानों के बहाने मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं.

सरकार किसानों की समस्या सुलझाए मुजफ्फरनगर में प्रियंका गांधी ने कहा कि, ''हमारी पुरानी कहानियों में बताया जाता है कि जीतने के बाद राजा और रानी अभिमानी हो जाते थे. दो बार पीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री भी इसी तरह अहंकारी हो गए हैं. केंद्र सरकार को किसानों का सम्मान करना चाहिए. लेकिन, मोदी जी उन किसानों से बात ही नहीं कर रहे, जिन्होंने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुना है. उन्हें किसानों के साथ बातचीत करके उनकी समस्याओं को सुलझाना चाहिए."

गन्ना का बकाया भुगतान है समस्या पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसानों की एक और बड़ी समस्या है गन्ना का बकाया भुगतान है. प्रियंका इसे लेकर भी लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Haridwar Kumbh 2021: कुंभ में इस बार नहीं बिछड़ेंगे बुजुर्ग और बच्चे, पुलिस ने बनाया अनूठा प्लान

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 20 साल जेल में बंद अपराधी को किया रिहा, सरकार पर तल्ख टिप्पणी

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola