एटा: आरटीओ ऑफिस में डीएम की छापेमारी से हड़कंप, वसूली करने वाले तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
एटा में जिलाधिकारी ने आरटीओ ऑफिस पर अचानक छापेमारी कर दी. इस दौरान अवैध वसूली करने वाले तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया.
एटा. जिले के आरटीओ कार्यालय में डीएम की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया. जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल ने छापा मारकर ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य काम कराने के एवज में वसूली करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया. अचानक हुई छापेमारी से आरटीओ दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल रहा.
तीन लोगों पर केस दर्ज जिला अधिकारी ने आरटीओ कार्यालय पहुंचकर सबसे पहले मेन गेट को बंद करवाया और फिर लोगों के चेकिंग कराई. इस दौरान जिलाधिकारी ने तीन दलाल पकड़े. ये दलाल लोगों से ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य काम करवाने के एवज में उनसे पैसे लेते थे. इसके बाद आरटीओ प्रशाशन तुरंत हरकत में आया और तीन लोगों के खिलाफ देहात कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस ने बॉबी ठाकुर, अरविंद यादव और राजन के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 के तहत केस दर्ज किया.
Trending News
जिला अधिकारी की इस औचक कार्यवाही से आरटीओ आफिस में हड़कंप मच गया. बता दें कि एटा के आरटीओ कार्यालय में दलालों से मुक्त करवाने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी.
ये भी पढ़ें: