चंदौली में दर्दनाक हादसा, बस ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत, 1 दर्जन यात्री घायल

यूपी के चंदौली जिले में हुए दर्दनाक हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई, एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक को अचानक झपकी आ गई.

Continues below advertisement

चंदौली: पटना से वाराणसी जा रही बस ने खड़े ट्रक में सीधी टक्कर मार दी. हादसे में बस चालक की मौत हो गई. एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं. घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाज के दौरान 6 यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है.

Continues below advertisement

मौके पर हुई चालक की मौत चंदौली में अलीनगर थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर सिंघीताली गांव के पास बस ने ट्रक में टक्कर मार दी. बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई. एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं जिन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुचाया गया. हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक को अचानक झपकी आ गई. टक्कर इतनी तेज थी बस के सामने का हिस्सा टूट गया.

नहीं माना चालक बस में यात्रा कर रहे यात्रियों का कहना है कि उन्होंने चालक को 15 मिनट पहले बोला था कि. ''आपको नींद आ रहा है, बस दूसरे चालक के दे दीजिए. चालक नहीं माना और ट्रक में टक्कर मार दी.''

ये भी पढ़ें:

गंगा स्नान के बाद पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं ये लोग, बोले- भारत में सम्मान के साथ-साथ मिला प्यार

रंग लाई मेहनत, 6 साल की उम्र में जालौन के ऋषभ ने 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' में दर्ज कराया नाम

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola