अखिलेश यादव का आरोप- महिलाओं को कमज़ोर समझकर उनपर मुक़दमे ठोक रही बीजेपी

अखिलेश यादव ने कहा, ''चाहे एक ट्वीट पर गिरफ़्तारी की बात हो या फिर मनोरंजन के नाम पर बनी कोई वेबसीरीज़, महिलाओं को कमज़ोर समझकर बीजेपी उन पर मुक़दमे ठोक रही है.''

Continues below advertisement

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बीजेपी पर अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने और लोगों को डरा कर राजनीति करने का आरोप लगाया. विवादास्पद वेब सीरीज 'तांडव' में हिंदू देवी-देवताओं के कथित आपत्तिजनक चित्रण के मामले में अमेजॉन प्राइम वीडियोज इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित के लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अपना बयान दर्ज कराए जाने के बाद अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट किया.

Continues below advertisement

अखिलेश यादव ने कहा, ''आज जिस प्रकार बीजेपी सरकार अभिव्यक्ति की आज़ादी का गला घोंट रही है, इससे दिखता है कि लोगों को डराकर राजनीति करने वाली बीजेपी ख़ुद डरी हुई है.'' उन्होंने अपर्णा पुरोहित की एक तस्वीर भी टैग करते हुए ट्वीट में कहा, ''चाहे एक ट्वीट पर गिरफ़्तारी की बात हो या फिर मनोरंजन के नाम पर बनी कोई वेबसीरीज़, महिलाओं को कमज़ोर समझकर बीजेपी उन पर मुक़दमे ठोक रही है.''

 

गौरतलब है कि वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर उठे विवाद के मामले में दर्ज मुकदमे में अपर्णा पुरोहित ने मंगलवार को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अपना बयान दर्ज कराया. तांडव वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं के प्रति अपमानजनक चित्रण किए जाने के आरोप में जनवरी में हजरतगंज कोतवाली में अपर्णा पुरोहित के साथ-साथ सीरीज के निर्देशक अली अब्बास, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

इस वेब सीरीज 'तांडव' में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब मुख्य भूमिका में हैं. उत्तर प्रदेश में लखनऊ के अलावा ग्रेटर नोएडा, शाहजहांपुर में भी वेब सीरीज के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज कराई गईं.

यह भी पढ़ें-

सदन में CM योगी बोले- लाल-पीली टोपी पहनकर ड्रामा कंपनी चल रही है, पगड़ी पहनते तो अच्छा लगता

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola