समाजवादी पार्टी के अहमद हसन बने यूपी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, हाल ही में हुये चुनाव में निर्वाचित हुये थे

यूपी विधान परिषद में सदन के नेता प्रतिपक्ष के रूप में अहमद हसन को प्रोटेम स्पीकर मानवेंद्र सिंह ने मनोनीत किया है.

Continues below advertisement

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन एक बार फिर विधान परिषद में विपक्ष के नेता होंगे. परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने यहां बताया कि कार्यकारी सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने संविधान द्वारा मिले अधिकार का प्रयोग करते हुए अहमद हसन को 31 जनवरी, 2021 से विधान परिषद में नेता विरोधी दल मनोनीत किया है.

Continues below advertisement

गौरतलब है कि सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन हाल में हुए विधान परिषद चुनाव में एक बार फिर निर्वाचित घोषित किये गये थे. इससे पहले भी वह उच्च सदन में विपक्ष के नेता थे.

कुंवर मानवेंद्र सिंह बने प्रोटेम स्पीकर

इससे पहले आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य बीजेपी के कुंवर मानवेंद्र सिंह को विधान परिषद के कार्यकारी सभापति की शपथ दिलाई. विधान परिषद के सभापति समाजवादी पार्टी के रमेश यादव का 30 जनवरी को कार्यकाल समाप्त होने के बाद से यह पद खाली हो गया था.

ये भी पढ़ें.

कुंवर मानवेंद्र सिंह बने यूपी विधान परिषद के प्रोटेम स्पीकर, सपा ने लगाया बीजेपी पर बड़ा आरोप

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola