प्रयागराज में प्रदर्शन रहे छात्रों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, धरना स्थल छावनी में तब्दील

यूपी के प्रयागराज में सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगी छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने कई छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. दर्जनों छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है.

Continues below advertisement

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन रहे छात्रों की पुलिस से तीखी झड़प हुई. इस दौरान पुलिस ने कई छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. दर्जनों छात्रों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हिरासत में भी लिया गया है. इस दौरान सिविल लाइंस इलाके के एक हिस्से में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा. बाद में धरना स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया.

Continues below advertisement

पुलिस ने छात्रों को पीटा सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगी छात्र खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकालकर प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को सडकों पर प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस ने कई जगह छात्रों को हटाया तो वो सिविल लाइंस इलाके में धरना स्थल पर पहुंच गए. प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ने पर शहर के कई थानों के साथ ही पुलिस लाइंस से भी फोर्स बुला ली गई. पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया. इस दौरान कई छात्रों की पिटाई भी की गई.

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी अब निकालेंगी नदी अधिकार यात्रा, एक मार्च को प्रयागराज से होगी शुरुआत

सीएम योगी बोले यूपी में घटा है क्राइम का ग्राफ, माफियाओं पर मेहरबान है कांग्रेस

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola