बरेली: गैंगरेप के बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

यूपी के बरेली में पुलिस ने किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.

Continues below advertisement

बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना फतेहगंज पश्चिमी में आरोपियों वेदपाल (20) और अशोक (22) के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो और आईटी अधिनियम के तहत रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Continues below advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो क्षेत्राधिकारी रामानंद राय ने बताया कि तहरीर के मुताबिक दो जनवरी को किशोरी अपने खेत में गई थी, इसी दौरान दो युवकों ने मारपीट कर उससे कथित तौर पर गैंगरेप किया. उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें:

नोएडा में रिश्ते शर्मसार, मामी पर लगा भांजी का रेप कराने का आरोप, आरोपियों की तलाश जारी

नोएडा: नीरज बवाना के नाम पर जिला पंचायत अध्यक्ष से मांगी 60 लाख की रंगदारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola