भैंस ने दिया दो मुंह वाले बच्चे को जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़

लोगों की भीड़ ने इस बच्चे को देखकर आश्चर्य प्रकट किया. डॉक्टर उदयभान सिंह ने बताया कि जेनेटिक म्यूटेशन के कारण ऐसा होता है. ऐसा हजार में एक बार होता है.

Continues below advertisement

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सिकरौल इलाके में एक भैंस ने दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया. जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों की भीड़ ने इस बच्चे को देखकर आश्चर्य प्रकट किया. हालांकि बीती रात भैंस के दो मुंह वाले बच्चे की मौत हो गई.

Continues below advertisement

भैंस मालिक की राय

भैंस के मालिक अजय यादव ने बताया कि भैंस के बच्चे के जन्म को लेकर सामान्य तरीके से ही रखरखाव किया गया था लेकिन इस तरह का असामान्य बच्चा होना कौतूहल का विषय है. वहीं बच्चे की मौत पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि बीती देर रात बच्चे की मौत हो गई है. जिसके बाद से वह बहुत दुखी हैं.

ज्योतिष और चिकित्सकों की राय

वहीं ज्योतिषाचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि भैंस के इस तरह के बच्चे को जन्म देना प्राकृतिक रूप से अशुभता का संकेत है. उस काल खंड में उस भू भाग के आस पास के इलाके के लिए ठीक नहीं हैं. वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर उदयभान सिंह ने बताया कि जेनेटिक म्यूटेशन के कारण ऐसा होता है. ऐसा हजार में एक बार होता है.

देर रात हुई मौत

23 फरवरी को जन्म लिए भैंस के बच्चे की देर रात मौत हो चुकी है. स्थानीय लोग अब इसे सिर्फ तस्वीरों में तलाश रहे हैं और किसी भी अफवाह से दूर रहने की बात कर रहे हैं. इसके अलावा आम लोगों में भी भैंस के बच्चे की मौत का दुख है.

बीमार है सुखिया

जिस भैंस ने दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया उसका नाम सुखिया है. सुखिया आज थोड़ी दुखी नजर आ रही है लेकिन उसका रख रखाव करने वाले लोग उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

यूपी बनेगा सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य, 15 दिन के भीतर बरेली से भी शुरू होंगी सेवाएं

सदन में CM योगी बोले- लाल-पीली टोपी पहनकर ड्रामा कंपनी चल रही है, पगड़ी पहनते तो अच्छा लगता

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola