जमीन को लेकर विवाद में शख्स की गोली मारकार हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के बिजनौर में अशोक कुमार बीती रात 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर मिल जा रहे थे. तभी चामुंडा देवी रोड पर कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Continues below advertisement

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में जमीन के विवाद को लेकर एक युवक की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक युवक गन्ने के खेत से गन्ने को ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर मिल लेकर जा रहा था. इसी दौरान रिंग रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के बेटे ने जमीन विवाद को हत्या की वजह बताते हुए अपने चाचा और साढ़ू के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Continues below advertisement

गोली लगने से हुई मौत बिजनौर थाना कोतवाली शहर के मोहल्ला जाटान बी 4 के रहने वाले मृतक अशोक कुमार बीती रात 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर मिल जा रहे थे. तभी चामुंडा देवी रोड पर कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के बाद अशोक कुमार की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के बेटे ने अपने चाचा मनोज और साढ़ू सुनील के खिलाफ थाना कोतवाली शहर में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है.

होगी कड़ी कार्रवाई घटना को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे ने पारिवारिक रंजिश बताते हुए अपने चाचा और साढ़ू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारी का कहना है कि हत्या में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

शाहजहांपुर में सड़क किनारे जली हुई मिली छात्रा, पिता ने लगाए गंभीर आरोप, जानें- क्या बोली सहेली

बाहुबली अतीक अहमद के बेटे उमर की गिरफ्तारी तय, SC ने ठुकराई अग्रिम जमानत याचिका

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola