हापुड़ में मनचले युवक ने किशोरी पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर, आरोपी फरार

यूपी के हापुड़ में एक मनचले युवक ने घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी पर तेजाब फेंक दिया. बुरी तरह झुलसी लड़की को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर देखकर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया.

Continues below advertisement

हापुड़: हापुड़ में 16 वर्षीय किशोरी पर एसिड अटैक हुआ है. घटना के मुताबिक, घर पर बर्तन धो रही किशोरी पर मनचले युवक रेहान ने तेजाब फेंक दिया. इस घटना में युवती बुरी तरह झुलस गई. जानकारी के मुताबिक, किशोरी अपने घर पर बर्तन धो रही थी, तभी मनचला युवक रेहान निवासी रजापुर गांव युवती के घर में घुसा और युवती पर तेजाब डाल दिया, जिससे किशोरी बुरी तरह झुलस गई. घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मोके से फरार हो गया. किशोरी की चीख सुनकर जब परिजनों ने युवती को देखा तो वह बुरी तरह झुलसी हुई थी. आनन फानन में परिजन युवती को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

Continues below advertisement

नाराज परिजनों ने थाने में किया हंगामा

घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने काफी दूर तक साइकिल सवार आरोपी युवक का पीछा किया, लेकिन मनचला युवक परिजनों को चकमा देने में कामयाब रहा. वहीं, किशोरी के साथ हुई घटना से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और भारी संख्या में ग्रामीण व परिजन थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे. आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

एसपी ने शांत कराया मामला

मामले की सूचना मिलते ही एसपी हापुड़ नीरज जादौन खुद थाने पहुंचे और किसी तरह परिजनों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन किसी तरह शांत हुए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें.

UP Budget 2021: बजट से खुश हुये सीएम योगी, कहा- यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की तरफ बड़ा कदम

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola