Instagram पर आया कमाल का फीचर, अब डिलीट किए पोस्ट भी देख पाएंगे

Instagram पर अब आप डिलीट हुए पुराने पोस्ट यानि इंस्टा स्टोरीज भी देख सकते हैं इस खास फीचर में आपको पुरानी स्टोरीज रीस्टोर करने का भी ऑप्शन मिलता है. ये फीचर लोगों के बहुत काम आने वाला है जल्द ही ये फीचर सभी के लिए शुरु कर दिया जाएगा.

Continues below advertisement

Instagram का क्रेज लोगों में तेजी से बढ़ रहा है. आप यहां अपनी फोटो, वीडियो या कोई पोस्ट शेयर कर सकते हैं. इस्टाग्राम का रील फीचर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. अब कंपनी अपने यूजर्स की जरूरत के हिसाब से नए नए फीचर्स लेकर आ रही है. ऐसा ही एक बेहद कमाल का फीचर इंस्टाग्राम में जोड़ा गया है. इससे आप न सिर्फ डिलीट किए गए पोस्ट पढ़ सकते हैं बल्कि आप चाहें तो उस पोस्ट को रिस्टोर भी कर सकते हैं. आपको बता दें अगर Instagram Stories में कुछ भी डालते हैं तो ये 24 घंटे के भीतर डिलीट हो जाती है. लेकिन अब नए फीचर के आने के बाद आप पुराने पोस्ट को आसानी से रीस्टोर कर सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए आपको 30 दिनों का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा. आप 24 घंटे के अंदर ही इंस्टा स्टोरी को रिस्टोर कर सकते हैं.

Continues below advertisement

आपको बता दें हाल में Instagram ने इस नए फीचर की जानकारी अपने ब्लॉग पर शेयर की है. जिसमें कहा गया है कि यूजर्स अब नए अपडेट के बाद डिलीट हुए पोस्ट भी आसानी से देख पाएंगे. इके अलावा उन्हें रिस्टोर करने का भी ऑप्शन मिलेगा. हालांकि अभी इस फीचर को सभी के लिए रोलआउट नहीं किया गया है. सिर्फ कुछ यूजर्स ही इसका इस्तेमाल कर पा रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में सभी यूजर्स को ये सुविधा मिल जाएगी.

कैसे काम करेगा नया फीचर

Instagram की ओर से जो बताया गया है उसके मुताबकि इस फीचर का इस्तेमाल करनाा काफी आसान है. फोटो, वीडियोज, रील्स और आईजीटीवी वीडियो के लिए ये फीचर काफी काम का है. ऐसे में अगर आप किसी डिलीट हुए पोस्ट को देखना या रीस्टोर करना चाहते हैं तो ये आसानी से हो सकता है. इस नए फीचर को अपडेट करने के लिए आप Instagram ऐप की सेटिंग्स में जाएं. यहां आपको अकाउंट का ऑप्शन मिलेगा. अब यहां Recently Deleted ऑप्शन होगा जिसमें आप डिलीट हुए पोस्ट को देख सकते हैं.

आपको बता दें कि पहले Instagram Stories को 30 दिनों के अंदर रिस्टोर किया जा सकता था. अब नया अपडेट आने के बाद आप इन्हें 20 घंटे में भी रिस्टोर कर सकते हैं. यानि इसके लिए आपको 30 दिनों का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस फीचर के आने के बाद आप उन सभी डिलीट पोस्ट को रिस्टोर कर सकते हैं जिन्हें आप स्टोर करना चाहते हैं.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola