Realme Narzo 30A का पहला लुक आया सामने, दमदार 6000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर से लैस

तेजी से बढ़ने वाली स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने Relame Narzo 30 सीरीज में दो फोन्स लॉन्च किए हैं. जिसमें से रियलमी नार्ज़ो 30A एक बजट फोन है और इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है. और साथ ही इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी 85 प्रोसेसर भी दिया गया है. चलिए इसके बारें में हम आपको पूरी जानकारी बताते है.

Continues below advertisement

रियलमी ने अपनी नार्ज़ो ब्रैंडिंग के तहत नार्ज़ो 10 और नार्ज़ो 20 सीरीज पहले ही लॉन्च कर चुकी है. लेकिन अब कंपनी ने नार्ज़ो 30 सीरीज से भी पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने इस सीरीज में Realme Narzo 30 Pro और Narzo 30A हैंडसेट्स लॉन्च किए हैं. नार्ज़ो 30A में 6000mAh बैटरी दी गई है जिसके चलते ये फोन थोड़ा भारी है. नार्ज़ो 30A का वज़न 207 ग्राम है. इसके अलावा इस फोन में मैट फिनिश  के कारण इस पर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते हैं. फोन में दाईं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं. बाईं तरफ सिम ट्रे है. नीचे की तरफ टाइप-सी पोर्ट, ऑडियो जैक और स्पीकर ग्रिल दी गई है. फोन के बॉक्स पर मेड इन इंडिया टैग है.

Continues below advertisement

 क्या है खासियत  ?

फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जो स्क्वायर मॉड्यूल में दिया गया है. इसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी है. बात करें रियलमी नार्ज़ो 20 की तो उसमें भी रियर कैमरा इसी तरह के मॉड्यूल  था. साथ ही इस फोन में रियर पर बीच में ऊपर की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है. फोन में आगे की तरह मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद है. रियलमी का ये फोन फेस अनलॉक सपॉर्ट भी करता है. रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के नीचे नार्ज़ों ब्रैंडिग देखी जा सकती है.

रियलमी नार्ज़ो 30A में 6.5 इंच डिस्प्ले दी गई है. हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया गया है. रैम 4 जीबी व इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल है. कैमरे से दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीरें आ जाती हैं. फोन को लेज़र ब्लैक और लेज़र ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है. इसमें आपको अभी ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड रियलमी यूआई मिलता है.

क्या है कीमत ?

नार्ज़ो 30A के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है. वहीं 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के लिए आपको 9,999 रुपये खर्च करने होंगे.

इस फोन की खासियत ये है कि इसमें 6000 6000 mAh बैटरी है. अगर आप इस फोन को खरीदते है तो आपको इस फोन के साथ 18 वाट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा.

इसे भी पढ़ेंः

Xiaomi Redmi K40 सीरीज आज होंगी लॉन्च, जानिए क्या होगी कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 9 Power का नया वेरिएंट लॉन्च, Moto G 30 से होगा मुकाबला

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola