Google Meet का टीचर्स और स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल फीचर्स, नए फीचर्स से मिलेगी ये खास सुविधा
Google Meet ने टीचर्स और स्टूडेंट्स के लिए नए फीचर्स लेकर आया है. इससे ऑनलाइन क्लास में टीचर्स को कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी. टीचर क्लास में शामिल स्टूडेंट्स को म्यूट कर सेंकेगे और उन्हें इससे क्लास के संचालन में मदद मिलेगी.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Google Meet ने शिक्षकों और छात्रों की सुविधाओं के लिए फीचर्स लॉन्च किया है. इसमें सभी छात्रों को म्यूट करने, मॉडरेशन टूल, सभी के लिए मीटिंग समाप्त करने सहित कई चीजें शामिल हैं. ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान शिक्षकों के हरासमेंट सामना करने के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन इन नए फीचर्स से गूगल ऐसी घटनाओं को कम करना चाहता है.
टीचर सभी की क्लास एक साथ कर सकेंगे समाप्त इसके साथ शिक्षकों को क्लास के खत्म होने के बाद सभी के लिए मीटिंग एंड करने फीचर भी मिलेगा. पहले टीचर के मीटिंग से बाहर होने के बाद भी छात्र मीटिंग या ब्रेकआउट रूम में रह सकते थे. हालांकि नए फीचर शिक्षकों को यह कंट्रोल करने देता है कि वे कब और कैसे सभी छात्रों के लिए मीटिंग को समाप्त करना चाहते हैं.
Trending News
छात्रों को म्यूट करने का ऑप्शन भी मिलेगा गूगल ने ब्लॉग में कहा है कि क्लास में चर्चा के कारण कठिनाई होती है. इसलिए हम शिक्षकों को एक बार में सभी को म्यूट करने का आसान तरीका दे रहे हैं. अगले कुछ वीक में सभी को म्यूट करने का ऑप्शन मिलने से शिक्षकों को क्लास को ट्रैक पर रखने में मदद मिलेगी. म्यूट ऑल फीचर एक बार रोल आउट होने से शिक्षकों के लिए बहुत उपयोगी होगा और शिक्षक तय करेगा कि क्या क्लास के दौरान छात्र खुद को अनम्यूट कर सकता है.
क्लास में केवल टीचर और स्टूडेंट्स ही हो पाएंगे शामिल इसके साथ ही टीचर्स को मॉडरेशन कंट्रोल दिया जाएगा जिससे वे तय कर सकेंगे कि क्लास में शामिल हो सकता है या चैट का इस्तेमाल कर सकता है. गूगल ने कहा है कि इस साल के अंत तक क्लासरूम और मीट एक साथ और भी बेहतर काम करेंगे. क्लासरूम से बनाई गई प्रत्येक मीटिंग डिफ़ॉल्ट रूप से सुरक्षित रहेगी. मीट में यह भी पता चल जाएगा कि कक्षा के रोस्टर में कौन है और इसलिए कक्षा में केवल छात्र और शिक्षक ही शामिल हो पाएंगे.
यह भी पढ़ें- फोल्डेबल स्मार्टफोन का बढ़ता ट्रेंड, Samsung और Motorola के बाद Apple की एंट्री
हैकर्स से बचाएं अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, अपनाएं ये सिक्योरिटी फीचर्स