बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड के बीच ऐसे सेफ रखें अपना डेबिट कार्ड, अपनाएं ये जरूरी टिप्स
ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच हम आपको डेबिट कार्ड को सुरक्षित रखने के कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं. जिसकी मदद से आप अपने डेबिट कार्ड से सेफ ट्रांजेक्शन कर सकते हैं.

कोरोना काल में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिला है. इसके साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड भी बढ़ गया है. ऐसे में अपने डेबिट कार्ड का डेटा सुरक्षित रखना अपने आप में चैलेंज है. हम पब्लिक प्लेस पर कार्ड का यूज सबके सामने कर लेते हैं साथ ही इसकी जानकारी भी लोगों के साथ शेयर कर लेते हैं, जिसका नुकसान हमें बाद में उठाना पड़ता है. आज हम आपको ऐसे ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं जिससे आपके डेबिट कार्ड सुरक्षित रहेगा. 1. कभी भी किसी भी वेबसाइट पर अपने कार्ड की जानकारी ऑटोफिल न करके रखें. कई बार लोग जल्दी से जल्दी ट्रांजेक्शन करने के लिए कार्ड को वेबसाइट या एप्स पर सेव कर लेते हैं जैसे कि पेटीएम, ओला, ऊबर, फ्रीचार्ज आदि पर कार्ड सेव करके रख लेते हैं. कई बार इनको एक्सेस करने के लिए हैकर को सिर्फ ओटीपी की जरूरत होती है और इसके चलते आपका कार्ड काफी अनसेफ हो जाता है. 2. कभी भी, कहीं भी अपने कार्ड की फोटो पोस्ट न करें, खासकर कि सोशल मीडिया पर तो बिलकुल नहीं. डेटा चोरी करने वाले आसानी से इसके जरिए आपकी कार्ड डिटेल्स हासिल कर सकते हैं. 3. पब्लिक और फ्री वाई-फाई इस्तेमाल करते समय अपने कार्ड के इस्तेमाल से परहेज करें. इसके जरिए ट्रांजेक्शन करने से बचें.
Mobile Data Protection: आपके मोबाइल से हैक हो सकता है कीमती डेटा, जानिए फोन को हैकर्स के बचाने का तरीका जानिए UPI कैसे करता है काम, कैसे इसके जरिए कर सकते हैं आसानी से पेमेंट
























