Facebook की तरह WhatsApp को भी कर सकेंगे Log Out, जल्द आएगा ये खास फीचर

WhatsApp का Log Out फीचर बीटा वर्जन में शामिल कर दिया गया है. माना जा रहा है कि जल्द ये फीचर सभी के लिए रोल आउट किया जा सकता है.

Continues below advertisement

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी का विरोध हो रहा हो लेकिन इस ऐप की लोगों की आदत सी पड़ गई है. ऐप में यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर्स दिए जाते हैं. वहीं जल्द ही व्हाट्सऐप में एक नया फीचर आने वाला है, जिसकी मदद से हमें व्हाट्सऐप पर आ रहे लगातार मैसेज से निजात मिल सकेगी. जी हां हम बात कर रहे हैं ऐप के नए लॉग आउट फीचर की. इस फीचर की लंबे समय से डिमांड थी. वहीं अब ये फीचर जल्द ही यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकेगा.

Continues below advertisement

फेसबुक की तरह कर सकेंगे लॉग आउट दरअसल हम WhatsApp पर 24x7 लॉग इन रहते हैं, जिसकी वजह से हमें व्हाट्सऐप पर मैसेज आते ही रहते हैं. इससे बचने के दो ही रास्ते थे, या तो फोन का डाटा बंद रखें या फिर ऐप डिलीट कर दें. लेकिन अब यूजर्स व्हाट्सऐप को भी फेसबुक की तरह लॉग आउट कर सकेंगे और जब चाहें लॉग इन कर सकेंगे. इससे आपकी पर्सनल लाइफ भी सही रहेगी.

ऐपल और एंड्रॉयड यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल WhatsApp का नया लॉग आउट फीचर WhatsApp मैसेंजर और WhatsApp बिजनेस दोनों ही वर्जन में दिया जाएगा. ऐपल और एंड्रॉयड यूजर्स दोनों इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि इस फीचर को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन माना जा रहा है कि ये ऐप जल्द ही यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

WhatsApp फिर लाएगा नई प्राइवेसी पॉलिसी, यूजर्स को भेजेगा नया अपडेट Instagram पर आया कमाल का फीचर, अब डिलीट किए पोस्ट भी देख पाएंगे
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola